विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेत्री सुनीता पटेल हाउस अरेस्ट पट्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता पटेल को सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के विरोध में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेत्री सुनीता पटेल हाउस अरेस्ट पट्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता पटेल को सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के विरोध में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट। *थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल* *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 12/02/26 को हाईवा एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 घटनास्थल बंधी रेल फाटक पर रवाना हुई थी जिसमें मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो वहां पर उपस्थित 10-15 ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिए जिसमें डायल- 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमें बैठे पुलिस स्टाफ तथा पायलट को भी चोटे आई जो घटना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र 89/2026 धारा 296B, 351(3), 121(1), 125A, 132,191(2),191(3),190, 324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी गणों की शीघ्र पहचान कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी उमरियापान पुलिस टीम द्वारा 14/02/26 को आरोपीगण 1. सागर उर्फ जग्गी कोल पिता रामकुमार उर्फ भूरा लाल उम्र 19 साल , 2 . अभिषेक कोल पिता हरिप्रसाद कोल उम्र 19 साल, 3. अर्जुन कोल पिता प्रीतम कोल उम्र 20 साल तीनों निवासी धरवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया जो आरोपीगणों को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। प्रकरण मे चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । *उल्लेखनीय भूमिका*- थाना प्रभारी सुदेश समन, थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र जायसवाल, उ नि अनिल यादव, स उ नि जुबेर अली, प्र आर 686 तेजप्रकाश सिंह, प्र आर प्रेमशंकर पटेल, प्र आर 37 अंकित दुबे, प्र आर योगेंद्र सिंह, आर 264 मोहन मुवेल,आर 702 अचल कुमार, आर 218 अभिषेक राजावत, आर 138 सोनसिंह, आर 399 रजनीश, आर 339 विशाल, आर 359 रोहित पाटकर, आर 41 दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही1
- पट्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता पटेल को सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कोठियार गांव स्थित उनके आवास पर पुलिस पहुंची और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के विरोध में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- *आज दिनांक 15.02.2026 को थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय हाइड्रा का बेल्ट टूटने से खंभा सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें CHC सड़वा चंद्रिका में मृत घोषित किया गया।* *स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण बैस की बाइट।*1
- मुंगरा बादशाहपुर में स्टेशन प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर पकड़ी सब्जी मंडी रोड पर रेल अंडरपास की मांग का जज सिंह अन्ना ने रेल रुको आंदोलन और विशाल धरना प्रदर्शन किया था जिसमें पकड़ी गांव में 300 प्लस जनता ने भाग लिया जीआरपी आरपीएफ के आईपीएस सहित भारी संख्या में फोर्स ने अन्ना के रेल आंदोलन को विसफल करने के लिए ट्रैक पर खड़ी रही और तहसीलदार मछली शहर और प्रतापगढ़ रेल सेक्शन के इंजीनियर ने आकर के ज्ञापन लिया और कहा 4 महीने के अंदर अन्डर पास काम शुरू करवा दूंगा नीलांचल अर्चना एक्सप्रेस की मांग का प्रस्ताव ऊपरी अधिकारियों के पास भेजा जाएगा, मंन्थरपुर रेल अंडरपास की मांग को लेकर 200 प्लस जनता ने भाग लिया भारी संख्या में फोर्स जनता को नियंत्रित करती रही जैसे ही 11:25 पर जज सिंह अन्ना पहुंचे वहां पर तहसीलदार और रेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा मंन्थरपुर अन्डर पास भी 4 महीने बाद बनवाने का आश्वासन मिला ,इस अन्ना का रेल आंदोलन सफल रहा।1
- आज दिनांक- 16.02.2026 को सूचना मिली कि थाना रामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आशापुर में एक खेत में एक शव प्राप्त हुआ है, तत्काल सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ निरीक्षण किया तो ज्ञात हुई कि ईट से वार कर मृत्यु कारित की गयी है।तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ श्री परमानन्द कुशवाहा की बाइट-1
- लंभुआ, सुल्तानपुर। कोतवाली लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस घटना को आशनाई के एंगल से भी जोड़ा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एक मामूली विवाद कैसे एक जिंदगी को खत्म कर सकता है, यह घटना उसी का दर्दनाक उदाहरण बन गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में रविवार के दिन चल रहा SIR का कार्य रामू गौतम ब्यूरो बदलापुर जौनपुर जिला के बदलापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में आज रविवार के दिन सुबह से ही SIR का फॉर्म भरा जा रहा है मौके पर उपस्थित बेसहूंपुर BLO पुष्पा सिंह,BLO लखनेंपुर सरला देवी तथा BLO कें सहायक दान बहादुर यादव मौके पर रहकर एस आई आर का कार्य लोगों को घर सें बुला बुलाकर पूरा करा रहे हैं जिसमें आज लगभग 25 लोगों का फाइनल एस आई आर का कार्य पूरा किया गया,हर बूंथ का निरीक्षण उपजिलाधिकारी बदलापुर के द्वारा किया जा रहा हैं।1
- सोमवार को तहसील पट्टी के अधिवक्ता इंद्रजीत यादव निवासी डाही के ऊपर आसपुर देवसरा थाने में क्रास एफआईआर दर्ज करने की सूचना पर अधिवक्ता भड़क गए हड़ताल करते हुए न्याय कार्य से विगत रहे इंद्रजीत यादव तथा उनके परिजनों को मारा पीटा गया था इनकी एफआईआर कोतवाली पट्टी में दर्ज हुई इसके बाद विपक्षीय गण थाना आसपुर देवसरा में क्रास एफआईआर दर्ज कर दिए जैसे ही इसकी सूचना अधिवक्ताओं को मिली अधिवक्ता आक्रोशित हो गए फर्जी दर्ज क्रास मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए पट्टी में अधिवक्ता द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोपियों का नाम ना निकालने तथा जल्द से जल्द चार सीट भेजने की मांग की इस मौके पर अरविंद कुमार पांडे अमित कुमार चौरसिया चंदन सिंह आशीष तिवारी अनुराग सिंह राजकुमार वर्मा भूपेश सिंह आर्याधिवक्ता उपस्थित रहे।1