सीवान में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता के भांजे की हत्या, बहनोई की हालत नाजुक सीवान: बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रोड रेज के एक मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने सरेआम गोलियां बरसा दीं। इस हमले में बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिंह के भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। विवाद से वारदात तक का घटनाक्रम मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर आवाजाही के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। मृतक: बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे। घायल: नेता जी के बहनोई, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। इलाके में तनाव, पुलिस की छापेमारी घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कानून-व्यवस्था पर उठते सवाल इस हत्याकांड ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते 'रोड रेज' के खतरों को चर्चा में ला दिया है। बीजेपी नेता के परिजनों पर हुए इस हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। #svbharatnews #SiwanNews #BiharCrime #RoadRage #BiharPolice #BreakingNews #UPNews #newstoday #viralvideoシ #trendingreels #viralnews

- *आज दिनांक 01.05.2026 को शाम लगभग 18.15 बजे थाना हरियावा पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरियावा व टडियावा मार्ग पर नऊाखेडा पुलिया के पास दो बाइको के बीच दुर्घटना हुई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल सचिन पुत्र अमर सिंह(लगभग 20 वर्ष) निवासी परसपुर थाना टड़ियावां जनपद हरदोई तथा बिटोली पत्नी सुरेन्द्र निवासी चचरहिया थाना हरियावा जनपद हरदोई को उपचार हेतु सीएचसी टडियावां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सचिन उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शब को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री अजित चौहान की बाइट1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... मनोज तिवारी हरदोई: मल्लावां के गढ़ी रसूलपुर की 'शिल्पी' को न्याय दिलाने की जंग अब पूरी तरह सियासी दंगल में तब्दील हो चुकी है। कल जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 5 लाख का चेक और सीबीआई जांच की मांग लेकर गांव पहुंचे, तो लगा कि विपक्षी खेमे ने बाजी मार ली है। लेकिन, क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने अपने ताजा बयान से इस पूरी 'विजिट' की हवा निकाल दी है।"अखिलेश को कुछ पता ही नहीं!"विधायक आशू ने तंज कसते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उनके ही पार्टी के लोगों ने 'वस्तुस्थिति' (असल हकीकत) से रूबरू नहीं कराया। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अखिलेश यादव को सिर्फ आधा-अधूरा सच बताकर वहां लाया गया था।आशू ने गिनवाया कि प्रशासन कोई हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में एसओ को सस्पेंड किया जा चुका है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।भाजपा विधायक ने नसीहत देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए दिल चाहिए, राजनीति नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव के दौरे को एक 'पॉलिटिकल स्टंट' की तरह पेश करते हुए कहा कि हमें पीड़ित के आंसू पोंछने पर काम करना चाहिए, न कि उस पर सियासत की रोटियां सेंकनी चाहिए। बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि भाजपा विधायक के इस 'नहले पर दहले' का सपा के स्थानीय नेता क्या जवाब देते हैं। क्या वाकई अखिलेश को उनके सिपहसालारों ने पूरी बात नहीं बताई थी, या फिर यह भाजपा का जवाबी 'मास्टरस्ट्रोक' है? #ShilpiKand #HardoiNews #Mallawan #UPPolitics #AkhileshYadav #AshishSinghAshu #BJPvsSP #YogiAdityanath #JusticeForShilpi #GadhibRasulpur #UPCrimeNews #PoliticsOnPain #SiyasiTadka #BreakingNewsUP #SPLeader #MissionJustice1
- हरदोई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। विद्युत लाइन सही करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी अचानक करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by राजन त्रिवेदी पत्रकार हरदोई1
- सुन्नी में दिव्य आरती दर्शन1
- सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर पहुंचे है,वह गांव निवासी राम रईस कुशवाहा के शोक संतप्त परिवार से मिले है1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1