Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदी दैनिक अख़बार धारा लक्ष्य समाचार की ओर से सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Mueed Abdul
हिंदी दैनिक अख़बार धारा लक्ष्य समाचार की ओर से सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हिंदी दैनिक अख़बार धारा लक्ष्य समाचार की ओर से सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- युवक ने भारी भरकम अज़गर को बनाया खिलौना खिलौने की तरह हाथों में लपेटा अज़गर बाराबंकी में युवक ने पकड़ा अज़गर बना कौतुहल का विषय देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बाराबंकी में बंकी क्रॉसिंग के निकट निकला अज़गर युवक ने बिना सुरक्षा उपकरणों के पकड़ा अज़गर1
- 🇮🇳 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं | दुर्गेश कुमार यादव | दिव्यांशी डायग्नोस्टिक सेंटर | देवा बाराबंकी 🇮🇳 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं | दुर्गेश कुमार यादव | दिव्यांशी डायग्नोस्टिक सेंटर | देवा बाराबंकी1
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगामय हुआ कुसुंभा रिपोर्ट - श्रवण कुमार यादव देवा/बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर शिक्षा क्षेत्र देवा के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर तिरंगे के रंगों में विभिन्न गतिविधियां कर पर्व को खास बनाया। प्राथमिक विद्यालय कुसुंभा में बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय परिसर में ‘आई लव इंडिया’ की आकर्षक आकृति बनाई। परिसर के पेड़-पौधों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव में बच्चों और शिक्षकों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की। विद्यालय को फूलों और हरे-भरे गमलों से सजाया गया। इस दौरान बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह और उमंग दिखाई दी। विद्यालयों में आयोजित तैयारियों में किरन, विकास वर्मा, विजय प्रताप सिंह, शशिबाला, मंजू वर्मा, कीर्ति वर्मा और रितिका वर्मा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।1
- सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम समस्त प्राथमिक, विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय, तहसील, ब्लाक, अस्पताल आदि सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ध्वजारोहण किया तहसीलदार डाॅ अनुराग आदि मौजूद रहे।ब्लाक में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने बी डी ओ संजीव गुप्ता के संयोजन में ध्वजारोहण किया।विरौली पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा ने सचिव सतीश वर्मा के संयोजन में ध्वजारोहण किया,मुश्काबाद पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रभान रावत ने ध्वजारोहण किया सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।बाबा रतन दास विद्यालय डूंडी में विष्णु कुमार वर्मा ने ध्वजा रोहण किया।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में सी एम एस डाक्टर अजय सिंह अधीक्षक डाक्टर इकबाल आदि के साथ ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी ने प्रवन्धक परवेज अहमद के साथ ध्वजारोहण किया। सीतादेवी लाॅ कालेज में संरक्षक अवधेश कुमार शुक्ला ने सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में प्रवन्धक अभिषेक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।एल पी एस मेमोरियल कोटवाधाम प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।3
- 🇮🇳 15 अगस्त पर डॉ. श्याम निषाद की खास शुभकामनाएं | स्वास्थ्य विभाग के लिए खास संदेश | CHC देवा 🇮🇳 15 अगस्त पर डॉ. श्याम निषाद की खास शुभकामनाएं | स्वास्थ्य विभाग के लिए खास संदेश | CHC देवा1
- सांप ने 3 बार डसा तो नशे में धुत युवक ने उसे मार डाला, हाथ में मरा सांप लेकर गांव में घूमा, दाँतों से चबाने की कोशिश बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरानामऊ मंझारी गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया। यहाँ शराब के नशे में धुत एक युवक को सांप ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन बार डस लिया। तीन बार डसे जाने के बावजूद युवक खौफजदा होने के बजाय उल्टा विषैले सांप से भिड़ गया और उसे मार गिराया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात तो यह रही कि इसके बाद युवक मरे हुए सांप को हाथ में उठाकर पूरे गांव में खुलेआम घूमने लगा। मिली जानकारी के अनुसार बैरानामऊ मंझारी गांव निवासी संजय (35 वर्ष) पुत्र सोनेलाल गुरुवार देर रात शराब के नशे में था। इसी दौरान पास के रैधरी गांव निवासी राम चंदर के घर अचानक एक विषैला सांप निकल आया। नशे की हालत में संजय जब सांप के करीब पहुंचा तो उसने संजय को लगातार तीन बार डस लिया। जहरीले सांप के तीन बार काटने के बाद भी संजय रुका नहीं और उसने सांप को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। सांप के मरने के बाद युवक का खौफनाक ड्रामा शुरू हुआ। वह मरे हुए विषैले सांप को अपने हाथों में लहराते हुए गांव की गलियों में घूमने लगा। इस अजीबोगरीब और रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे को देखकर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग दहशत में आ गए। नशे में धुत संजय लगातार चिल्ला रहा था कि 'इसकी इतनी हिम्मत कि ये मुझे काटेगा' प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने मरे हुए सांप को मुंह से चबाने और काटने की कोशिश तक की, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने जब देखा कि युवक के शरीर में जहर फैलने का भारी खतरा है तो उन्होंने भारी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह शांत कराया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल एंटी-वेनम और जरूरी दवाइयों के साथ उसका सघन इलाज शुरू किया। समय रहते अस्पताल पहुंचने के चलते युवक की जान बच गई और हालत स्थिर होने पर उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल इस हैरतअंगेज घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैली हुई है।1
- आवास योजना के नाम पर ₹10 हजार लेने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय सीतापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10 हजार लेने, इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर असलहे के बल पर मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता रेनू पत्नी स्वर्गीय जयकरन, निवासी ग्राम बिनौरा, थाना नैमिषारण्य, जनपद सीतापुर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात बदरुद्दीन प्रधान, निवासी कचनार से विकास भवन के पास हुई थी। आरोप है कि बदरुद्दीन प्रधान ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन देते हुए ₹10 हजार की व्यवस्था कर कचनार स्थित अपने घर आने को कहा था। पीड़िता के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को वह किसी तरह ₹10 हजार की व्यवस्था कर बदरुद्दीन प्रधान के घर कचनार पहुंची। आरोपी उस समय घर पर मौजूद नहीं था। महिला ने फोन पर संपर्क किया और सुबह से शाम तक उसके आने का इंतजार किया। शाम के समय आरोपी के पहुंचने पर कथित रूप से आवास योजना के नाम पर उससे ₹10 हजार नकद ले लिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बदरुद्दीन प्रधान विकास भवन ले जाने की बात कहकर महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक अज्ञात एवं सुनसान स्थान स्थित कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि वहां असलहे के बल पर उसे कमरे में पटककर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी साड़ी उतार दी और अन्य कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे मां-बहन की गालियां दीं तथा घटना की जानकारी किसी को देने या पुलिस में शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया और आरोपी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकलकर भागी। सड़क पर राहगीरों की मौजूदगी के कारण वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल सकी। घटना के बाद भयभीत महिला ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसका कहना है कि शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। 1090 पर कार्रवाई न होने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता 13 अगस्त को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में ₹10 हजार वापस दिलाने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में दर्ज मुकदमे अथवा कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।1