Shuru
Apke Nagar Ki App…
sadak nermadh ke liyee road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai
Sarfaraz Ali
sadak nermadh ke liyee road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai
More news from बिहार and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज : #नगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए सड़कों पर साफ सफाई कि गई #गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर मौनिया चौक समेत अन्य जगहों पर पुलिस की मौजूदगी में शहर की सड़कों की हुई सफाई। । सफाई व कूड़ा उठाने का विरोध करने वाली सफाई कर्मी #एक महिला व एक पुरुष को लिया गया हिरासत में #नगर परिषद के चेयरमैन व शहर के सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के कर्मी व सफाई जमादारों ने भी लगाई झाड़ू। शहर में #सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से कूड़ा का अलग-अलग जगह पर ढेर लग गया था और बरसात के कारण #कूड़ा के बदबू से लोगों की भारी परेशानी हो रही थी1
- विजिलेंस का बड़ा ट्रैप: 15 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार, आवास पर भी छापेमारी पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में पंचायत सचिव द्वारा संवेदक परवेज कौशर से 28 हजार रुपये घूस की मांग की गई थी। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर भुगतान को लगातार लटकाया जा रहा था और संवेदक को विभिन्न तरीकों से परेशान किया जा रहा था। इससे परेशान होकर संवेदक परवेज कौशर ने 27 जुलाई को निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। योजना के तहत मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान जैसे ही पंचायत सचिव ने घूस की पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवश्यक कागजात जब्त किए गए। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हलचल तेज हो गई है और पूरे इलाके में मामले की चर्चा बनी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से घूस लेने के दौरान पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।1
- Ishan Kishan sir cricket nahi khelte vah RBI Bank mein kam bhi karte Hain manager ke roop main1
- पोषक तत्वों से भरपूर है लाल केला, खेती सामान्य केले की तरह ही की जाती है: केवीके माधोपुर ।। बाजार की मांग और पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए खेती में नवीनतम तकनीकों एवं किस्मों को अपनाकर ही आमदनी बढ़ाई जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यदि किसान सामान्य केले की जगह लाल केला लगाएं तो उन्हें निश्चित रूप से हरे केले की तुलना में अधिक लाभ होगा। अपनी उच्च पोषक क्षमता और बाजार में अधिक कीमत के कारण यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल केले में फाइबर, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए गर्म और आर्द्र मौसम उपयुक्त है तथा तापमान 15° सेल्सियस से 40° सेल्सियस के बीच होना चाहिए। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके सफल उत्पादन के लिए अच्छे जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के बीच हो, उत्तम मानी जाती है। अगर खेत की तैयारी एवं रोपाई की बात करें तो पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय जून से जुलाई (वर्षा ऋतु) है, परंतु फरवरी से मार्च के महीने में भी रोपाई की जा सकती है। खेत की अच्छी तरह जुताई करके डेढ़ फीट गहरे एवं डेढ़ फीट चौड़ाई के गड्ढे खोदें। गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं। उन्नत किस्मों में रेड ढाका, रेड स्पैनिश, कोलोराडो, रेड क्यूबन एवं रेड वेलची प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय किस्में भी उपलब्ध हैं। रोपाई के लिए टिश्यू कल्चर के पौधे या स्वस्थ सकर्स का उपयोग करें। यदि सकर्स का उपयोग करते हैं तो कार्बेन्डाजिम 50% WP का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर सकर्स को आधा घंटा डुबोने के उपरांत ही पौधों की रोपाई करनी चाहिए। केले को पानी और पोषक तत्व समय पर मिलने से उत्पादन एवं फलों की गुणवत्ता अच्छी होती हैं इसलिए सिंचाई एवं उर्वरक प्रबंधन बहुत ही जरूरी है इसके लिए गर्मियों में प्रत्येक 4 से 5 दिन पर और सर्दियों में 10 से 12 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे अच्छी मानी जाती है। समय-समय पर जैविक खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की उचित मात्रा वैज्ञानिकों की सलाह से देनी चाहिए। केंद्र के पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने बताया कि लाल केले की पैदावार और कमाई अधिक होती है। लाल केले का पौधा सामान्यतः 12 से 15 महीने में फल देने के लिए तैयार हो जाता है। इस किस्म में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप बहुत ही कम मात्रा में देखा गया है। बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण सामान्य केले की तुलना में इसका मुनाफा भी काफी ज्यादा होता है।2
- सावन में पखनाहा–पिपरा घाट पहुंचे भाजपा नेता नीरज कुमार, कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बेतिया। सावन माह के पावन अवसर पर भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू ने बैरिया प्रखंड के पखनाहा–पिपरा घाट पहुंचकर श्रद्धालु शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए की गई सेवा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़िया सेवा समिति तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के समन्वय से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नीरज कुमार ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, प्रभु साह, चंद्रमा सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सावन में पखनाहा–पिपरा घाट पहुंचे भाजपा नेता नीरज कुमार, कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बेतिया। सावन माह के पावन अवसर पर भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू ने बैरिया प्रखंड के पखनाहा–पिपरा घाट पहुंचकर श्रद्धालु शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के लिए की गई सेवा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़िया सेवा समिति तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के समन्वय से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नीरज कुमार ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, प्रभु साह, चंद्रमा सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- दिल्ली में एक राहगीर से बात करते राहुल गांधी। इस शख़्स के दिल में हर किसी के लिए एक-सी मोहब्बत है। ❤️1
- ब्रेकिंग न्यूज : #गोपालगंज पुलिस ने गोरखपुर नंबर की टियागो कार से 5 लाख रुपए की शराब बंजारी ओवर ब्रिज से किया बरामद #उत्पाद अधीक्षक और अमृतेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के #कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी सिया यादव उर्फ सपना सोनकर और आजमगढ़ जिले के #रौनापार थाने के गांगेपुर मठिया गांव निवासी प्रेमचंद यादव है1
- तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों का रेणु देवी आवास पर प्रदर्शन, मंत्री से वार्ता के बाद मिला समाधान का आश्वासन बेतिया। तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को बेतिया की स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। महासंघ के अनुसार, निकाय कर्मचारी 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन और हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान रेणु देवी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और विभागीय मंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए रेणु देवी के समर्थन में नारे लगाए और शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गए। महासंघ के नेता विनय बागी ने कहा कि उनकी मांगें निकाय कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं से जुड़ी हैं। नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों तक सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं ठेका पर कार्यरत कर्मियों के भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में रुपाली देवी, पूनम देवी, भूटान रावत, मालती देवी, विजय राम, मुकेश राम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। तीन सूत्री मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों का रेणु देवी आवास पर प्रदर्शन, मंत्री से वार्ता के बाद मिला समाधान का आश्वासन बेतिया। तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को बेतिया की स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। महासंघ के अनुसार, निकाय कर्मचारी 30 जुलाई से कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन और हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान रेणु देवी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और विभागीय मंत्री से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए रेणु देवी के समर्थन में नारे लगाए और शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त कर अपने-अपने घर लौट गए। महासंघ के नेता विनय बागी ने कहा कि उनकी मांगें निकाय कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं से जुड़ी हैं। नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों तक सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं ठेका पर कार्यरत कर्मियों के भुगतान में भी लगातार देरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में रुपाली देवी, पूनम देवी, भूटान रावत, मालती देवी, विजय राम, मुकेश राम सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।4