logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क में मौत का गड्ढा, देखें वीडियो में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से हादसों का गढ़ बनता नजर आ रहा है। ठठिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 203 से करीब 900 मीटर आगे आगरा की ओर जाने वाली थर्ड लेन में बना विशाल गड्ढा वाहन चालकों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच यह गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के समीप लखनऊ से आगरा जाने पर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 203 से 900 मीटर की दूरी पर तीसरी लेन में करीब एक फुट लंबा-चौड़ा और लगभग 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है, ऐसे में अचानक सामने आने वाला यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी वाहन का पहिया इस गड्ढे में फंस गया तो वाहन के पलटने में देर नहीं लगेगी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत कराई गई है और न ही वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। इस संबंध में जब एक्सप्रेस-वे कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने गड्ढे की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं एक्सप्रेस-वे के साइड इंचार्ज शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी गड्ढे की जानकारी न होने की बात कही, लेकिन आश्वासन दिया कि तत्काल टीम को मौके पर भेजकर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे और स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा। क्योंकि एक्सप्रेस-वे जैसी हाईस्पीड सड़क पर ऐसी लापरवाही कभी भी एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह ‘मौत का गड्ढा’ कई जिंदगियां लील सकता है।

4 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क में मौत का गड्ढा, देखें वीडियो में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से हादसों का गढ़ बनता नजर आ रहा है। ठठिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 203 से करीब 900 मीटर आगे आगरा की ओर जाने वाली थर्ड लेन में बना विशाल गड्ढा वाहन चालकों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच यह गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के समीप लखनऊ से आगरा जाने पर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 203 से 900 मीटर की दूरी पर तीसरी लेन में करीब एक फुट लंबा-चौड़ा और लगभग 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है, ऐसे में अचानक सामने आने वाला यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी वाहन का पहिया इस गड्ढे में फंस गया तो वाहन के पलटने में देर नहीं लगेगी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत कराई गई है और न ही वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। इस संबंध में जब एक्सप्रेस-वे कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने गड्ढे की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं एक्सप्रेस-वे के साइड इंचार्ज शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी गड्ढे की जानकारी न होने की बात कही, लेकिन आश्वासन दिया कि तत्काल टीम को मौके पर भेजकर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे और स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा। क्योंकि एक्सप्रेस-वे जैसी हाईस्पीड सड़क पर ऐसी लापरवाही कभी भी एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह ‘मौत का गड्ढा’ कई जिंदगियां लील सकता है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    4
    ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था।
कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा।
तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई।
आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • यह जो वीडियो में आप मार्ग देख रहे हैं यह मार्ग गुरसहायगंज से तिर्वा को जोड़ने वाला मार्ग है और इस मार्ग पर नांसिया गांव में बहुत ज्यादा हालत खराब है रोड जो कि अगर आप देखेंगे तो पूरा एकदम तालाब की तरह दिखता है जो भी अधिकारी इसके संबंध में हो तो कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करें हो सकता है आने वाले समय में कोई दुर्घटना भी घट जाए तो उससे पहले मामले को संज्ञान में लेकर कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द व्यवस्थित करें और बनवाने की कोशिश करें
    2
    यह जो वीडियो में आप मार्ग देख रहे हैं यह मार्ग गुरसहायगंज से तिर्वा को जोड़ने वाला मार्ग है और इस मार्ग पर नांसिया गांव में बहुत ज्यादा हालत खराब है रोड  जो कि अगर आप देखेंगे तो पूरा एकदम तालाब की तरह दिखता है जो भी अधिकारी इसके संबंध में हो तो कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करें हो सकता है आने वाले समय में कोई दुर्घटना भी घट जाए तो उससे पहले मामले को संज्ञान में लेकर कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द व्यवस्थित करें और बनवाने की कोशिश करें
    user_Aushaf
    Aushaf
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग! हरदोई शाहाबाद में 'तमंचा राज
    2
    सफेद शर्ट वाला 'डॉन' और हाथ में 'कट्टा' सुनो भौजी की बहन...' गाने पर ठुमके और फिर तड़ातड़ फायरिंग!
हरदोई शाहाबाद में 'तमंचा राज
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिधौली, सीतापुर ग्राम कठवा निवासी बबलू की पुत्री आस्था शुक्ला ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद आस्था के इस प्रदर्शन पर बुधवार को सिधौली क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं व्यवसायियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में आस्था का माल्यार्पण कर उसे घड़ी, पेन व नगद धनराशि भेंट की गई। अधिवक्ताओं ने आस्था से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई तथा उसकी शिक्षा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी, महामंत्री नीलकमल मिश्र, रामप्रसाद चौधरी, महेश भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश पांडेय एवं व्यवसायी बिनोद रस्तोगी मौजूद रहे। सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा ने भी हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया ने बताया कि पिछले छह माह से अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है। विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    4
    सिधौली, सीतापुर ग्राम कठवा निवासी बबलू की पुत्री आस्था शुक्ला ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद आस्था के इस प्रदर्शन पर बुधवार को सिधौली क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं व्यवसायियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया।  
समारोह में आस्था का माल्यार्पण कर उसे घड़ी, पेन व नगद धनराशि भेंट की गई। अधिवक्ताओं ने आस्था से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई तथा उसकी शिक्षा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।  
कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी, महामंत्री नीलकमल मिश्र, रामप्रसाद चौधरी, महेश भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश पांडेय एवं व्यवसायी बिनोद रस्तोगी मौजूद रहे।  सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा ने भी हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया ने बताया कि पिछले छह माह से अस्वस्थ होने के बावजूद उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल करना है। विद्यालय प्रबंधन व स्थानीय लोगों ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ram chel
    3
    Post by Ram chel
    user_Ram chel
    Ram chel
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ 📝 Description: भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख। ✨ मुख्य बातें: करुणा और दया का महत्व सत्य बोलने की शक्ति मन को शांत रखने के उपाय क्रोध और लोभ से बचने की सीख मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व 👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। 🔖 #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ #MotivationHindi​ #BuddhaVichar​ #Peace​ #Spirituality​ #LifeLessons​ #HindiQuotes​ #Motivation​ #SuccessTips​ #PositiveThinking​ #MindPeace​
    1
    भगवान बुद्ध के अनमोल विचार | जीवन बदलने वाली सीख | Buddha Motivational Quotes in Hindi #BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​
📝 Description:
भगवान बुद्ध करुणा, शांति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं।
इस पोस्ट में आप जानेंगे उनके प्रेरणादायक विचार और जीवन को सही दिशा देने वाली सीख।
✨ मुख्य बातें:
करुणा और दया का महत्व
सत्य बोलने की शक्ति
मन को शांत रखने के उपाय
क्रोध और लोभ से बचने की सीख
मध्यम मार्ग अपनाने का महत्व
👉 “हजारों खाली शब्दों से अच्छा है एक शब्द जो शांति लाए।” – भगवान बुद्ध
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो Like 👍, Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें।
🔖 
#BuddhaQuotes​ #GautamBuddha​ #MotivationHindi​ #BuddhaVichar​ #Peace​ #Spirituality​ #LifeLessons​ #HindiQuotes​ #Motivation​ #SuccessTips​ #PositiveThinking​ #MindPeace​
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही कार और बस की भिडंत में दो की मौत, चार घायल कन्नौज। तेज रफ्तार का कहर दिनों दिन लोगों की जिंदगियों को विराम सा देता जा रहा है। जागरूकता की कमी और लापरवाही दुर्घटनाओं की मुख्य वजह माना जा रहा है। शुक्रवार की सुबह घटित हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक तिर्वा तहसील क्षेत्र के नादेमऊ में पुलिस चौकी के निकट घटी घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बस से टकरा गई। बताते चलें कि, नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र उर्फ लवली गुप्ता के बेटे सुरज की शादी का कार्यकम छिबरामऊ के एक गेस्ट हाउस में बीते गुरुवार की रात संपन्न होना था। शादी में शामिल होने नादेमऊ से 27 वर्षीय श्यामसुंदर पुत्र अमरपाल (वाहन चालक) के अलावा 45 वर्षीय रामदेवी पत्नी शैलेन्द्र कौशल,38 वर्षीय उपासना पत्नी शुभम कुमार,32 वर्षीय श्वेता पत्नी रजत गुप्ता,4 वर्षीय पीहू पुत्री शुभम कुमार और 6 वर्षीय ईशू पुत्री रजत कुमार सहित अन्य लोग गए थे। शुक्रवार की सुबह उपरोक्त सभी वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तभी एक बस से कार की भिडंत हो गई। तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का मंजर आसपास मौजूद लोगों को प्रभावित करने वाला था। दुर्घटना के दौरान जब तक लोग कार सवारों की मदद करते तब तक कार चालक श्यामसुंदर की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार हेतु एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान रामदेवी की मौत की पुष्टि डाक्टरों ने कर दी। दुर्घटना में घायल दो मासूम बच्चों सहित अन्य दो को उपचार के बाद स्थित को देखते हुए हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। उपरोक्त घटना के बाद नादेमऊ में जहां शोक का माहौल नजर आ रहा था वहीं दो मौतों पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। दूसरी घटना जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 282/400 पर घटी। दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के थाना महराजगंज के गांव तारापुर निवासी 45 वर्षीय रतीपाल पुत्र राजाराम बाइक से एक्सप्रेस वे के रास्ते गंतव्य को जा रहे थे। इसी दौरान तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरोक्त माइल स्टोन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना का मंजर भयावह था, हादसे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस वे पर लगी जाली तोड़ते हुए बाहर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने रतीपाल की मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
    1
    शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही कार और बस की भिडंत में दो की मौत, चार घायल
कन्नौज। तेज रफ्तार का कहर दिनों दिन लोगों की जिंदगियों को विराम सा देता जा रहा है। जागरूकता की कमी और लापरवाही दुर्घटनाओं की मुख्य वजह माना जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह घटित हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक तिर्वा तहसील क्षेत्र के नादेमऊ में पुलिस चौकी के निकट घटी घटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बस से टकरा गई। बताते चलें कि, नादेमऊ निवासी कौशलेंद्र उर्फ लवली गुप्ता के बेटे सुरज की शादी का कार्यकम छिबरामऊ के एक गेस्ट हाउस में बीते गुरुवार की रात संपन्न होना था। शादी में शामिल होने 
नादेमऊ से 27 वर्षीय श्यामसुंदर पुत्र अमरपाल (वाहन चालक) के अलावा 45 वर्षीय रामदेवी पत्नी शैलेन्द्र कौशल,38 वर्षीय उपासना पत्नी शुभम कुमार,32 वर्षीय श्वेता पत्नी रजत गुप्ता,4 वर्षीय पीहू पुत्री शुभम कुमार और 6 वर्षीय ईशू पुत्री रजत कुमार सहित अन्य लोग गए थे। शुक्रवार की सुबह उपरोक्त सभी वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार नादेमऊ पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तभी एक बस से कार की भिडंत हो गई। तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का मंजर आसपास मौजूद लोगों को प्रभावित करने वाला था। दुर्घटना के दौरान जब तक लोग कार सवारों की मदद करते तब तक कार चालक श्यामसुंदर की मौत हो चुकी थी। आनन फानन में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार हेतु एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान रामदेवी की मौत की पुष्टि डाक्टरों ने कर दी।
दुर्घटना में घायल दो मासूम बच्चों सहित अन्य दो को उपचार के बाद स्थित को देखते हुए हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
उपरोक्त घटना के बाद नादेमऊ में जहां शोक का माहौल नजर आ रहा था वहीं दो मौतों पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।
दूसरी घटना जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 282/400 पर घटी। दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिले के थाना महराजगंज के गांव तारापुर निवासी 45 वर्षीय रतीपाल पुत्र राजाराम बाइक से एक्सप्रेस वे के रास्ते गंतव्य को जा रहे थे। इसी दौरान तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरोक्त माइल स्टोन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना का मंजर भयावह था, हादसे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक्सप्रेस वे पर लगी जाली तोड़ते हुए बाहर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डाक्टरों ने रतीपाल की मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.