logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी में एक युवक ने हाथ से पकड़ 15 फीट का अजगर मचा हड़कंप बताते चले बाराबंकी जनपद में दुकान में घुस रहे 15 फीट के अजगर को नशे में धुत एक युवक ने अपने हाथ से पकड़ लिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

8 hrs ago
user_Journalist Manoj Shukla
Journalist Manoj Shukla
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बाराबंकी में एक युवक ने हाथ से पकड़ 15 फीट का अजगर मचा हड़कंप बताते चले बाराबंकी जनपद में दुकान में घुस रहे 15 फीट के अजगर को नशे में धुत एक युवक ने अपने हाथ से पकड़ लिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🇮🇳स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशर्फीलाल यादव जनता माण्टेसरी स्कूल एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम आदि मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के अशर्फी लाल यादव मेमोरियल जनता मोंटसरी विद्यालय बदोसराय हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज पारिजात धाम बरोलिया सीता देवी लॉ कॉलेज सीता देवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया तथा एलपीएस मोंटेसरी स्कूल श्री कोटवा धाम में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।बाबा रतन दास स्मारक इन्टर कॉलेज डूंडी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया तथा क्षेत्र के समस्त प्राथमिक विद्यालय तथा कम्पोजिट विद्यालय तथा पंचायत भवनों पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अशर्फी लाल जनता माण्टेसरी स्कूल बदोसरांय में प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम में संरक्षक अवधेश शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रवन्धक अभिषेक शुक्ला,गोकरन नाथ पाण्डेय, प्रेम नारायण वर्मा तथा प्रधानाचार्य,छात्र छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे। पंचायत भवन किन्तूर में प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी,ने ध्वजारोहण किया, सचिव सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सीतादेवी लाॅ कालेज में अभिनव शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में अभिषेक शुक्ला प्रवन्धक ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर समस्त अध्यापक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
    2
    🇮🇳स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशर्फीलाल यादव जनता माण्टेसरी स्कूल एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम आदि मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। 
क्षेत्र के अशर्फी लाल यादव मेमोरियल जनता मोंटसरी विद्यालय बदोसराय हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज पारिजात धाम बरोलिया सीता देवी लॉ कॉलेज सीता देवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया तथा एलपीएस मोंटेसरी स्कूल श्री कोटवा धाम में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।बाबा रतन दास स्मारक इन्टर कॉलेज डूंडी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया तथा क्षेत्र के समस्त प्राथमिक विद्यालय तथा कम्पोजिट विद्यालय तथा पंचायत भवनों पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अशर्फी लाल जनता माण्टेसरी स्कूल बदोसरांय में प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया सदस्य जिला पंचायत विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम में संरक्षक अवधेश शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रवन्धक अभिषेक शुक्ला,गोकरन नाथ पाण्डेय, प्रेम नारायण वर्मा तथा प्रधानाचार्य,छात्र छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे। पंचायत भवन किन्तूर में प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी,ने ध्वजारोहण किया, सचिव सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सीतादेवी लाॅ कालेज में अभिनव शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में अभिषेक शुक्ला प्रवन्धक ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर समस्त अध्यापक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
    user_श्याम मनोरथ रावत
    श्याम मनोरथ रावत
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिया सन्देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन गोण्डा में उपस्थित मा० जनपद न्यायाधीश महोदय, जिलाधिकारी महोदया एवं अन्य अधिकारीगण तथा अधिवक्तागण।
    3
    जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का दिया सन्देश 
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन गोण्डा में उपस्थित मा० जनपद न्यायाधीश महोदय, जिलाधिकारी महोदया एवं अन्य अधिकारीगण तथा अधिवक्तागण।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं! बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया। तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया। सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    1
    एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं!

बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया।
तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया।
सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे।
काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से बिक्री का आरोप, विभाग की निगरानी पर सवाल बंदी के आदेश की धज्जियां! कर्नलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से शराब बिक्री का आरोप
    1
    सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से बिक्री का आरोप, विभाग की निगरानी पर सवाल
बंदी के आदेश की धज्जियां! कर्नलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज रोड पर पान मसाला की दुकान से शराब बिक्री का आरोप
    user_Pawandev Singh
    Pawandev Singh
    (पत्रकार)हिंद लेखनी न्यूज । कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की।
वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घर बनाने के विवाद में महिला के पति पर हमला, गंभीर चोट का आरोप बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम महरूपुर, मजरे अकनापुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रिक्की गौतम पत्नी हेमन्त राव ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और उसके पति के सिर पर बांके से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसके मोहल्ले में रहने वाले मनोज पुत्र छंगालाल के मकान निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध किया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने वाले लोगों में मिथुन, विनय, पुत्रगण बैजनाथ, दिलीप तथा विनोद पुत्रगण नौमी लाल शामिल थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त लोग आए दिन गाली-गलौज करते थे। पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे उसका पति बच्चों सहित छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग कथित तौर पर एकजुट होकर लाठी-डंडे व बांका लेकर पहुंचे और उसके पति को ललकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति के सिर पर बांके से वार कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, हमले के बाद पीड़िता का पति लहूलुहान होकर छत पर गिर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पीड़िता और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित पक्ष द्वारा उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग गए। घायल पति को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार घायल का इलाज अभी चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना से वह और उसका परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है— मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस वजह से इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट और गंभीर चोट तक पहुंच गया? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    घर बनाने के विवाद में महिला के पति पर हमला, गंभीर चोट का आरोप
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम महरूपुर, मजरे अकनापुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रिक्की गौतम पत्नी हेमन्त राव ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और उसके पति के सिर पर बांके से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, उसके मोहल्ले में रहने वाले मनोज पुत्र छंगालाल के मकान निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध किया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने वाले लोगों में मिथुन, विनय, पुत्रगण बैजनाथ, दिलीप तथा विनोद पुत्रगण नौमी लाल शामिल थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त लोग आए दिन गाली-गलौज करते थे।
पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे उसका पति बच्चों सहित छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग कथित तौर पर एकजुट होकर लाठी-डंडे व बांका लेकर पहुंचे और उसके पति को ललकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति के सिर पर बांके से वार कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, हमले के बाद पीड़िता का पति लहूलुहान होकर छत पर गिर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पीड़िता और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित पक्ष द्वारा उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग गए। घायल पति को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार घायल का इलाज अभी चल रहा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना से वह और उसका परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है—
मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस वजह से इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट और गंभीर चोट तक पहुंच गया? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम समस्त प्राथमिक, विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय, तहसील, ब्लाक, अस्पताल आदि सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ध्वजारोहण किया तहसीलदार डाॅ अनुराग आदि मौजूद रहे।ब्लाक में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने बी डी ओ संजीव गुप्ता के संयोजन में ध्वजारोहण किया।विरौली पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा ने सचिव सतीश वर्मा के संयोजन में ध्वजारोहण किया,मुश्काबाद पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रभान रावत ने ध्वजारोहण किया सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।बाबा रतन दास विद्यालय डूंडी में विष्णु कुमार वर्मा ने ध्वजा रोहण किया।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सी एम एस डाक्टर अजय सिंह अधीक्षक डाक्टर इकबाल आदि के साथ ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी ने प्रवन्धक परवेज अहमद के साथ ध्वजारोहण किया। सीतादेवी लाॅ कालेज में संरक्षक अवधेश कुमार शुक्ला ने सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में प्रवन्धक अभिषेक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
    3
    सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम समस्त प्राथमिक, विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय, तहसील, ब्लाक, अस्पताल आदि सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया
सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ध्वजारोहण किया तहसीलदार डाॅ अनुराग आदि मौजूद रहे।ब्लाक में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने बी डी ओ संजीव गुप्ता के संयोजन में ध्वजारोहण किया।विरौली पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा ने सचिव सतीश वर्मा के संयोजन में ध्वजारोहण किया,मुश्काबाद पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रभान रावत ने ध्वजारोहण किया सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।बाबा रतन दास विद्यालय डूंडी में विष्णु कुमार वर्मा ने ध्वजा रोहण किया।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सी एम एस डाक्टर अजय सिंह अधीक्षक डाक्टर इकबाल आदि के साथ ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी ने प्रवन्धक परवेज अहमद के साथ ध्वजारोहण किया। सीतादेवी लाॅ कालेज में संरक्षक अवधेश कुमार शुक्ला ने सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में प्रवन्धक अभिषेक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
    user_श्याम मनोरथ रावत
    श्याम मनोरथ रावत
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पत्रकार साथिओं ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगे झंडे के साथ वन्देमातरम के जय घोष करते हुए निकाली रैली गोंडा जनपद में सभी पत्रकार साथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर नगर कोतवाली से लेकर गांधी पार्क तक रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई दी
    1
    पत्रकार साथिओं ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगे झंडे के साथ वन्देमातरम के जय घोष करते हुए निकाली रैली 
गोंडा जनपद में सभी पत्रकार साथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर नगर कोतवाली से लेकर गांधी पार्क तक रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई दी
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • DM sir द्वारा Independence Day पर ध्वजारोहण #barabanki #barabankinews #independenceday #dmbarabanki
    1
    DM sir द्वारा Independence Day पर ध्वजारोहण #barabanki #barabankinews #independenceday #dmbarabanki
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.