logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_Munnalal Singad
Munnalal Singad
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिव शंकर जी की बारात में भिंड शहर में लगे जगह-जगह स्टॉल जहां पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम इसी कार्यक्रम की एक मुख्य झलकी
    4
    शिव शंकर जी की बारात में भिंड शहर में लगे जगह-जगह स्टॉल जहां पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम इसी कार्यक्रम की एक मुख्य झलकी
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरमी लाखों की लागत से तहसील परिसर में बनाए गए पार्क की दुर्दशा नगर पालिका की अनदेखी के चलते हो रहा है खराब या अब यह शराबियों का अड्डा बन गया है जगह-जगह लगे खाली शराब के क्वार्टरों के अंबार
    1
    गोरमी लाखों की लागत से तहसील परिसर में बनाए गए पार्क की दुर्दशा नगर पालिका की अनदेखी के चलते हो रहा है खराब या अब यह शराबियों का अड्डा बन गया है जगह-जगह लगे खाली शराब के क्वार्टरों के अंबार
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भरथना/ इटावा *भरथना कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर* इटावा जनपद के भरथना कस्बा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते हुए नजर आए। काफी लंबे अरसे से नगर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। इसी के तहत नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    भरथना/ इटावा
*भरथना कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर*
इटावा जनपद के भरथना कस्बा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए बैठे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते हुए नजर आए।
काफी लंबे अरसे से नगर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। इसी के तहत नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor Bharthana, Etawah•
    5 hrs ago
  • नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।
    1
    नगर के स्थानीय महाविद्यालय में दो-दिवसीय 'वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता' का सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन और टीम वर्क सीखने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, जो विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं। उद्घाटन के साथ ही मैदान पर प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हुआ। छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहा 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गोला फेंक और लंबी कूद में भी छात्राओं ने अपना कौशल प्रदर्शित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना जागृत करना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के **मैनपुरी जिले** के **करहल विधानसभा क्षेत्र** के अंतर्गत **अंडाहार** गांव (मौजा सतनी दलीपपुर) में एक बड़ा प्रदर्शन किया। यह आंदोलन गांव की बदहाल कच्ची सड़कों, सफाई की कमी, नालियों की अनुपस्थिति और सरकारी योजनाओं के घर-घर तक न पहुंचने के खिलाफ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को जोर-शोर से रखा। ### प्रमुख समस्याएं और घटनाएं जो प्रदर्शन में उजागर हुईं: - गांव में **कच्ची सड़कों** के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है। बारिश के मौसम में कीचड़ भर जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। - सड़कों की खराब स्थिति के कारण **सुदामा देवी** का पैर फिसल गया, जिससे उनके हाथ और पैर टूट गए। इसी तरह **रंजीत सिंह पाल** की मोटरसाइकिल कीचड़ में फिसलने से चोट आई। - हर साल **डेंगू** और **मलेरिया** जैसी बीमारियां महामारी का रूप ले लेती हैं, क्योंकि सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। - बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को दूर तक पैदल जाना पड़ता है। - **राजकुमारी देवी** ने सरकार से विकास कार्यों की मांग की, जिसमें सड़क और नाली निर्माण शामिल है। - **मंगली देवी** ने सड़कों से होने वाली समस्याओं को विस्तार से बताया। - **सतीश पाल** ने कहा कि बचपन से आज तक गांव में कोई विकास नहीं हुआ। भारत को आजादी मिले दशकों बीत गए, लेकिन गांव की दशा आज भी दयनीय है। - **सरिता देवी** ने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला। गांव में मुख्य रूप से **शाक्य** और **पाल** समाज के लोग निवास करते हैं। ### आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया: आम आदमी पार्टी ने गांव की इन बदहाल स्थितियों पर तीखी निंदा की और सरकार से तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व **आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ** के **प्रदेश उपाध्यक्ष राजू यादव** (घुसूपुर, करहल) ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां ग्रामीण भारत की उपेक्षा को दर्शाती हैं और पार्टी लगातार ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाएगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे: - रामसहाय, राम सिंह, रचना पाल, सुमित्रा देवी पाल, रीना देवी पाल, सरिता पाल, दिनेश कुमार, बबली पाल, राज कुमारी, मंगली देवी, छोटू पाल, कोमल, सहदेव, नितिन पाल, राम अवतार, कैलाश, दलवीर पाल, रामवीर शाक्य, पूरण शाक्य, जबर सिंह पाल, दीपू, विकास, पुष्प लता, समीर पाल, जयवीर पाल, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, उषा शाक्य, अजय पाल, करण पाल, सुदामा देवी, बबलू पाल, ललिता पाल, बीपी सिंह पाल, जंग बहादुर सिंह पाल, जसोदा पाल, रणजीत सिंह पाल, भूमिराज सिंह शाक्य आदि। आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर सरकार से मांग की है कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं जैसे पक्की सड़कें, सफाई, नाली निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्टी का कहना है कि विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए, न कि सिर्फ शहरों तक सीमित रहे। **आम आदमी पार्टी** **प्रेस विज्ञप्ति** **दिनांक:** 16 फरवरी 2026 **स्थान:** करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
    1
    आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के **मैनपुरी जिले** के **करहल विधानसभा क्षेत्र** के अंतर्गत **अंडाहार** गांव (मौजा सतनी दलीपपुर) में एक बड़ा प्रदर्शन किया। यह आंदोलन गांव की बदहाल कच्ची सड़कों, सफाई की कमी, नालियों की अनुपस्थिति और सरकारी योजनाओं के घर-घर तक न पहुंचने के खिलाफ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को जोर-शोर से रखा।
### प्रमुख समस्याएं और घटनाएं जो प्रदर्शन में उजागर हुईं:
- गांव में **कच्ची सड़कों** के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है। बारिश के मौसम में कीचड़ भर जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है।
- सड़कों की खराब स्थिति के कारण **सुदामा देवी** का पैर फिसल गया, जिससे उनके हाथ और पैर टूट गए। इसी तरह **रंजीत सिंह पाल** की मोटरसाइकिल कीचड़ में फिसलने से चोट आई।
- हर साल **डेंगू** और **मलेरिया** जैसी बीमारियां महामारी का रूप ले लेती हैं, क्योंकि सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
- बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को दूर तक पैदल जाना पड़ता है।
- **राजकुमारी देवी** ने सरकार से विकास कार्यों की मांग की, जिसमें सड़क और नाली निर्माण शामिल है।
- **मंगली देवी** ने सड़कों से होने वाली समस्याओं को विस्तार से बताया।
- **सतीश पाल** ने कहा कि बचपन से आज तक गांव में कोई विकास नहीं हुआ। भारत को आजादी मिले दशकों बीत गए, लेकिन गांव की दशा आज भी दयनीय है।
- **सरिता देवी** ने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला।
गांव में मुख्य रूप से **शाक्य** और **पाल** समाज के लोग निवास करते हैं।
### आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया:
आम आदमी पार्टी ने गांव की इन बदहाल स्थितियों पर तीखी निंदा की और सरकार से तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व **आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ** के **प्रदेश उपाध्यक्ष राजू यादव** (घुसूपुर, करहल) ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां ग्रामीण भारत की उपेक्षा को दर्शाती हैं और पार्टी लगातार ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाएगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
- रामसहाय, राम सिंह, रचना पाल, सुमित्रा देवी पाल, रीना देवी पाल, सरिता पाल, दिनेश कुमार, बबली पाल, राज कुमारी, मंगली देवी, छोटू पाल, कोमल, सहदेव, नितिन पाल, राम अवतार, कैलाश, दलवीर पाल, रामवीर शाक्य, पूरण शाक्य, जबर सिंह पाल, दीपू, विकास, पुष्प लता, समीर पाल, जयवीर पाल, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, उषा शाक्य, अजय पाल, करण पाल, सुदामा देवी, बबलू पाल, ललिता पाल, बीपी सिंह पाल, जंग बहादुर सिंह पाल, जसोदा पाल, रणजीत सिंह पाल, भूमिराज सिंह शाक्य आदि।
आम आदमी पार्टी ने ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर सरकार से मांग की है कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं जैसे पक्की सड़कें, सफाई, नाली निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्टी का कहना है कि विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए, न कि सिर्फ शहरों तक सीमित रहे।
**आम आदमी पार्टी**  
**प्रेस विज्ञप्ति**  
**दिनांक:** 16 फरवरी 2026  
**स्थान:** करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
    user_राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)
    राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)
    Teacher करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    4
    अजीतमल। क्षेत्र के जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री रामायनी ने राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ को संतान न होने की चिंता सताने लगी, तब उन्होंने अपनी तीनों रानियों के साथ सरयू नदी के तट पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद स्वरूप दिव्य खीर तीनों रानियों को प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप भगवान राम सहित चारों पुत्रों का जन्म हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
कथा आयोजक प्रेमगिरी महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह रामकथा 24 फरवरी तक चलेगी तथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भिंड में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर NH 719 पर जाम लगा दिया.जिसकी वज़ह से सिटी कोतवाली से लेकर SF वाटलियन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा वाहनो की लम्बी कतार लग गई.मृतक के परिजन मौके पर कलेक्टर को आने की मांग पर अड़े हुए हैँ। जाम की वज़ह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैँ. बताते चले अल सुबह वायपास रोड़ पर सड़क दुग्ध वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.
    1
    भिंड में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर NH 719 पर जाम लगा दिया.जिसकी वज़ह से सिटी कोतवाली से लेकर SF वाटलियन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा वाहनो की लम्बी कतार लग गई.मृतक के परिजन मौके पर कलेक्टर को आने की मांग पर अड़े हुए हैँ। जाम की वज़ह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैँ. बताते चले अल सुबह वायपास रोड़ पर सड़क दुग्ध वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया था. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना मौ पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश* *अज्ञात महिला की सर कटी मिली थी लाश, 04 आरोपीगणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    1
    *थाना मौ पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश*
*अज्ञात महिला की सर कटी मिली थी लाश, 04 आरोपीगणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिरसागंज के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल जदुद्धारा मंदिर के संचालन हेतु जदुद्धारा सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट यशवंत सिंह जादौन को अध्यक्ष चुना गया। नई समिति में प्रमोद कुमार जादौन उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह प्रबंधक, हीरा सिंह उपप्रबंधक,रविंद्र पाल सिंह अकेला सचिव, दिगेंद्र सेन उप सचिव, शिवकुमार चंदेल कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रताप सेंगर अंकेक्षक और पंकज जादौन को गौशाला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मंदिर को भव्य स्वरूप देना समिति का मुख्य लक्ष्य है।उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।
    1
    सिरसागंज के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल जदुद्धारा मंदिर के संचालन हेतु जदुद्धारा सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी  का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट यशवंत सिंह जादौन को अध्यक्ष चुना गया। नई समिति में प्रमोद कुमार जादौन उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह प्रबंधक, हीरा सिंह उपप्रबंधक,रविंद्र पाल सिंह अकेला सचिव, दिगेंद्र सेन उप सचिव, शिवकुमार चंदेल कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रताप सेंगर अंकेक्षक और पंकज जादौन को गौशाला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि अगले 5 वर्षों में मंदिर को भव्य स्वरूप देना समिति का मुख्य लक्ष्य है।उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.