शिवराजपुर: पुलिस ने कस्बे में किया पैदल रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शिवराजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य हिस्सों शिवली रोड तिराहा गंगा रोड भूतेश्वर मंदिर परिसर बंसन रोड में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।बाजारों और चौराहों पर रही पैनी नजर थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी देख असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।बाजार में अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।जनता के बीच विश्वास जगाने की पहल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना है। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस की अपील नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
शिवराजपुर: पुलिस ने कस्बे में किया पैदल रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शिवराजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य हिस्सों शिवली रोड
तिराहा गंगा रोड भूतेश्वर मंदिर परिसर बंसन रोड में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।बाजारों और चौराहों पर रही पैनी नजर थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी देख असामाजिक तत्वों में हड़कंप
मचा रहा। मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।बाजार में अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।जनता के बीच विश्वास जगाने की पहल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास
कायम करना है। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस की अपील नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
- रिपोर्टर कानपुर के नौबस्ता स्थित एलिवेटेड पुल पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे मौरंग से लदा एक डंपर, पुल पर खराब खड़े दूसरे डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई डंपर के केबिन में बुरी तरह फंस गए। मृतकों की पहचान जालौन के कालपी क्षेत्र के छौंक निवासी 27 वर्षीय कमलकांत और 25 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। दोनों भाई कालपी से मौरंग लादकर उन्नाव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुल पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे तक दोनों भाई केबिन में फंसे जिंदगी के लिए जूझते रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बाद में दो क्रेनों की मदद से दोनों डंपरों को अलग किया गया और केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार, खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मारने के कारण यह हादसा हुआ। पुल पर फैली मौरंग को हटाकर यातायात को बाद में सुचारू कराया गया।4
- Post by मै कानपुर हूँ1
- Post by राहुल bagwan1
- ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।4
- LPG ke liye bahut badi samasya hai aapko dekh aur Sun sakte hain jo 15 di pahle booking karni pad rahi hai phir bhi nahi mil pa Rahi 😌😌😌1
- yah1
- Post by Ramadhar Kumar1
- Post by मै कानपुर हूँ1