बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 08 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत कुल 10 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 08 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपील वादों में श्रीतम कुमार द्वारा कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के संबंध में, शिवशंकर प्रसाद द्वारा अतिक्रमण के संबंध में, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा राशन कम वितरण करने के संबंध में, बेबी देवी द्वारा बिहार सरकार की भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में, प्रमोद कुमार द्वारा बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में, ओम प्रकाश द्वारा दाखिल-खारिज प्रक्रिया में अनियमितता के संबंध में, अशोक पासवान द्वारा कम्प्यूटरीकृत जमाबंदी को हटाने के संबंध में, तथा जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं। आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई, 08 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत कुल 10 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 08 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया। प्रस्तुत द्वितीय अपील वादों में श्रीतम कुमार द्वारा कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के संबंध में, शिवशंकर प्रसाद द्वारा अतिक्रमण के संबंध में, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा राशन कम वितरण करने के संबंध में, बेबी देवी द्वारा बिहार सरकार की भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबंध में, प्रमोद कुमार द्वारा बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में, ओम प्रकाश द्वारा दाखिल-खारिज प्रक्रिया में अनियमितता के संबंध में, अशोक पासवान द्वारा कम्प्यूटरीकृत जमाबंदी को हटाने के संबंध में, तथा जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों
का निष्पादन कर दिया गया। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं। आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें।
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Bihar 24 Exclusive, News4
- Post by Sunil Kumar journalist1
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,1
- वज़ीरगंज में होगा शिक्षा महोत्सव गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड में जल्द ही शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ना है। इस प्रकार के शिक्षा महोत्सवों में आमतौर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, निबंध, चित्रकला, क्विज और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनसे बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। � Pratinidhi Today वजीरगंज क्षेत्र में पहले भी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, जिनमें शिक्षाविदों, कलाकारों और समाजसेवियों ने भाग लेकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया है। � Bhaskar यदि आप चाहें तो मैं इसी विषय पर पूरी अख़बार शैली में विस्तृत खबर (हेडिंग, उपशीर्षक और बयान के साथ) भी लिखकर दे सकता हूँ, जैसे आप पहले खबर लिखवाते हैं।1
- नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?1
- Post by Md Javed Ansari1
- Post by Sunil Kumar journalist1