logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति अभियान के तहत महर्षि इंटर कॉलेज बबेरू में छात्राओं को किया गया जागरूक

3 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता Baberu, Banda•
3 hrs ago

मिशन शक्ति अभियान के तहत महर्षि इंटर कॉलेज बबेरू में छात्राओं को किया गया जागरूक

More news from Banda and nearby areas
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    3 hrs ago
  • बांदा बबेरू थाना क्षेत्र से दिनांक 15.04.2026 की देर रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसके पड़ोसी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले जाया गया है तथा उसे आशंका है कि उसके साथ कोई घटना कारित न कर दी जाए । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर नामित व्यक्ति के घर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा नामित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया । बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि बच्ची को किसी प्रकार की कोई जाहिरा चोट नहीं है । प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ।
    1
    बांदा बबेरू थाना क्षेत्र से दिनांक 15.04.2026 की देर रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसके पड़ोसी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले जाया गया है तथा उसे आशंका है कि उसके साथ कोई घटना कारित न कर दी जाए । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर नामित व्यक्ति के घर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा नामित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया । बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसके अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि बच्ची को किसी प्रकार की कोई जाहिरा चोट नहीं है । प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा  शिवराज ।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • यूपी के जनपद बांदा से है, घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की कि निर्मम हत्या।
    1
    यूपी के जनपद बांदा से है, घरेलू विवाद के चलते पति
ने पत्नी की कि निर्मम हत्या।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर-पत्नी को उतारा मौत के घाट* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बबेरू/बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव में पति ने पत्नी को घर में स्नान करते समय कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके से पुलिस आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। वही भाई की तहरीर पर हत्या मुकदमा दर्ज कराया गया है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख ने अपनी पत्नी सरीफन उर्फ़ सरफिया उम्र 48 वर्ष ने आये दिन पति पत्नी के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा चलता था, गुरुवार कि सुबह पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, वही गांव में सनसनी का माहौल हो गया, वही घटना कि जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर घटना स्थल व हर एंगल से जाँच करवाई गयी हैं, वही पुलिस ने घटना स्थल से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया हैं। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं. इस घटना से क्षेत्र व गांव में सनसनी फैल गई ।घटना की सूचना पर भाई शाहिद पुत्र करीम बख्श ग्राम पारा बिहारी थाना बिसंडा ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
    2
    *पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर-पत्नी को उतारा मौत के घाट*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बबेरू/बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव में पति ने पत्नी को घर में स्नान करते समय कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा दिया, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके से पुलिस आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। वही भाई की तहरीर पर हत्या मुकदमा दर्ज कराया गया है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी मोबिन शेख ने अपनी पत्नी सरीफन उर्फ़ सरफिया उम्र 48 वर्ष ने आये दिन पति पत्नी के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा चलता था, गुरुवार कि सुबह पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, वही गांव में सनसनी का माहौल हो गया, वही घटना कि जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर घटना स्थल व हर एंगल से जाँच करवाई गयी हैं, वही पुलिस ने घटना स्थल से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया हैं। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं. इस घटना से क्षेत्र व गांव में सनसनी फैल गई ।घटना की सूचना पर भाई शाहिद पुत्र करीम बख्श ग्राम पारा बिहारी थाना बिसंडा ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हमला, मौके पर मौत बांदा के बबेरु थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया… चौकी मुरवल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया… हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है… पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है… और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है… अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है… #BandaNews #UPCrime #BreakingNews #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #UPPolice #Baberu #Justice #HindiNews
    1
    पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी पर धारदार हमला, मौके पर मौत
बांदा के बबेरु थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है…
जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया…
चौकी मुरवल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…
हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है…
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है…
और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है…
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा…
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है…
#BandaNews #UPCrime #BreakingNews #CrimeNews #DomesticViolence #MurderCase #UPPolice #Baberu #Justice #HindiNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​झाँसी/बाँदा | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार और महिला अस्मिता से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाँदा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों द्वारा महिला पत्रकार सहित तीन पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर 'क्लीन चिट' की लीपापोती के बाद, अब झाँसी में शुरू हुई जांच ने शासन-प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है। ​आधी रात को वर्दी की धौंस: मोबाइल छीना, मर्यादा तार-तार की ​घटना 22/23 मार्च 2026 की काली रात की है, जब फर्ज की राह पर निकले पत्रकारों को खाकी की हनक का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने न केवल महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि महिला पत्रकार का हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और उसे मेज पर पटक दिया। ​हैरान करने वाली बात यह है कि: * पत्रकारों के साथ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। ​महिला पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुँचाते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। ​पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने का सीधा प्रयास किया गया। ​जांच या रस्म अदायगी ? स्थानीय स्तर पर 'क्लीन चिट' का संदिग्ध खेल ​पीड़ितों ने 23 मार्च की सुबह ही बाँदा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच महोबा आरपीएफ को सौंपी गई, जहाँ से आरोपियों को 'क्लीन चिट' थमा दी गई। यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र अपने कर्मियों के गुनाहों पर पर्दा डालने का माध्यम बन गया है? ​झाँसी में गूंजी न्याय की आवाज: सीओ सलीम खान ने दर्ज किए बयान ​स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों का द्वार खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाँसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने कमान संभाली। 15 अप्रैल 2026 को पीड़ित पत्रकार रूपा गोयल (ब्यूरो, तेजस टुडे), ललित कुमार (उम्मीद ऑफ पब्लिक) और नीरज निगम (संस्कार उजाला) के बयान दर्ज किए गए। ​"दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" — सलीम खान, सीओ, जीआरपी झाँसी ​पत्रकार जगत में आक्रोश, शासन की चुप्पी पर सवाल ​इस मामले में झाँसी के वरिष्ठ पत्रकारों—अरविंद भार्गव, अंसार, नवीन, रामकुमार साहू और मुकेश तिवारी—ने एकजुट होकर पीड़ितों का समर्थन किया है। पत्रकार जगत का कहना है कि यदि 'समाज के रक्षक' ही रक्षक की भूमिका छोड़कर भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ​मुख्य सवाल जो जवाब मांगते हैं: ​सीसीटीवी फुटेज: क्या 22/23 मार्च की रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है या उसे 'तकनीकी खराबी' बताकर गायब कर दिया गया? ​महोबा जांच की साख: जिस जांच में सीधे तौर पर क्लीन चिट दी गई, उसका आधार क्या था? ​महिला सुरक्षा: क्या वर्दीधारियों को महिला पत्रकार की गरिमा से खिलवाड़ करने की छूट है? ​निष्कर्ष: अब सबकी निगाहें झाँसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने वालों को सजा मिलेगी या एक बार फिर सरकारी रसूख के आगे सच दम तोड़ देगा? यह मामला केवल तीन पत्रकारों का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और महिला सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
    3
    #Apkiawajdigital
​झाँसी/बाँदा | लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार और महिला अस्मिता से खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाँदा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मियों द्वारा महिला पत्रकार सहित तीन पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता ने अब तूल पकड़ लिया है। स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर 'क्लीन चिट' की लीपापोती के बाद, अब झाँसी में शुरू हुई जांच ने शासन-प्रशासन के गलियारों में खलबली मचा दी है।
​आधी रात को वर्दी की धौंस: मोबाइल छीना, मर्यादा तार-तार की
​घटना 22/23 मार्च 2026 की काली रात की है, जब फर्ज की राह पर निकले पत्रकारों को खाकी की हनक का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने न केवल महिला पत्रकार और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि महिला पत्रकार का हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और उसे मेज पर पटक दिया।
​हैरान करने वाली बात यह है कि: * पत्रकारों के साथ अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया।
​महिला पत्रकार की गरिमा को ठेस पहुँचाते हुए उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
​पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने का सीधा प्रयास किया गया।
​जांच या रस्म अदायगी ? स्थानीय स्तर पर 'क्लीन चिट' का संदिग्ध खेल
​पीड़ितों ने 23 मार्च की सुबह ही बाँदा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी को लिखित शिकायत सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच महोबा आरपीएफ को सौंपी गई, जहाँ से आरोपियों को 'क्लीन चिट' थमा दी गई। यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी तंत्र अपने कर्मियों के गुनाहों पर पर्दा डालने का माध्यम बन गया है?
​झाँसी में गूंजी न्याय की आवाज: सीओ सलीम खान ने दर्ज किए बयान
​स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों का द्वार खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाँसी जीआरपी सीओ सलीम खान ने कमान संभाली। 15 अप्रैल 2026 को पीड़ित पत्रकार रूपा गोयल (ब्यूरो, तेजस टुडे), ललित कुमार (उम्मीद ऑफ पब्लिक) और नीरज निगम (संस्कार उजाला) के बयान दर्ज किए गए।
​"दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
— सलीम खान, सीओ, जीआरपी झाँसी
​पत्रकार जगत में आक्रोश, शासन की चुप्पी पर सवाल
​इस मामले में झाँसी के वरिष्ठ पत्रकारों—अरविंद भार्गव, अंसार, नवीन, रामकुमार साहू और मुकेश तिवारी—ने एकजुट होकर पीड़ितों का समर्थन किया है। पत्रकार जगत का कहना है कि यदि 'समाज के रक्षक' ही रक्षक की भूमिका छोड़कर भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
​मुख्य सवाल जो जवाब मांगते हैं:
​सीसीटीवी फुटेज: क्या 22/23 मार्च की रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है या उसे 'तकनीकी खराबी' बताकर गायब कर दिया गया?
​महोबा जांच की साख: जिस जांच में सीधे तौर पर क्लीन चिट दी गई, उसका आधार क्या था?
​महिला सुरक्षा: क्या वर्दीधारियों को महिला पत्रकार की गरिमा से खिलवाड़ करने की छूट है?
​निष्कर्ष: अब सबकी निगाहें झाँसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने वालों को सजा मिलेगी या एक बार फिर सरकारी रसूख के आगे सच दम तोड़ देगा? यह मामला केवल तीन पत्रकारों का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और महिला सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राम-राम भाइयों और बहनों, मैं शाहपुर सानी का रहने वाला हूँ। मैं एक नया क्रिएटर हूँ और आप सबके लिए अच्छे वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरा और मेरी फेसबुक आईडी का नाम 'मंजू यादव' है। ​मेरी आप सबसे विनती है कि कृपया मुझे सपोर्ट करें, मुझे फॉलो करें और मेरे वीडियो जाकर ज़रूर देखें। दोस्तों, वीडियो को लाइक और शेयर करने से किसी का पैसा नहीं लगता, लेकिन इससे मुझे बहुत हिम्मत मिलेगी। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सबका भला सोचना चाहिए। जो भी मेरे इस वीडियो को लाइक और शेयर करेगा, भगवान उसका भला करेगा। थैंक यू, धन्यवाद!"
    1
    राम-राम भाइयों और बहनों, मैं शाहपुर सानी का रहने वाला हूँ। मैं एक नया क्रिएटर हूँ और आप सबके लिए अच्छे वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। मेरा और मेरी फेसबुक आईडी का नाम 'मंजू यादव' है।
​मेरी आप सबसे विनती है कि कृपया मुझे सपोर्ट करें, मुझे फॉलो करें और मेरे वीडियो जाकर ज़रूर देखें। दोस्तों, वीडियो को लाइक और शेयर करने से किसी का पैसा नहीं लगता, लेकिन इससे मुझे बहुत हिम्मत मिलेगी। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सबका भला सोचना चाहिए। जो भी मेरे इस वीडियो को लाइक और शेयर करेगा, भगवान उसका भला करेगा। थैंक यू, धन्यवाद!"
    user_Daroga ji Yadav
    Daroga ji Yadav
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.