logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा लड़की ने हंगामा काटा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में एक श्रद्धालु नाबालिग लड़की द्वारा एक पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा काटे जाने का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की सड़क पर रोते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है,आरोप है कि पुजारी ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और मंदिर परिसर की धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म किया, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मथुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जैत थाना क्षेत्र की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

5 hrs ago
user_हलचल अयोध्या समाचार
हलचल अयोध्या समाचार
Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा लड़की ने हंगामा काटा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में एक श्रद्धालु नाबालिग लड़की द्वारा एक पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा काटे जाने का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की सड़क पर रोते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है,आरोप है कि पुजारी ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और मंदिर परिसर की धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म किया, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मथुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जैत थाना क्षेत्र की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दिल्ली की आशाओं का दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन दिल्ली आशा वर्कर एसोसिएशन के आह्वान पर आज 6 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन,दिल्ली के सभी जिलों से आशाएं भारी संख्या में दिल्ली सचिवालय पर एकत्रित हुई और वहां पर प्रचंड प्रदर्शन किया आशाओं ने इंसेंटिव नहीं वेतन दो आशाओं को पक्का करो आशाओं का उत्पीड़न बंद करो कम से कम वेतन ₹15000/ दो के नारे लगाए और घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर दिनभर धरना दिया सैकड़ो की तादाद में दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरियों से आई हुई आशाओं को सभी जिलों की आशा नेताओं के अलावा दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर सलाहकार मैनेजर चौरसियाAIUTUC के दिल्ली राज्य अध्यक्ष एसएस नेगी उपाध्यक्ष सतीश पवार एवं विजय कुमार, निर्मल कुमार और अरुणा आसफ अली यूनियन के अध्यक्ष विपत्ति राम जी ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी आशा कर्मी स्वास्थ्य क्षेत्र की रीड की हड्डी है जिनके बिना दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा ठीक से नहीं चल सकता अतः मांगों को पूरा किया जय इसी बीच आशाओं के प्रतिनिधिमंडल से स्वास्थ्य सचिव दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की और आशाओं की प्रमुख मांगों को एक हफ्ते में पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने आशा मिशन के अधिकारियों को इस विषय को तुरंत ही संज्ञान में लेने और सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए सभी संभव कदम उठाने का निर्देश दिया धरने पर बैठी हुई आशाओं ने फैसला किया कि यह कार्यक्रम जो 6 दिन की हड़ताल के लिए घोषित है आगे चलता रहेगा आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि नारों के साथ आज के धरने का 6:00 बजे समापन हुआ और सभी आशाओं ने कल सुबह पुन इसी धरना स्थल पर आने की घोषणा की समाचार द्वारा उषा ठाकुर जनरल सेक्रेटरी दावा यूनियन दिल्ली
    1
    दिल्ली की आशाओं का दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन 
दिल्ली आशा वर्कर एसोसिएशन के आह्वान पर आज 6 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन,दिल्ली के सभी जिलों से आशाएं भारी संख्या में दिल्ली सचिवालय पर एकत्रित हुई और वहां पर प्रचंड प्रदर्शन किया आशाओं ने  इंसेंटिव नहीं वेतन दो आशाओं को पक्का करो आशाओं का उत्पीड़न बंद करो कम से कम वेतन ₹15000/ दो के नारे लगाए और घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर दिनभर धरना दिया सैकड़ो की तादाद में दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरियों से आई हुई आशाओं को सभी जिलों की आशा नेताओं के अलावा दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर सलाहकार मैनेजर चौरसियाAIUTUC  के दिल्ली राज्य अध्यक्ष एसएस नेगी उपाध्यक्ष सतीश पवार एवं विजय कुमार, निर्मल कुमार और अरुणा आसफ अली यूनियन के अध्यक्ष विपत्ति राम जी ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी आशा कर्मी स्वास्थ्य क्षेत्र की रीड की हड्डी है जिनके बिना दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा ठीक से नहीं चल सकता अतः मांगों को पूरा किया जय  इसी बीच आशाओं के प्रतिनिधिमंडल से स्वास्थ्य सचिव दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की और आशाओं की प्रमुख मांगों को एक हफ्ते में पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने आशा मिशन के अधिकारियों को इस विषय को तुरंत ही संज्ञान में लेने और सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए सभी संभव कदम उठाने का निर्देश दिया 
धरने पर बैठी हुई आशाओं ने फैसला किया कि यह कार्यक्रम जो 6 दिन की हड़ताल के लिए घोषित है आगे चलता रहेगा आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि नारों के साथ आज के धरने का 6:00 बजे समापन हुआ और सभी आशाओं ने कल सुबह पुन इसी धरना स्थल पर आने की घोषणा की 
समाचार द्वारा 
उषा ठाकुर जनरल सेक्रेटरी दावा यूनियन दिल्ली
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    1
    अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    user_Nikhil Vyas Official
    Nikhil Vyas Official
    Rudauli, Ayodhya•
    14 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज। हनुमानगढ़ी प्रांगण में बीती रात भव्य खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 8:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बाजार के व्यापारियों सहित आसपास व दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अर्पणा मिश्रा, अनंत मिश्रा, वर्तिका तिवारी और आकाश गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा के दर्शन व आशीर्वाद के लिए लगी रहीं। दरबार सेवक प्रखर शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम स्थल पर इत्र का छिड़काव, भव्य पंडाल सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, निःशुल्क जूता-चप्पल काउंटर तथा प्रवेश द्वार पर स्वच्छता हेतु जलधारा की व्यवस्था की गई थी। कमेटी द्वारा चमड़े की वस्तुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मां कामाख्या धाम के महंत मनोज मिश्रा व संतोष मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रभु श्री राम के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी आशीष सिंह अपने दलबल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। कुल मिलाकर यह संकीर्तन महोत्सव क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन गया।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज। हनुमानगढ़ी प्रांगण में बीती रात भव्य खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 8:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बाजार के व्यापारियों सहित आसपास व दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अर्पणा मिश्रा, अनंत मिश्रा, वर्तिका तिवारी और आकाश गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा के दर्शन व आशीर्वाद के लिए लगी रहीं।
दरबार सेवक प्रखर शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम स्थल पर इत्र का छिड़काव, भव्य पंडाल सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, निःशुल्क जूता-चप्पल काउंटर तथा प्रवेश द्वार पर स्वच्छता हेतु जलधारा की व्यवस्था की गई थी। कमेटी द्वारा चमड़े की वस्तुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया था।
कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मां कामाख्या धाम के महंत मनोज मिश्रा व संतोष मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रभु श्री राम के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी आशीष सिंह अपने दलबल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। कुल मिलाकर यह संकीर्तन महोत्सव क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन गया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Shahid ali
    1
    Post by Shahid ali
    user_Shahid ali
    Shahid ali
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शिकोहाबाद, फिरोजाबाद फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की टीम ने नगर के कई स्कूलों और बुक सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर हड़कंप मच गया। सबसे पहले टीम हाईवे किनारे भूड़ा गांव के पास स्थित सेंट डोनमिक स्कूल पहुंची। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची गई, जिसमें कई वाहन नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। कुछ वाहन विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत भी नहीं मिले।
    1
    शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की टीम ने नगर के कई स्कूलों और बुक सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर हड़कंप मच गया।
सबसे पहले टीम हाईवे किनारे भूड़ा गांव के पास स्थित सेंट डोनमिक स्कूल पहुंची। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची गई, जिसमें कई वाहन नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। कुछ वाहन विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत भी नहीं मिले।
    user_PCT News
    PCT News
    भीटी, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • आओ चले प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन अनमोल बनाए जागो जागो भारतवर्ष की जनता जागे नहीं तो शुद्धहवा शुद्ध पानी नहीं मिलेगा पर्यावरण संरक्षण करे जीवन खुशहाल बनाएं ।।।। ।। आज सुबह टाइम्स दिल्ली ।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    1
    आओ चले प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन अनमोल बनाए जागो जागो भारतवर्ष की जनता जागे नहीं तो शुद्धहवा शुद्ध पानी नहीं मिलेगा पर्यावरण संरक्षण करे जीवन खुशहाल बनाएं ।।।।
।। आज सुबह टाइम्स दिल्ली ।।।
रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Shahid ali
    1
    Post by Shahid ali
    user_Shahid ali
    Shahid ali
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.