घर बनाने के विवाद में महिला के पति पर हमला, गंभीर चोट का आरोप बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम महरूपुर, मजरे अकनापुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रिक्की गौतम पत्नी हेमन्त राव ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और उसके पति के सिर पर बांके से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसके मोहल्ले में रहने वाले मनोज पुत्र छंगालाल के मकान निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध किया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने वाले लोगों में मिथुन, विनय, पुत्रगण बैजनाथ, दिलीप तथा विनोद पुत्रगण नौमी लाल शामिल थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त लोग आए दिन गाली-गलौज करते थे। पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे उसका पति बच्चों सहित छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग कथित तौर पर एकजुट होकर लाठी-डंडे व बांका लेकर पहुंचे और उसके पति को ललकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति के सिर पर बांके से वार कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, हमले के बाद पीड़िता का पति लहूलुहान होकर छत पर गिर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पीड़िता और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित पक्ष द्वारा उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग गए। घायल पति को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार घायल का इलाज अभी चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना से वह और उसका परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है— मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस वजह से इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट और गंभीर चोट तक पहुंच गया? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।
घर बनाने के विवाद में महिला के पति पर हमला, गंभीर चोट का आरोप बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम महरूपुर, मजरे अकनापुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रिक्की गौतम पत्नी हेमन्त राव ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और उसके पति के सिर पर बांके से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसके मोहल्ले में रहने वाले मनोज पुत्र छंगालाल के मकान निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध किया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने वाले लोगों में मिथुन, विनय, पुत्रगण बैजनाथ, दिलीप तथा विनोद पुत्रगण नौमी लाल शामिल थे। आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त लोग आए दिन गाली-गलौज करते थे। पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे उसका पति बच्चों सहित छत पर लेटा हुआ था। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोग कथित तौर पर एकजुट होकर लाठी-डंडे व बांका लेकर पहुंचे और उसके पति को ललकारते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति के सिर पर बांके से वार कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, हमले के बाद पीड़िता का पति लहूलुहान होकर छत पर गिर गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पीड़िता और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित पक्ष द्वारा उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग गए। घायल पति को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार घायल का इलाज अभी चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना से वह और उसका परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है— मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस वजह से इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट और गंभीर चोट तक पहुंच गया? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है।
- नन्हे कदमों की थिरकत से गूंजा आर्यन पब्लिक स्कूल1
- एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं! बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया। तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया। सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।1
- नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- हिंदी दैनिक अख़बार धारा लक्ष्य समाचार की ओर से सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- युवक ने भारी भरकम अज़गर को बनाया खिलौना खिलौने की तरह हाथों में लपेटा अज़गर बाराबंकी में युवक ने पकड़ा अज़गर बना कौतुहल का विषय देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बाराबंकी में बंकी क्रॉसिंग के निकट निकला अज़गर युवक ने बिना सुरक्षा उपकरणों के पकड़ा अज़गर1
- � देशभक्ति गीत � आज़ादी का पर्व ये आया मुखड़ा आज़ादी का पर्व ये आया,वीरों का बलिदान याद आया। घर-घर में तिरंगा लहराया,गूँज रहा भारत माता का नारा। सोनी भी संग मिलकर गाए,देश-प्रेम की अलख जगाए। यह पावन माटी मन को भाए,प्राणों से प्यारा देश हमारा॥ अंतरा 1 शहीदों के लहू से सींची,ये धरती वीरों की कहानी। झाँसी की रानी की गाथा,जाने दुनिया सारी। अटल हिमालय अडिग खड़ा है,सागर भी जयगान सुनाता। भारत माँ का मान बढ़ाने,हर बच्चा आगे बढ़ता जाता। सोनी की कलम से निकला,वंदन गीत ये प्यारा॥ अंतरा 2 जात-पात के बंधन सारे,आज हम मिलकर तोड़ेंगे। प्रेम की गंगा इस धरती पर,मिल-जुलकर हम छोड़ेंगे। तिरंगे की शान में अपनी,जान भी हँसकर वारेंगे। इस पावन भारत भूमि को,स्वर्ग से सुंदर बनाएँगे। सोनी आज वतन के नाम,जीवन अपना सारा वारा॥ अंतरा 3 केसरिया बलिदान सिखाए,श्वेत शांति का संदेश सुनाए। हरा रंग खुशहाली लाए,चक्र प्रगति की राह दिखाए। तीनों रंगों की यह शान,भारत की है सच्ची पहचान। ऊँचा रहे तिरंगा अपना,यही हमारा है अरमान। भारत माँ के चरणों में,सोनी ने शीश उतारा॥ अंतरा 4 गाँव-गाँव और शहर-शहर में,आज तिरंगा शान से लहराए। नन्हे-मुन्ने भारत के बच्चे,जय हिंद का जयकारा लगाए। हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई,मिलकर भारत को सजाएँ। एकता की डोर थामकर,देश को आगे बढ़ाएँ। भारत की मिट्टी से बढ़कर,नहीं जगत में कोई सहारा॥ अंतरा 5 सीमा पर जो वीर खड़े हैं,उनको शत-शत नमन हमारा। जिनके कारण सुरक्षित हम हैं,उनसे रोशन देश हमारा। माँ के आँचल के वे बेटे,भारत माँ के सच्चे रखवाले। उनके त्याग और बलिदानों से,रोशन हैं ये दीप उजाले। वीरों की अमर गाथा गाकर,सोनी ने मन से शीश नवाया॥ अंतरा 6 आओ मिलकर शपथ ये लें हम,भारत का सम्मान बढ़ाएँ। नफरत की दीवार गिराकर,प्रेम के दीप जलाएँ। मेहनत, सच्चाई और सेवा से,देश की नई तस्वीर बनाएँ। भारत को विश्वगुरु बनाने,हर नागरिक अपना फर्ज निभाएँ। मेरा भारत सबसे प्यारा,यही रहे दिल का नारा॥ समापन आज़ादी का पर्व ये आया,वीरों का बलिदान याद आया। घर-घर में तिरंगा लहराया,गूँज रहा भारत माता का नारा। सोनी भी संग मिलकर गाए,देश-प्रेम की अलख जगाए। भारत माँ की जय-जयकार हो,जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद हमारा॥ � जनहित सर्व समाज सेवा समिति (रजि.) संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश � देशभक्ति गीत � आज़ादी का पर्व ये आया मुखड़ा आज़ादी का पर्व ये आया,वीरों का बलिदान याद आया। घर-घर में तिरंगा लहराया,गूँज रहा भारत माता का नारा। सोनी भी संग मिलकर गाए,देश-प्रेम की अलख जगाए। यह पावन माटी मन को भाए,प्राणों से प्यारा देश हमारा॥ अंतरा 1 शहीदों के लहू से सींची,ये धरती वीरों की कहानी। झाँसी की रानी की गाथा,जाने दुनिया सारी। अटल हिमालय अडिग खड़ा है,सागर भी जयगान सुनाता। भारत माँ का मान बढ़ाने,हर बच्चा आगे बढ़ता जाता। सोनी की कलम से निकला,वंदन गीत ये प्यारा॥ अंतरा 2 जात-पात के बंधन सारे,आज हम मिलकर तोड़ेंगे। प्रेम की गंगा इस धरती पर,मिल-जुलकर हम छोड़ेंगे। तिरंगे की शान में अपनी,जान भी हँसकर वारेंगे। इस पावन भारत भूमि को,स्वर्ग से सुंदर बनाएँगे। सोनी आज वतन के नाम,जीवन अपना सारा वारा॥ अंतरा 3 केसरिया बलिदान सिखाए,श्वेत शांति का संदेश सुनाए। हरा रंग खुशहाली लाए,चक्र प्रगति की राह दिखाए। तीनों रंगों की यह शान,भारत की है सच्ची पहचान। ऊँचा रहे तिरंगा अपना,यही हमारा है अरमान। भारत माँ के चरणों में,सोनी ने शीश उतारा॥ अंतरा 4 गाँव-गाँव और शहर-शहर में,आज तिरंगा शान से लहराए। नन्हे-मुन्ने भारत के बच्चे,जय हिंद का जयकारा लगाए। हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई,मिलकर भारत को सजाएँ। एकता की डोर थामकर,देश को आगे बढ़ाएँ। भारत की मिट्टी से बढ़कर,नहीं जगत में कोई सहारा॥ अंतरा 5 सीमा पर जो वीर खड़े हैं,उनको शत-शत नमन हमारा। जिनके कारण सुरक्षित हम हैं,उनसे रोशन देश हमारा। माँ के आँचल के वे बेटे,भारत माँ के सच्चे रखवाले। उनके त्याग और बलिदानों से,रोशन हैं ये दीप उजाले। वीरों की अमर गाथा गाकर,सोनी ने मन से शीश नवाया॥ अंतरा 6 आओ मिलकर शपथ ये लें हम,भारत का सम्मान बढ़ाएँ। नफरत की दीवार गिराकर,प्रेम के दीप जलाएँ। मेहनत, सच्चाई और सेवा से,देश की नई तस्वीर बनाएँ। भारत को विश्वगुरु बनाने,हर नागरिक अपना फर्ज निभाएँ। मेरा भारत सबसे प्यारा,यही रहे दिल का नारा॥ समापन आज़ादी का पर्व ये आया,वीरों का बलिदान याद आया। घर-घर में तिरंगा लहराया,गूँज रहा भारत माता का नारा। सोनी भी संग मिलकर गाए,देश-प्रेम की अलख जगाए। भारत माँ की जय-जयकार हो,जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद हमारा॥ � जनहित सर्व समाज सेवा समिति (रजि.) संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- 🚨 अखिलेश यादव का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल ₹40 हजार रुपये दिए जाएंगे। 🚨 अखिलेश यादव का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल ₹40 हजार रुपये दिए जाएंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। महिलाओं के लिए प्रस्तावित इस आर्थिक सहायता को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है। 📍 उत्तर प्रदेश 📰 लखनऊ की आवाज़ — हर खबर, सबसे पहले। 👉 यूपी की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए @LucknowKiAwaaz को फॉलो करें। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #UPPolitics #UttarPradesh #Women #WomenEmpowerment #PoliticalNews #UPNews #LucknowNews #BreakingNews #HindiNews #LucknowKiAwaaz #LatestNews #InstagramReels #Reels1
- DM sir द्वारा Independence Day पर ध्वजारोहण #barabanki #barabankinews #independenceday #dmbarabanki1