Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी1
- कुम्हारी से बबलीगढ़ धाम मोहास तक निकली भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा कुम्हारी से बबलीगढ़ धाम मोहास तक निकली भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा पटेरा से अमर सेन कुम्हारी नगर मे भगवान विश्वकर्मा जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर कुम्हारी नगर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर से प्रारंभ होकर बबलीगढ़ धाम मोहास स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन किया गया। बताया गया कि बबलीगढ़ धाम मोहास में जिले का सबसे बड़ा भगवान विश्वकर्मा मंदिर बनाया गया है। मंदिर परिसर में पंडित नर्मदा प्रसाद दुबे द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विश्वकर्मा समाज के बंधुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।1
- दमोह/हटा,,क्षमा धर्म का बीज रोपित करोगे तो चेतन के फल अंकुरित होंगे - रुचि दीदी नगर के जिनालयों में दस लक्षण पर्व की धूम हटा दमोह जैन धर्म की दस लक्षण पर्व प्रारंभ होते ही नगर के चारों जैन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है सभी मंदिरों में प्रातः अभिषेक, शांति धारा, पूजन विधान का संगीत में आयोजन किया जा रहा है, सांगानेर राजस्थान से आई महिमा दीदी,रिया दीदी ,रुचि एवं पूजा दीदी के द्वारा धर्म देशना दी जा रही है साथ ही सारे दिन धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्व की महत्वता बतलाई जा रही है, *उत्तम क्षमा धर्म* दशलक्षण पर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म के दिन दीदी रुचि ने बताया कि जिस पर्युषण महापर्व, जिस दशलक्षण धर्म का पालन हम लोग कर रहे हैं, उसका संबंध युग के आरंभ से है। यह पर्व एक त्रैकालिक पर्व है जो तीनों लोकों में, तीनों समय मनाया जाता है। धरती में एक बीज बोया जाता है। वह बीज मृदु माटी का संसर्ग पाकर नम होता है। उसके भीतर से अंकुर फूटता है, फिर उसमें विकास होता है और क्रमशः वृक्ष का रूप धारण करता है। जो दशा एक बीज से वृक्ष की है, वही दशा क्षमा से लेकर ब्रह्मचर्य तक की है। कैसे? धरती का मतलब होता है क्षमा। जब हम अपने भीतर धर्म का बीज क्षमा की धरती पर डालते हैं, तो हमारी चेतना का बीज अंकुरित होता है। मृदु माटी के संसर्ग से मृदुता आना यानी मार्दव आना और उसके बाद उससे जो अंकुर फूटता है, वह एक दम सीधा निकलता है। इसी का नाम सरलता और आर्जव है। फिर ऐसे वह अंकुर उगकर बाहर आता है, उसका खरपतवार उग जाता है, उसकी सफाई का नाम शौच है। और सत्य के सूरज के दर्शन पाते ही वह संयम रूपी फूल खिलते हैं और धूप में तपता हुआ फल लगते हैं। उन फलों को अपने पास न रखकर वह फलों का त्याग देता है और जब पेड़ फलों को त्याग देता है तो उससे आकिंचन्य स्वरूप प्रकट होता है, ममत्व रहित हो जाता है और यही हमारे परम ब्रह्म का स्वरूप है, यही ब्रह्मचर्य है। इस प्रकार से यह दशलक्षण की यात्रा है, बड़ी अद्भुत कड़ी है। आज दशलक्षण का पहला धर्म क्षमा। क्षमा की महिमा हम सब ने सुनी है। मैं सोचती हूँ, पर किसकी बात करूँ? जब कभी क्षमा की बात आती है, तो बहुत सारी स्थितियाँ क्षमा की प्रतिमूर्ति दिख जाती हैं। जो वास्तविक क्षमा है, उसे कहा जाता है— "सत्यपि प्रतिकारसामर्थ्येऽपकारसहनं क्षमा।" अर्थात, प्रतिकार का सामर्थ्य होते हुए भी दूसरे के अपकार को सहन करना क्षमा है और यही वास्तविक क्षमा है। हम क्रोध रूपी ज़हर को अपने जीवन में अंगीकार करते हैं और उससे हम खुद का ही सर्वनाश करते हैं। इसीलिए हमें इस क्रोध रूपी ज़हर को नाश करके क्षमा रूपी अमृत को अपने जीवन में धारण करना है और अपनी इस आत्मा का कल्याण कर मोक्ष रूपी लक्ष्मी को प्राप्त करना है।1
- हटा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार,प्लास्टिक के थैलों में छुपाकर ला रहे थे गांजा 3 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद.. एंकर्/- हटा थाना पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई है जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक पुरुष और एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब चार किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 60 हजार रुपए आंकी जा रही है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में की गई है। दरअसल मामले का खुलासा करते हुए हटा थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 15 सितंबर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक पुरुष और एक महिला प्लास्टिक के थैलों में अवैध गांजा लेकर चिरौल तिराहा से हटा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने चिरौल तिराहा पर एक पुरुष और एक महिला को प्लास्टिक की थैलियों के साथ देखा।1
- 🚩🙏 दमोह पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल, 18 भुजाओं वाले सिद्धिविनायक गणेश के किए दर्शन दमोह। प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल आज दमोह प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम झागर पहुंचकर विशाल सरोवर के तट पर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश की 18 भुजाओं वाली विलक्षण प्रतिमा के दर्शन किए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही। 🙏🚩 📍 ग्राम झागर | पथरिया | दमोह #दमोह #प्रहलादपटेल #सिद्धिविनायकगणेश #गणेशमंदिर #झागर #पथरिया #मध्यप्रदेश #Damoh #ViralNews #BreakingNews1
- सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, मानस भवन में लगा रक्तदान शिविर, सांसद राहुल सिंह हुए शामिल, आमजन से की भागीदारी की अपील दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज गुरुवार सुबह 11 बजे शासन द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा आयोजनों की शुरुआत हुई है। जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सेवा गतिविधियों का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। शिविर में मुख्य रूप से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, संजय यादव, अमित बजाज, भारत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।1
- satatiya पैर धुलवाए फ़िर पिलाया कांड आपको याद होगा संविधान का अपमान1
- पटेरा बस स्टैंड पर एक ट्रक की चपेट में आया गोवंश बस स्टैंड के पास का घटना क्रम सड़क पटेरा बस स्टैंड पर एक ट्रक की चपेट में आया गोवंश बस स्टैंड के पास का घटना क्रम सड़क पर मवेशी बैठा ओर हादसे का शिकार हुआ, स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हुई, वीडिओ सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुआ पटेरा पुलिस को सूचना दी गईं1