ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे
कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ
देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों
में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
- महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं ग्राम सतौरा का निवासी हूँ। हमारे ग्राम की मुख्य सड़क, जो चौराहे से होकर गुजरती है, आज तक निर्मित नहीं हो सकी है। यह सड़क ग्राम की प्रमुख सड़क है, परंतु वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।3
- कार्यवाई एक ही स्कूल पर क्यों? कानून सबके लिए समान, सब पर हो उसी तरह की कार्यवाई, अधिवक्ताओं ने दिया डीएम को ज्ञापन हरदोई में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों पर मनमानी, अभिभावकों पर आर्थिक दबाव और हाल ही में वायरल हुए सनबीम वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। अधिवक्ता अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही बिना अनुमति किसी अभिभावक और प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन बताया गया। सनबीम स्कूल से जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उनका कहना है कि वीडियो में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया है, बल्कि स्थिति को उकसाकर वीडियो बनाए जाने की आशंका भी जताई गई है। इस पूरे प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी से गहन जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई निजी स्कूल अभिभावकों पर कॉपी-किताबें निर्धारित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाते हैं और मनमाने दाम वसूलते हैं। अधिवक्ताओं ने सेंट जेम्स इंटर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स, बाल विद्या भवन, जेके पब्लिक स्कूल और क्रीसेंट एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराने की मांग की। इस दौरान सुरेश कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, सर्वेंद्र सिंह यादव, दलबीर सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, अनुज जायसवाल, ओमवीर सिंह, अरविंद सिसोदिया, बबलू पाल और अजेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- छिबरामऊ में हिरदेशाह लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के सिकंदरपुर चिलमिलैया गांव में वीर योद्धा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के पदाधिकारियों एवं लोधी समाज के लोगों ने एकत्रित होकर उनके बलिदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिरदेशाह लोधी के वीरता और देशभक्ति से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका योगदान समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी, प्रदेश सचिव वी.पी. जी, जिलाध्यक्ष नीरज लोधी, युवासभा जिलाध्यक्ष आदित्य लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम लोधी, धर्मवीर लोधी, पूर्व विधानसभा सचिव विपिन लोधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमेश लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा गोविंद लोधी, सुनील लोधी, विकास लोधी, सरवन लोधी और पत्रकार रोहित नंदन लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में हिरदेशाह लोधी के बलिदान को नमन करते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वीर शहीद के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।2
- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शिवराजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य हिस्सों शिवली रोड तिराहा गंगा रोड भूतेश्वर मंदिर परिसर बंसन रोड में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।बाजारों और चौराहों पर रही पैनी नजर थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी देख असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।बाजार में अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।जनता के बीच विश्वास जगाने की पहल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना है। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस की अपील नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।4
- Post by Ramadhar Kumar1
- आबादी के बीच गैस एजेंसी संचालन से दहशत, छापेमारी में दर्जनों सिलेंडर बरामद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ क्षेत्र के भूसामंडी मोहल्ले में आबादी के बीच सपा नेता आफाक उर्फ मुन्ना द्वारा संचालित गैस एजेंसी में बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था जिससे आसपास रहने वाले लोग आग के गोले पर जिंदगी जीने को मजबूर हैं मोहल्लेवासियों का कहना है कि घनी आबादी के बीच इस तरह गैस सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने से दबंगई के चलते एजेंसी लगातार संचालित होती रही शुक्रवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब जिलापूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की छापे के दौरान एजेंसी के पड़ोस में स्थित मूलचंद्र यादव के मकान से 4 छोटे, 12 घरेलू और 8 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों में कुछ भरे हुए थे जबकि कुछ खाली थे और इन्हें अवैध रूप से ब्लैक में बेचा जा रहा था छापेमारी टीम में एआरओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर नेहा गुप्ता, अमित चौधरी और वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस गैस एजेंसी के कारण पूरे इलाके में हमेशा खतरा बना रहता है उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मामले में जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बरामद सिलेंडरों की जांच की जा रही है और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल छापेमारी के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही इतने समय तक कैसे जारी रही1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क में मौत का गड्ढा, देखें वीडियो में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे एक बार फिर लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से हादसों का गढ़ बनता नजर आ रहा है। ठठिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 203 से करीब 900 मीटर आगे आगरा की ओर जाने वाली थर्ड लेन में बना विशाल गड्ढा वाहन चालकों के लिए ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच यह गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के समीप लखनऊ से आगरा जाने पर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 203 से 900 मीटर की दूरी पर तीसरी लेन में करीब एक फुट लंबा-चौड़ा और लगभग 5 फुट गहरा गड्ढा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है, ऐसे में अचानक सामने आने वाला यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी वाहन का पहिया इस गड्ढे में फंस गया तो वाहन के पलटने में देर नहीं लगेगी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत कराई गई है और न ही वहां कोई चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। इस संबंध में जब एक्सप्रेस-वे कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने गड्ढे की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं एक्सप्रेस-वे के साइड इंचार्ज शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी गड्ढे की जानकारी न होने की बात कही, लेकिन आश्वासन दिया कि तत्काल टीम को मौके पर भेजकर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे और स्थिति की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा। क्योंकि एक्सप्रेस-वे जैसी हाईस्पीड सड़क पर ऐसी लापरवाही कभी भी एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह ‘मौत का गड्ढा’ कई जिंदगियां लील सकता है।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ₹15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार फर्रुखाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो और उसके सहयोगी को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कानूनगो ने एक शिकायतकर्ता से मेडबंदी के नाम पर ₹40,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹30,000 में तय हुआ, जिसमें ₹15,000 पहले और बाकी काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रिश्वत की मांग से परेशान होकर एंटी करप्शन थाना कानपुर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीम ने कई बार फर्रुखाबाद आकर जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार सुबह करीब 12 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंची और शाम को जाल बिछाया गया। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता आरोपी कानूनगो के किराए के आवास पर पहुंचा और जैसे ही उसने ₹15,000 दिए, टीम ने मौके पर ही कानूनगो और उसके सहयोगी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जिले के कानूनगो और लेखपालों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी लेते नजर आए। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- Post by Ramadhar Kumar1