Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- Post by KEN1
- कौशांबी....पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। बाद परेड पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- *वायरल ऑडियो से हड़कंप: SHO व चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और SC/ST में फंसाने की धमकी के आरोप* कौशांबी: सराय अकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह और कनैली चौकी प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का कथित गाली-गलौज भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ऑडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यदि ऑडियो की पुष्टि होती है, तो यह कानून के दुरुपयोग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि, अब तक ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और सत्यता सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। rafail patrkar 89282108281
- ऊंचाहार, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अभियान में दरोगा संजय यादव, दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रिशांत बिश्नोई, प्रेमवीर एवं दीवान कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया। रिपोर्टर: अमरेश त्रिपाठी हिंदी दैनिक आदिकाल1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1