Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes #GautamBuddha 📝 Description: भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख। ✨ मुख्य बातें: करुणा और दया का महत्व सत्य बोलने की शक्ति मन को शांत रखने के उपाय क्रोध और लोभ से बचने की सीख मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व 👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। 🔖 #BuddhaQuotes #GautamBuddha #MotivationHindi #BuddhaVichar #Peace #Spirituality #LifeLessons #HindiQuotes #Motivation #SuccessTips #PositiveThinking #MindPeace
Shiva Gautam
भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes #GautamBuddha 📝 Description: भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख। ✨ मुख्य बातें: करुणा और दया का महत्व सत्य बोलने की शक्ति मन को शांत रखने के उपाय क्रोध और लोभ से बचने की सीख मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व 👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। 🔖 #BuddhaQuotes #GautamBuddha #MotivationHindi #BuddhaVichar #Peace #Spirituality #LifeLessons #HindiQuotes #Motivation #SuccessTips #PositiveThinking #MindPeace
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छिबरामऊ में हिरदेशाह लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर चिलमिलैया गांव में वीर योद्धा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के पदाधिकारियों एवं लोधी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उनके बलिदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिरदेशाह लोधी के वीरता और देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी, प्रदेश सचिव वी.पी. जी, जिलाध्यक्ष नीरज लोधी, युवासभा जिलाध्यक्ष आदित्य लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम लोधी, धर्मवीर लोधी, पूर्व विधानसभा सचिव विपिन लोधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमेश लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गोविंद लोधी, सुनील लोधी, विकास लोधी, सरवन लोधी और पत्रकार रोहित नंदन लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हिरदेशाह लोधी के बलिदान को नमन करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वीर शहीद के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।2
- शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही कार और बस की भिडंत में दो की मौत, चार घायल कन्नौज। तेज रफ्तार का कहर दिनों दिन लोगों की जिंदगियों को विराम सा देता जा रहा है। जागरूकता की कमी और लापरवाही दुर्घटनाओं की मुख्य वजह माना जा रहा है। शुक्रवार की सुबह घटित हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक तिर्वा तहसील क्षेत्र के नादेमऊ में पुलिस चौकी के निकट घटी घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बस से टकरा गई। बताते चलें कि, नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र उर्फ लवली गुप्ता के बेटे सुरज की शादी का कार्यकम छिबरामऊ के एक गेस्ट हाउस में बीते गुरुवार की रात संपन्न होना था। शादी में शामिल होने नादेमऊ से 27 वर्षीय श्यामसुंदर पुत्र अमरपाल (वाहन चालक) के अलावा 45 वर्षीय रामदेवी पत्नी शैलेन्द्र कौशल,38 वर्षीय उपासना पत्नी शुभम कुमार,32 वर्षीय श्वेता पत्नी रजत गुप्ता,4 वर्षीय पीहू पुत्री शुभम कुमार और 6 वर्षीय ईशू पुत्री रजत कुमार सहित अन्य लोग गए थे। शुक्रवार की सुबह उपरोक्त सभी वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तभी एक बस से कार की भिडंत हो गई। तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का मंजर आसपास मौजूद लोगों को प्रभावित करने वाला था। दुर्घटना के दौरान जब तक लोग कार सवारों की मदद करते तब तक कार चालक श्यामसुंदर की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार हेतु एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान रामदेवी की मौत की पुष्टि डाक्टरों ने कर दी। दुर्घटना में घायल दो मासूम बच्चों सहित अन्य दो को उपचार के बाद स्थित को देखते हुए हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। उपरोक्त घटना के बाद नादेमऊ में जहां शोक का माहौल नजर आ रहा था वहीं दो मौतों पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। दूसरी घटना जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 282/400 पर घटी। दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के थाना महराजगंज के गांव तारापुर निवासी 45 वर्षीय रतीपाल पुत्र राजाराम बाइक से एक्सप्रेस वे के रास्ते गंतव्य को जा रहे थे। इसी दौरान तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरोक्त माइल स्टोन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना का मंजर भयावह था, हादसे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस वे पर लगी जाली तोड़ते हुए बाहर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने रतीपाल की मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।1
- महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं ग्राम सतौरा का निवासी हूँ। हमारे ग्राम की मुख्य सड़क, जो चौराहे से होकर गुजरती है, आज तक निर्मित नहीं हो सकी है। यह सड़क ग्राम की प्रमुख सड़क है, परंतु वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।3
- *आज दिनांक 01.05.2026 को शाम लगभग 18.15 बजे थाना हरियावा पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरियावा व टडियावा मार्ग पर नऊाखेडा पुलिया के पास दो बाइको के बीच दुर्घटना हुई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल सचिन पुत्र अमर सिंह(लगभग 20 वर्ष) निवासी परसपुर थाना टड़ियावां जनपद हरदोई तथा बिटोली पत्नी सुरेन्द्र निवासी चचरहिया थाना हरियावा जनपद हरदोई को उपचार हेतु सीएचसी टडियावां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सचिन उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शब को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री अजित चौहान की बाइट1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- अखिलेश को उनके ही अपनों ने अंधेरे में रखा'— शिल्पी कांड पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार!.... मनोज तिवारी हरदोई: मल्लावां के गढ़ी रसूलपुर की 'शिल्पी' को न्याय दिलाने की जंग अब पूरी तरह सियासी दंगल में तब्दील हो चुकी है। कल जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 5 लाख का चेक और सीबीआई जांच की मांग लेकर गांव पहुंचे, तो लगा कि विपक्षी खेमे ने बाजी मार ली है। लेकिन, क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने अपने ताजा बयान से इस पूरी 'विजिट' की हवा निकाल दी है।"अखिलेश को कुछ पता ही नहीं!"विधायक आशू ने तंज कसते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उनके ही पार्टी के लोगों ने 'वस्तुस्थिति' (असल हकीकत) से रूबरू नहीं कराया। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अखिलेश यादव को सिर्फ आधा-अधूरा सच बताकर वहां लाया गया था।आशू ने गिनवाया कि प्रशासन कोई हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दरिंदों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में एसओ को सस्पेंड किया जा चुका है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।भाजपा विधायक ने नसीहत देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए दिल चाहिए, राजनीति नहीं। उन्होंने अखिलेश यादव के दौरे को एक 'पॉलिटिकल स्टंट' की तरह पेश करते हुए कहा कि हमें पीड़ित के आंसू पोंछने पर काम करना चाहिए, न कि उस पर सियासत की रोटियां सेंकनी चाहिए। बड़ा सवाल: अब देखना यह है कि भाजपा विधायक के इस 'नहले पर दहले' का सपा के स्थानीय नेता क्या जवाब देते हैं। क्या वाकई अखिलेश को उनके सिपहसालारों ने पूरी बात नहीं बताई थी, या फिर यह भाजपा का जवाबी 'मास्टरस्ट्रोक' है? #ShilpiKand #HardoiNews #Mallawan #UPPolitics #AkhileshYadav #AshishSinghAshu #BJPvsSP #YogiAdityanath #JusticeForShilpi #GadhibRasulpur #UPCrimeNews #PoliticsOnPain #SiyasiTadka #BreakingNewsUP #SPLeader #MissionJustice1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क में मौत का गड्ढा, देखें वीडियो में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से हादसों का गढ़ बनता नजर आ रहा है। ठठिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 203 से करीब 900 मीटर आगे आगरा की ओर जाने वाली थर्ड लेन में बना विशाल गड्ढा वाहन चालकों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच यह गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के समीप लखनऊ से आगरा जाने पर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 203 से 900 मीटर की दूरी पर तीसरी लेन में करीब एक फुट लंबा-चौड़ा और लगभग 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है, ऐसे में अचानक सामने आने वाला यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी वाहन का पहिया इस गड्ढे में फंस गया तो वाहन के पलटने में देर नहीं लगेगी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत कराई गई है और न ही वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। इस संबंध में जब एक्सप्रेस-वे कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने गड्ढे की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं एक्सप्रेस-वे के साइड इंचार्ज शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी गड्ढे की जानकारी न होने की बात कही, लेकिन आश्वासन दिया कि तत्काल टीम को मौके पर भेजकर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे और स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा। क्योंकि एक्सप्रेस-वे जैसी हाईस्पीड सड़क पर ऐसी लापरवाही कभी भी एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह ‘मौत का गड्ढा’ कई जिंदगियां लील सकता है।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- हरदोई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। विद्युत लाइन सही करते समय एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी अचानक करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1