logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा वार फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ₹15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार फर्रुखाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो और उसके सहयोगी को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कानूनगो ने एक शिकायतकर्ता से मेडबंदी के नाम पर ₹40,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹30,000 में तय हुआ, जिसमें ₹15,000 पहले और बाकी काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रिश्वत की मांग से परेशान होकर एंटी करप्शन थाना कानपुर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीम ने कई बार फर्रुखाबाद आकर जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार सुबह करीब 12 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंची और शाम को जाल बिछाया गया। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता आरोपी कानूनगो के किराए के आवास पर पहुंचा और जैसे ही उसने ₹15,000 दिए, टीम ने मौके पर ही कानूनगो और उसके सहयोगी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जिले के कानूनगो और लेखपालों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी लेते नजर आए। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

2 hrs ago
user_Rahul katheriya
Rahul katheriya
Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा वार फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ₹15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो और सहयोगी गिरफ्तार फर्रुखाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो और उसके सहयोगी को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कानूनगो ने एक शिकायतकर्ता से मेडबंदी के नाम पर ₹40,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹30,000 में तय हुआ, जिसमें ₹15,000 पहले और बाकी काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रिश्वत की मांग से परेशान होकर एंटी करप्शन थाना कानपुर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीम ने कई बार फर्रुखाबाद आकर जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार सुबह करीब 12 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंची और शाम को जाल बिछाया गया। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता आरोपी कानूनगो के किराए के आवास पर पहुंचा और जैसे ही उसने ₹15,000 दिए, टीम ने मौके पर ही कानूनगो और उसके सहयोगी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जिले के कानूनगो और लेखपालों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी लेते नजर आए। यह पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पुलिस की मिली भगत से धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन अवैध मिट्टी खनन की ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत थाना अध्यक्ष रमेश सिंह धड़ल्ले से थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने में लगे थाना अध्यक्ष नहीं मानते एसपी के आदेश खनन अधिकारी ने परमिशन न होने की दी जानकारी जमीन है बदोबस्त में नहीं दी जा सकती परमिशन - खनन अधिकारी थाना शमशाबाद क्षेत्र के चम्पतपुर गांव का मामला
    2
    फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
पुलिस की मिली भगत से धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन 
अवैध मिट्टी खनन की ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत 
थाना अध्यक्ष रमेश सिंह धड़ल्ले से थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने में लगे
थाना अध्यक्ष नहीं मानते एसपी के आदेश
खनन अधिकारी ने परमिशन न होने की दी जानकारी
जमीन है बदोबस्त में नहीं दी जा सकती परमिशन - खनन अधिकारी 
थाना शमशाबाद क्षेत्र के चम्पतपुर गांव का मामला
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Ayan
    1
    Post by Ayan
    user_Ayan
    Ayan
    Agricultural service फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by गौ रक्षक दीपक ठाकुर सकीट
    2
    Post by गौ रक्षक दीपक ठाकुर सकीट
    user_गौ रक्षक दीपक ठाकुर सकीट
    गौ रक्षक दीपक ठाकुर सकीट
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    4
    ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था।
कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा।
तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई।
आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लुटेरों से भिड़ गई अकेली लड़की- रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट यूपी के गोरखपुर में एक ज्वैलरी शोरूम में 2 युवक ग्राहक बनकर आए,मौक़ा पाकर दोनों युवकों ने 20 ग्राम सोने के जेवर को उठाया और भागने लगे इस दौरान, शोरूम में बैठी ज्वैलर की बेटी ने लुटेरों को दौड़ा लिया एक को तो पकड़कर कर सड़क पर गिरा भी दिया फिर जैसे तैसे लुटेरा अपनी जान बचा भागा पूरी घटना CCTV में क़ैद है
    1
    लुटेरों से भिड़ गई अकेली लड़की-
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
यूपी के गोरखपुर में एक ज्वैलरी शोरूम में 2 युवक ग्राहक बनकर आए,मौक़ा पाकर दोनों युवकों ने 20 ग्राम सोने के जेवर को उठाया और भागने लगे
इस दौरान, शोरूम में बैठी ज्वैलर की बेटी ने लुटेरों को दौड़ा लिया
एक को तो पकड़कर कर सड़क पर गिरा भी दिया
फिर जैसे तैसे लुटेरा अपनी जान बचा भागा
पूरी घटना CCTV में क़ैद है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हजियापुर पौधशाला में श्रमिकों का सम्मान* *शमसाबाद* अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर हजियापुर स्थित स्वर्गीय विनोद कुमार पौधशाला में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के डीएफओ राजीव कुमार और कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार वन विभाग की टीम के साथ पौधशाला पहुंचे। अधिकारियों ने श्रमिकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की प्रशंसा की और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रेंजर ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को सीआरपीएफ में तैनात विनोद कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में हजियापुर पौधशाला का नाम स्वर्गीय विनोद कुमार पौधशाला रखा गया है। श्रमिक दिवस के अवसर पर यहां कार्यरत सभी श्रमिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    4
    *अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हजियापुर पौधशाला में श्रमिकों का सम्मान* 
*शमसाबाद* अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर हजियापुर स्थित स्वर्गीय विनोद कुमार पौधशाला में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के डीएफओ राजीव कुमार और कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार वन विभाग की टीम के साथ पौधशाला पहुंचे। अधिकारियों ने श्रमिकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की प्रशंसा की और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
रेंजर ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को सीआरपीएफ में तैनात विनोद कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में हजियापुर पौधशाला का नाम स्वर्गीय विनोद कुमार पौधशाला रखा गया है। श्रमिक दिवस के अवसर पर यहां कार्यरत सभी श्रमिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ज्यादा स्पीड में स्कूटी चलाने का नतीजा देखिए
    1
    ज्यादा स्पीड में स्कूटी चलाने का नतीजा देखिए
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.