जनपद में 200 आवेदन की मियाद पूरी होते ही मायूस होकर लौटे, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के सैकड़ों आवेदक सामाजिक सुरक्षा, वित्तीय बोझ को कम करने और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए वर्ष 2006 में शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना वर्ष 2025 में हुए संशोधन के बाद गरीब कन्या अभिभावकों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। अब इस योजना में 200 जोड़ों को ही शामिल करने का टारगेट तय कर दिया गया है और वधू पक्ष के लिए गरीबी रेखा यानी बीपीएल का राशन कार्ड की अनिवार्यता की शर्त रख दी गई है। पहले से ही टारगेट तय होने की वजह से सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं और वह वास्तविक तौर पर योजना के हकदार दिखाई देते है उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकी एक बानगी सोमवार को उस वक्त देखने को मिली जब जनपद पंचायत कटंगी में 200 आवेदन की मियाद पूरी होते ही करीब इतनी ही संख्या में अन्य आवेदक मायूस होकर वापस अपने घर की तरफ लौट गए जबकि उन्होंने भी आवेदन भरने से लेकर जमा करने की कागजी प्रक्रिया में एक माह से भी अधिक का समय व्यतीत कर दिया। बता दें कि 09 मार्च को जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिरोड़ी में सामूहिक विवाह होना है। जिसमें अपना विवाह का आवेदन करने के लिए आज करीब 5 से अधिक आवेदक सुबह 09 बजे ही कटंगी जनपद कार्यालय पहुंच गए। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर शाम 04 बजे तक जैसे ही 200 आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हुई शेष आवेदकों से आवेदन नहीं लिए गए और उन्हें वापस लौटा दिया गया।

- Mukesh BithleBalaghat, Madhya Pradesh😡1 hr ago
- तिरोड़ी तहसील के ग्राम पंचायत महकेपार में जारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का सोमवार की शाम 06 बजे समापन हो गया। समापन के दिन स्वयं सेवकों ने महकेपार स्कूल में विभिन्न विषयों पर जागरूकता नाटक का आयोजन किया। इसके अलावा गांव के सार्वजनिक स्थलों का भम्रण किया। रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी के प्राचार्य पवन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ कुलदीप लखेरा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने 07 दिनों तक महकेपार में विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।जिसमें पंचायत सरपंच युवचंद सोनवाने का भी भरपूर सहयोग रहा। प्राचार्य ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ’स्वयं से पहले आप’ की भावना विकसित करना और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियानः गोद लिए गए गाँव, बस्ती में सफाई और कचरा प्रबंधन पर कार्य किया। मतदाता जागरूकता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली। वहीं व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर बौद्धिक चर्चा हुई। अंतिम दिन शिविर के स्वयं सेवक द्वारा पूरे शिविर की गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- झाबुआ पावर प्लांट की फ्लाईऐश बनी 'काल', ओवरलोड डंपरों के आतंक से सहमे ग्रामीण।1
- पुलिस थानों को आधुनिक और जनता के अनुकूल बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं, लांजी थाने में बेहतर माहौल, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, और तेज़ शिकायत निवारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानक अपनाए गए हैं। आपको बताने की बालाघाट जिले में 32 से ज्यादा पुलिस स्टेशन और सरकारी कार्यालयों को ISO प्रमाण पत्र दिया गया है, जिन्हें कॉर्पोरेट लुक और आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है। लांजी थाने में बेहतर शिकायत निवारण, सीसीटीवी (CCTV) निगरानी, स्वच्छ पेयजल, हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन को आधार बनाया गया है, इस आधार पर लांजी पुलिस थाने को आईएसओ प्रमाणित किया गया और 9 फरवरी को बालाघाट में मुख्यमंत्री के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम उपरांत पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा लांजी थाना प्रभारी दीप सिंह परमार को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया तामिया रोड पर ,तामिया तूल तूला पहाड़ के नीचे टर्निंग में शेर दिखे जाने की खबर आ रही है, पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों एवं शेर आदि का मूवमेंट क्षेत्र में खुलेआम देखा जा रहा है, राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।1
- न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा 2026 का फाइनल मैच यंग हीरोज वाराणसी ने1
- शराब सहित अन्य मादक पदार्थों से गांव के बिगड़ते सामाजिक माहौल और युवाओं में नशे की बढ़ती लत और उसके दुष्प्रभाव को ध्यान में रखकर ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने गांव में पंच परमेश्वर आधारित एक बैठक लेकर शराब बिक्री करने वाले पर जुर्माना और शराब की बिक्री करने वालों का नाम बताने वाले को इनाम देने का फैसला लिया है। यह अनूठी पहल तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के ग्राम बड़गांव के ग्रामीणों ने शुरू की है। रविवार की शाम यहां पर ग्रामीणों ने बैठक की जिसमें गांव के सभी महिला पुरुष और नौजवान शामिल हुए।1