Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह वीडियो दखो नशा मुक्त बिहार क्यो जारुरी है siwan bihar
Mukesh kumar chaubey
यह वीडियो दखो नशा मुक्त बिहार क्यो जारुरी है siwan bihar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को आधुनिकीकरण योजना व उ0प्र0 सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना बलिया।। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशानुसार प्रेदश में यातायात व्यवस्था को आधुनिकीकरण व उ0प्र0 सड़क सुरक्षा योजना के तहत के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के अनुमोदन के पश्चात् यातायात निदेशालय द्वारा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रदेश के जनपदों को आधुनिक उपकरणों से युक्त चार पहिया व दो पहिया इण्टरसेप्टर वाहनों का आवंटन किया गया है, प्रेदश के 25 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर चार पहिया वाहन व 31 जनपदों को 02-02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का आवंटन किया गया है। इसी क्रम में जनपद बलिया को आवंटित 02 इण्टरसेप्टर दो पहिया वाहन का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलिया से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्टरसेप्टर वाहन जनपद में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगा व जनपद में लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद करेगा। इण्टरसेप्टर वाहन का उपयोग निम्नलिखित रूप से किया जायेगा- 1. ओवरस्पीडिंग की रोकथाम/प्रवर्तन की कार्यवाही 2. यातायात उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही। 3. मादक दृव्यों का सेवन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाना । 4. रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजी पर अंकुश लगाना 5. ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम । 6. जाम की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से जाम स्थल पर पहुंचकर जाम को तत्काल हटाना व यातायात को सुगम व सुचारू करना । 7. अति विशिष्ठ महानुभावों- मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार/मा० राष्ट्रपति, भारत सरकार/मा0 मुख्यमंत्री, उ०प्र० व मा० राज्यपाल, उ०प्र० की फ्लीट हेतु । उक्त इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System), ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जनपद के प्रमुख मार्गों, नगर क्षेत्र तथा संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना), रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु किया जाएगा। साथ ही Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत जनपद के चिन्हित दुर्घटना क्षेत्र संभावित स्थलों पर विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी लाइन/ट्रैफिक सुश्री मंजरी राव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ निरीक्षक चन्द्रभास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक अनवर अली व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।1
- जीराबस्ती में 37वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीराबस्ती (बलिया) के प्रांगण में आयोजित 37वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 228 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, शतरंज और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कबड्डी और खो-खो में मेजबान जीराबस्ती विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा, जबकि अन्य स्पर्धाओं में भी विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। 🎉 सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। #Ballia #Jirabasti #Sports #Khelkood #SchoolSports #Kabaddi #KhoKho #Badminton #Chess #VidyaBharati #StudentLife #UttarPradesh #HindustanKiBaat #बलिया #जीराबस्ती #खेलकूद_प्रतियोगिता #कबड्डी #खोखो #शतरंज #बैडमिंटन1
- *दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, चयनित लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन पत्र* *दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, चयनित लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन पत्र* दुग्ध विकास विभाग के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव ने की।इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें दुग्ध आयुक्त, दुग्ध विभाग, उत्तर प्रदेश, श्रीमती धनलक्ष्मी के. द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं डेयरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। सजीव प्रसारण के दौरान दुग्ध आयुक्त ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, उत्तर प्रदेश दुग्ध नीति-2022, चारा प्रबंधन, पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, निगरानी एवं नियंत्रण, समयबद्ध टीकाकरण तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री गौसंवर्धन योजना की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत जनपद को प्राप्त 118 लक्ष्यों के सापेक्ष अब तक 14 महिला एवं 14 पुरुष सहित कुल 28 पात्र आवेदनों की प्राप्ति हुई,चयनित सभी 28 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव द्वारा चयन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे चयन पत्र प्राप्त होने के दो माह के भीतर गायों का क्रय कर उसकी बिल एवं आवश्यक अभिलेख संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सब्सिडी का समयबद्ध लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित लाभार्थी द्वारा अधिकतम 2 लाख रुपये तक का व्यय किया जाना है, जिस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों से डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाते हुए अपनी आय में वृद्धि करने तथा अन्य पशुपालकों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।4
- sadak nermadh ke liyee road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai1
- हथुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.49 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक जब्त! गोपालगंज जिले के हथुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3.49 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1,660 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बरवा कपरपुरा स्थित एक मैदान के पास स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी पांचों को पकड़ लिया गया।1
- मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। हमारी टीम जब गांव पहुंची और एक ग्रामीण महिला से उनकी परेशानी के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी पीड़ा कुछ इस तरह बयां की... ग्रामीण महिला की बातों से साफ है कि पानी की समस्या आज भी गांव के लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सवाल यह है कि जब सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, तो आखिर सैदपुर पंचायत के लोग अब भी पानी के लिए क्यों परेशान हैं? क्या संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान देंगे? यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल आप देख रहे हैं नवोदय वार्ता। अगर आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जनसमस्या है, तो हमें जरूर बताएं।1
- पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति को सड़क पर जमकर पीटा, विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति को सड़क पर जमकर पीटा पुलिस कर्मी का पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो देख पुलिस अधीक्षक ने जांच का दिया आदेश जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्यवाई व्यक्ति को पुलिस कर्मी द्वारा पीटने का नही पता चला कारण दक्षिण टोला थाना अंतर्गत मिर्ज़ाहादीपूरा इलाके का है पुलिस कार्यालय पर एसपी ने दिया बयान2