logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... मनोज तिवारी हरदोई: मल्लावां के गढ़ी रसूलपुर की 'शिल्पी' को न्याय दिलाने की जंग अब पूरी तरह सियासी दंगल में तब्दील हो चुकी है। कल जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 5 लाख का चेक और सीबीआई जांच की मांग लेकर गांव पहुंचे, तो लगा कि विपक्षी खेमे ने बाजी मार ली है। लेकिन, क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने अपने ताजा बयान से इस पूरी 'विजिट' की हवा निकाल दी है।"अखिलेश को कुछ पता ही नहीं!"विधायक आशू ने तंज कसते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उनके ही पार्टी के लोगों ने 'वस्तुस्थिति' (असल हकीकत) से रूबरू नहीं कराया। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अखिलेश यादव को सिर्फ आधा-अधूरा सच बताकर वहां लाया गया था।आशू ने गिनवाया कि प्रशासन कोई हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में एसओ को सस्पेंड किया जा चुका है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।भाजपा विधायक ने नसीहत देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए दिल चाहिए, राजनीति नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव के दौरे को एक 'पॉलिटिकल स्टंट' की तरह पेश करते हुए कहा कि हमें पीड़ित के आंसू पोंछने पर काम करना चाहिए, न कि उस पर सियासत की रोटियां सेंकनी चाहिए। बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि भाजपा विधायक के इस 'नहले पर दहले' का सपा के स्थानीय नेता क्या जवाब देते हैं। क्या वाकई अखिलेश को उनके सिपहसालारों ने पूरी बात नहीं बताई थी, या फिर यह भाजपा का जवाबी 'मास्टरस्ट्रोक' है? #ShilpiKand #HardoiNews #Mallawan #UPPolitics #AkhileshYadav #AshishSinghAshu #BJPvsSP #YogiAdityanath #JusticeForShilpi #GadhibRasulpur #UPCrimeNews #PoliticsOnPain #SiyasiTadka #BreakingNewsUP #SPLeader #MissionJustice

6 hrs ago
user_Manoj Sahara
Manoj Sahara
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... मनोज तिवारी हरदोई: मल्लावां के गढ़ी रसूलपुर की 'शिल्पी' को न्याय दिलाने की जंग अब पूरी तरह सियासी दंगल में तब्दील हो चुकी है। कल जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 5 लाख का चेक और सीबीआई जांच की मांग लेकर गांव पहुंचे, तो लगा कि विपक्षी खेमे ने बाजी मार ली है। लेकिन, क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने अपने ताजा बयान से इस पूरी 'विजिट' की हवा निकाल दी है।"अखिलेश को कुछ पता ही नहीं!"विधायक आशू ने तंज कसते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उनके ही पार्टी के लोगों ने 'वस्तुस्थिति' (असल हकीकत) से रूबरू नहीं कराया। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अखिलेश यादव को सिर्फ आधा-अधूरा सच बताकर वहां लाया गया था।आशू ने गिनवाया कि प्रशासन कोई हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में एसओ को सस्पेंड किया जा चुका है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।भाजपा विधायक ने नसीहत देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए दिल चाहिए, राजनीति नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव के दौरे को एक 'पॉलिटिकल स्टंट' की तरह पेश करते हुए कहा कि हमें पीड़ित के आंसू पोंछने पर काम करना चाहिए, न कि उस पर सियासत की रोटियां सेंकनी चाहिए। बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि भाजपा विधायक के इस 'नहले पर दहले' का सपा के स्थानीय नेता क्या जवाब देते हैं। क्या वाकई अखिलेश को उनके सिपहसालारों ने पूरी बात नहीं बताई थी, या फिर यह भाजपा का जवाबी 'मास्टरस्ट्रोक' है? #ShilpiKand #HardoiNews #Mallawan #UPPolitics #AkhileshYadav #AshishSinghAshu #BJPvsSP #YogiAdityanath #JusticeForShilpi #GadhibRasulpur #UPCrimeNews #PoliticsOnPain #SiyasiTadka #BreakingNewsUP #SPLeader #MissionJustice

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग! शाहाबाद में 'तमंचा राज' का वीडियो वायरल.... हरदोई।यूपी में शादियों और दावतों में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी के बावजूद 'तमंचा संस्कृति' थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला हरदोई जिले के शाहाबाद थाने का है, जहाँ एक सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है।गाने की धुन और बारूद की गूंजवायरल वीडियो में बैकग्राउंड में मशहूर लोकगीत "सुनो भौजी की बहन, कुछ करो लेन-देन..." बज रहा है। लोग गाने की धुन पर झूम रहे थे, तभी महफिल में 'खलनायक' की एंट्री होती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे युवक को जबरन पकड़कर आगे ले जाता है और फिर बड़े ही बेखौफ अंदाज में तमंचे से आसमान की ओर फायर कर देता है।पुलिस की रडार पर 'शौकीन' युवक जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर 'धमाके' के साथ वायरल हुआ, शाहाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह तमंचा 'मेड इन शाहाबाद' वाला तो नही।फिलहाल स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लोग चटखारे लेकर कह रहे हैं कि भाई साहब ने 'लेन-देन' के चक्कर में जेल जाने का पूरा इंतजाम पक्का कर लिया है! #Hardoi #Shahabad #UPPolice #BreakingNews #HardoiPolice #CrimeNews #ViralNews #LocalNews
    1
    सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग! शाहाबाद में 'तमंचा राज' का वीडियो वायरल....
हरदोई।यूपी में शादियों और दावतों में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी के बावजूद 'तमंचा संस्कृति' थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला हरदोई जिले के शाहाबाद थाने का है, जहाँ एक सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है।गाने की धुन और बारूद की गूंजवायरल वीडियो में बैकग्राउंड में मशहूर लोकगीत "सुनो भौजी की बहन, कुछ करो लेन-देन..." बज रहा है। लोग गाने की धुन पर झूम रहे थे, तभी महफिल में 'खलनायक' की एंट्री होती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे युवक को जबरन पकड़कर आगे ले जाता है और फिर बड़े ही बेखौफ अंदाज में तमंचे से आसमान की ओर फायर कर देता है।पुलिस की रडार पर 'शौकीन' युवक जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर 'धमाके' के साथ वायरल हुआ, शाहाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह तमंचा 'मेड इन शाहाबाद' वाला तो नही।फिलहाल स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लोग चटखारे लेकर कह रहे हैं कि भाई साहब ने 'लेन-देन' के चक्कर में जेल जाने का पूरा इंतजाम पक्का कर लिया है!
#Hardoi #Shahabad #UPPolice #BreakingNews #HardoiPolice #CrimeNews #ViralNews #LocalNews
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग! हरदोई शाहाबाद में 'तमंचा राज
    2
    सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग!
हरदोई शाहाबाद में 'तमंचा राज
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिधौली, सीतापुर ग्राम कठवा निवासी बबलू की पुत्री आस्था शुक्ला ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद आस्था के इस प्रदर्शन पर बुधवार को सिधौली क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं व्यवसायियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में आस्था का माल्यार्पण कर उसे घड़ी, पेन व नगद धनराशि भेंट की गई। अधिवक्ताओं ने आस्था से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई तथा उसकी शिक्षा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी, महामंत्री नीलकमल मिश्र, रामप्रसाद चौधरी, महेश भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश पांडेय एवं व्यवसायी बिनोद रस्तोगी मौजूद रहे। सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा ने भी हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया ने बताया कि पिछले छह माह से अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है। विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    4
    सिधौली, सीतापुर ग्राम कठवा निवासी बबलू की पुत्री आस्था शुक्ला ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद आस्था के इस प्रदर्शन पर बुधवार को सिधौली क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं व्यवसायियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया।  
समारोह में आस्था का माल्यार्पण कर उसे घड़ी, पेन व नगद धनराशि भेंट की गई। अधिवक्ताओं ने आस्था से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई तथा उसकी शिक्षा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।  
कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी, महामंत्री नीलकमल मिश्र, रामप्रसाद चौधरी, महेश भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश पांडेय एवं व्यवसायी बिनोद रस्तोगी मौजूद रहे।  सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा ने भी हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया ने बताया कि पिछले छह माह से अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है। विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Ram chel
    3
    Post by Ram chel
    user_Ram chel
    Ram chel
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ 📝 Description: भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख। ✨ मुख्य बातें: करुणा और दया का महत्व सत्य बोलने की शक्ति मन को शांत रखने के उपाय क्रोध और लोभ से बचने की सीख मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व 👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। 🔖 #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ #MotivationHindi​ #BuddhaVichar​ #Peace​ #Spirituality​ #LifeLessons​ #HindiQuotes​ #Motivation​ #SuccessTips​ #PositiveThinking​ #MindPeace​
    1
    भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​
📝 Description:
भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं।
इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख।
✨ मुख्य बातें:
करुणा और दया का महत्व
सत्य बोलने की शक्ति
मन को शांत रखने के उपाय
क्रोध और लोभ से बचने की सीख
मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व
👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें।
🔖 
#BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ #MotivationHindi​ #BuddhaVichar​ #Peace​ #Spirituality​ #LifeLessons​ #HindiQuotes​ #Motivation​ #SuccessTips​ #PositiveThinking​ #MindPeace​
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कार्यवाई एक ही स्कूल पर क्यों? कानून सबके लिए समान, सब पर हो उसी तरह की कार्यवाई, अधिवक्ताओं ने दिया डीएम को ज्ञापन हरदोई में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों पर मनमानी, अभिभावकों पर आर्थिक दबाव और हाल ही में वायरल हुए सनबीम वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। अधिवक्ता अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही बिना अनुमति किसी अभिभावक और प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन बताया गया। सनबीम स्कूल से जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उनका कहना है कि वीडियो में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है, बल्कि स्थिति को उकसाकर वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई गई है। इस पूरे प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी से गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों पर कॉपी-किताबें निर्धारित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाते हैं और मनमाने दाम वसूलते हैं। अधिवक्ताओं ने सेंट जेम्स इंटर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स, बाल विद्या भवन, जेके पब्लिक स्कूल और क्रीसेंट एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराने की मांग की। इस दौरान सुरेश कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, सर्वेंद्र सिंह यादव, दलबीर सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, अनुज जायसवाल, ओमवीर सिंह, अरविंद सिसोदिया, बबलू पाल और अजेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
    1
    कार्यवाई एक ही स्कूल पर क्यों? कानून सबके लिए समान, सब पर हो उसी तरह की कार्यवाई, अधिवक्ताओं ने दिया डीएम को ज्ञापन
हरदोई में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों पर मनमानी, अभिभावकों पर आर्थिक दबाव और हाल ही में वायरल हुए सनबीम वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।
अधिवक्ता अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही बिना अनुमति किसी अभिभावक और प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन बताया गया।
सनबीम स्कूल से जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उनका कहना है कि वीडियो में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है, बल्कि स्थिति को उकसाकर वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई गई है। इस पूरे प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी से गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों पर कॉपी-किताबें निर्धारित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाते हैं और मनमाने दाम वसूलते हैं। अधिवक्ताओं ने सेंट जेम्स इंटर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स, बाल विद्या भवन, जेके पब्लिक स्कूल और क्रीसेंट एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराने की मांग की।
इस दौरान सुरेश कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, सर्वेंद्र सिंह यादव, दलबीर सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, अनुज जायसवाल, ओमवीर सिंह, अरविंद सिसोदिया, बबलू पाल और अजेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • छिबरामऊ में हिरदेशाह लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर चिलमिलैया गांव में वीर योद्धा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के पदाधिकारियों एवं लोधी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उनके बलिदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिरदेशाह लोधी के वीरता और देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी, प्रदेश सचिव वी.पी. जी, जिलाध्यक्ष नीरज लोधी, युवासभा जिलाध्यक्ष आदित्य लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम लोधी, धर्मवीर लोधी, पूर्व विधानसभा सचिव विपिन लोधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमेश लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गोविंद लोधी, सुनील लोधी, विकास लोधी, सरवन लोधी और पत्रकार रोहित नंदन लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हिरदेशाह लोधी के बलिदान को नमन करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वीर शहीद के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
    2
    छिबरामऊ में हिरदेशाह लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर चिलमिलैया गांव में वीर योद्धा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के पदाधिकारियों एवं लोधी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उनके बलिदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिरदेशाह लोधी के वीरता और देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी, प्रदेश सचिव वी.पी. जी, जिलाध्यक्ष नीरज लोधी, युवासभा जिलाध्यक्ष आदित्य लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम लोधी, धर्मवीर लोधी, पूर्व विधानसभा सचिव विपिन लोधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमेश लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा गोविंद लोधी, सुनील लोधी, विकास लोधी, सरवन लोधी और पत्रकार रोहित नंदन लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हिरदेशाह लोधी के बलिदान को नमन करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वीर शहीद के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.