Shuru
Apke Nagar Ki App…
यादव जी खुद को कुशवाहा क्यो बता रहे हैं । वैसे इन यादव जी पर कई मुक़दमे भी हैं।
मै कानपुर हूँ
यादव जी खुद को कुशवाहा क्यो बता रहे हैं । वैसे इन यादव जी पर कई मुक़दमे भी हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by मै कानपुर हूँ1
- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शिवराजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य हिस्सों शिवली रोड तिराहा गंगा रोड भूतेश्वर मंदिर परिसर बंसन रोड में पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।बाजारों और चौराहों पर रही पैनी नजर थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी देख असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया।बाजार में अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।जनता के बीच विश्वास जगाने की पहल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना है। पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।पुलिस की अपील नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।4
- ठठिया में आंधी-तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, फसल तबाह, 18 घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था। कन्नौज जनपद के ठठिया क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए और आवागमन प्रभावित रहा। तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्का की फसल तेज हवाओं के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने बताया कि फसल ठीक-ठाक थी, लेकिन एक ही रात में पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण लोहे और सीमेंट के कई बिजली पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 18 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। बिजली विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही राहत और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।4
- यह जो वीडियो में आप मार्ग देख रहे हैं यह मार्ग गुरसहायगंज से तिर्वा को जोड़ने वाला मार्ग है और इस मार्ग पर नांसिया गांव में बहुत ज्यादा हालत खराब है रोड जो कि अगर आप देखेंगे तो पूरा एकदम तालाब की तरह दिखता है जो भी अधिकारी इसके संबंध में हो तो कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करें हो सकता है आने वाले समय में कोई दुर्घटना भी घट जाए तो उससे पहले मामले को संज्ञान में लेकर कृपा करके इस रोड को जल्द से जल्द व्यवस्थित करें और बनवाने की कोशिश करें2
- Post by Ramadhar Kumar1
- लोगों को लगता है कि रावण अपने घमंड की वजह मारा था पर रावण 10 शीश वाला रावण कैलाश पर्वत उठाने की ताकत रखता था1
- Post by मोनू शुक्ला1
- Post by मै कानपुर हूँ1