logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 hrs ago
user_Nikhil Vyas Official
Nikhil Vyas Official
Rudauli, Ayodhya•
14 hrs ago

अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

  • user_Kapil Tyagi
    Kapil Tyagi
    मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश
    भारत me क्या हो रहा है ये भी पता है आपको
    9 hrs ago
  • user_User2474
    User2474
    India
    💣
    6 hrs ago
More news from Ayodhya and nearby areas
  • अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    1
    अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    user_Nikhil Vyas Official
    Nikhil Vyas Official
    Rudauli, Ayodhya•
    14 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के घुरेहटा शक्ति केंद्र स्थित जहानपुर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर साफ-सफाई से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। सूबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पार्टी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामसागर सिंह, भगवती सिंह, भुलई कोरी, सियाराम मौर्य, रामचंद्र सिंह, राजू दुबे, हनुमान सिंह, विकास सिंह, राम अवतार, प्रजापति, जगदीश दुबे और सुभाष पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जनता के हित में और बेहतर कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के घुरेहटा शक्ति केंद्र स्थित जहानपुर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर  साफ-सफाई से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। सूबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला 
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पार्टी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामसागर सिंह, भगवती सिंह, भुलई कोरी, सियाराम मौर्य, रामचंद्र सिंह, राजू दुबे, हनुमान सिंह, विकास सिंह, राम अवतार, प्रजापति, जगदीश दुबे और सुभाष पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जनता के हित में और बेहतर कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा से हुसैनपुर के बीच सड़क के भूमि पूजन हेतु बीजेपी से खागा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनपुर विधान सभा से सपा विधायक ऊषा मौर्य द्वारा भूमिपूजन के समय दोनों विधायकों के बीच कहासुनी का वीडियो हुआ वायरल सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन के लिए पहुंची थी दो विधायक ,सपा और भाजपा विधायक के बीच दिखी नोक झोंक, चुनाव आते ही विधायकों को सताने लगी कुर्सी की चिंता मेरा क्षेत्र है मैं करूंगी बीजेपी विधायक पूजा बोली , क्या फिर मुझे अपमान करने के लिए बुलाया गया है बोली सपा विधायक ऊषा मौर्य।
    1
    उत्तर प्रदेश  के फतेहपुर जिले में खागा से हुसैनपुर के बीच सड़क के भूमि पूजन हेतु बीजेपी से खागा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनपुर विधान सभा से सपा विधायक ऊषा मौर्य द्वारा भूमिपूजन के समय दोनों विधायकों के बीच कहासुनी का वीडियो हुआ वायरल 
सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन के लिए पहुंची थी दो विधायक ,सपा और भाजपा विधायक के बीच दिखी नोक झोंक, चुनाव आते ही विधायकों को सताने लगी कुर्सी की चिंता मेरा क्षेत्र है मैं करूंगी बीजेपी विधायक पूजा बोली , क्या फिर मुझे अपमान करने के लिए बुलाया गया है बोली सपा विधायक ऊषा मौर्य।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या केवीएस स्कूल विदाई महाउत्सव, बच्चों का धमाकेदार प्रदर्शन, आयोजन सफल
    1
    अयोध्या केवीएस स्कूल विदाई महाउत्सव, बच्चों का धमाकेदार प्रदर्शन, आयोजन सफल
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • 9वीं से 12वीं तक NCERT का फैसला 'ऊंट के मुंह में जीरा', नर्सरी से 8वीं तक की लूट पर चुप क्यों है सरकार? — शिवम पांडेय 'शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा' के माध्यम से प्रदेश भर के अभिभावकों की आवाज उठा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक NCERT पुस्तकें अनिवार्य करने के फैसले को नाकाफी बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को अभिभावकों के साथ एक क्रूर मजाक और 'ऊंट के मुंह में जीरा' करार दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जारी बयान में कहा:"माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह फैसला आधा-अधूरा है। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा असली गुंडागर्दी और लूट कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक की जा रही है। इन कक्षाओं में निजी प्रकाशकों (Private Publishers) की महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही हैं और मनमानी फीस वसूली जा रही है। जब तक नर्सरी से 8वीं तक NCERT अनिवार्य नहीं होती और निजी स्कूलों की फीस पर लगाम नहीं लगती, तब तक इस फैसले का कोई जमीनी लाभ नहीं होगा।" प्रमुख मांगें और चेतावनी: शिवम पांडेय ने प्रदेश प्रशासन और सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं: 1. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से NCERT की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं। 2. अवकाश के महीनों में ली जाने वाली अवैध बस फीस (परिवहन शुल्क) और अन्य छुपे हुए शुल्कों पर पूर्णतः रोक लगे। 3. स्कूल परिसर के भीतर या चुनिंदा दुकानों से किताब-ड्रेस खरीदने की बाध्यता खत्म हो। आंदोलन का अल्टीमेटम: राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नर्सरी से 8वीं तक की इस 'शिक्षा डकैती' पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की होगी। "शिक्षा कोई व्यापार नहीं है कि इसे चंद पूंजीपतियों के भरोसे छोड़ दिया जाए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।"
    1
    9वीं से 12वीं तक NCERT का फैसला 'ऊंट के मुंह में जीरा', नर्सरी से 8वीं तक की लूट पर चुप क्यों है सरकार? — शिवम पांडेय
'शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा' के माध्यम से प्रदेश भर के अभिभावकों की आवाज उठा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक NCERT पुस्तकें अनिवार्य करने के फैसले को नाकाफी बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को अभिभावकों के साथ एक क्रूर मजाक और 'ऊंट के मुंह में जीरा' करार दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जारी बयान में कहा:"माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह फैसला आधा-अधूरा है। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा असली गुंडागर्दी और लूट कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक की जा रही है। इन कक्षाओं में निजी प्रकाशकों (Private Publishers) की महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही हैं और मनमानी फीस वसूली जा रही है। जब तक नर्सरी से 8वीं तक NCERT अनिवार्य नहीं होती और निजी स्कूलों की फीस पर लगाम नहीं लगती, तब तक इस फैसले का कोई जमीनी लाभ नहीं होगा।"
प्रमुख मांगें और चेतावनी:
शिवम पांडेय ने प्रदेश प्रशासन और सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं:
1.	नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से NCERT की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं।
2.	अवकाश के महीनों में ली जाने वाली अवैध बस फीस (परिवहन शुल्क) और अन्य छुपे हुए शुल्कों पर पूर्णतः रोक लगे।
3.	स्कूल परिसर के भीतर या चुनिंदा दुकानों से किताब-ड्रेस खरीदने की बाध्यता खत्म हो।
आंदोलन का अल्टीमेटम:
राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नर्सरी से 8वीं तक की इस 'शिक्षा डकैती' पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की होगी।
"शिक्षा कोई व्यापार नहीं है कि इसे चंद पूंजीपतियों के भरोसे छोड़ दिया जाए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।"
    user_Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिल्ली सचिवालय पर आशाओं का दूसरे दिन भी प्रचंड प्रदर्शन दिल्ली की आशाओं ने आज 07/04/26 को लगातार दूसरे दिन भी अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करवाने की अपील की आशाओं की मांग है कि उनके इंसेंटिव को कम से कम 15000/रुपऐ किया जाए और विलंबित फाइल को शीघ्र ही पास किया जाए तथा आशाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए इस अवसर पर उपस्थित दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरी की आशाओं ने जोरदार नारे लगाए और जोरदार प्रदर्शन किया आशाओं ने मांगे पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी धरने पर बैठी आशाओं को यूनियन की अध्यक्ष शिक्षा राणा महासचिव उषा ठाकुर और सुजाता एवं सरोज तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) से एस.एस. नेगी एम चौरसिया, सतीश पवार, भंवर पाल, विपप्ति राम, भारत वीर, नेशनल पब्लिक हेल्थ एलाइंस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने आशाओं की मांगो का समर्थन करते हुए संबोधित किया एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भी एक ज्ञापन दिया और मांगों को अति शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया कल आशाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव स्वास्थ्य दिल्ली से मुलाकात की थी और सचिव, स्वास्थ्य, दिल्ली ने मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया था दिल्ली सरकार की ओर से दिए गए इस आश्वासन के कारण आशाओं ने आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की और मांगे पूरी न होने की स्थिति में और भी जोरदार तरीके से आंदोलन को करने का फैसला किया दावा यूनियन जिंदाबाद ,आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि मांगों के साथ करने की समाप्ति हुई द्वारा उषा ठाकुर महासचिव दावा यूनियन दिल्ली Mob
    1
    दिल्ली सचिवालय पर आशाओं का दूसरे दिन भी प्रचंड प्रदर्शन
दिल्ली की आशाओं ने आज 07/04/26 को लगातार दूसरे दिन भी अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करवाने की अपील की आशाओं की मांग है कि उनके इंसेंटिव को कम से कम 15000/रुपऐ किया जाए और विलंबित फाइल को शीघ्र ही पास किया जाए तथा आशाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए 
इस अवसर पर उपस्थित दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरी की आशाओं ने जोरदार नारे लगाए और जोरदार  प्रदर्शन किया आशाओं ने मांगे पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी धरने पर बैठी आशाओं को यूनियन की अध्यक्ष शिक्षा राणा महासचिव उषा ठाकुर और सुजाता एवं सरोज तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) से एस.एस. नेगी एम चौरसिया, सतीश पवार, भंवर पाल, विपप्ति राम, भारत वीर, नेशनल पब्लिक हेल्थ एलाइंस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने आशाओं की मांगो का समर्थन करते हुए  संबोधित किया एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भी एक ज्ञापन दिया और मांगों को अति शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया   कल आशाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव स्वास्थ्य दिल्ली से मुलाकात की थी और सचिव, स्वास्थ्य, दिल्ली ने मांगों को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया था दिल्ली सरकार की ओर से दिए गए इस आश्वासन के कारण आशाओं ने आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की और मांगे पूरी न होने की स्थिति में और भी जोरदार तरीके से आंदोलन को करने का फैसला किया
दावा यूनियन जिंदाबाद ,आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि मांगों के साथ करने की समाप्ति हुई 
द्वारा 
उषा ठाकुर 
महासचिव 
दावा यूनियन दिल्ली
Mob
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज। हनुमानगढ़ी प्रांगण में बीती रात भव्य खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 8:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बाजार के व्यापारियों सहित आसपास व दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अर्पणा मिश्रा, अनंत मिश्रा, वर्तिका तिवारी और आकाश गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा के दर्शन व आशीर्वाद के लिए लगी रहीं। दरबार सेवक प्रखर शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम स्थल पर इत्र का छिड़काव, भव्य पंडाल सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, निःशुल्क जूता-चप्पल काउंटर तथा प्रवेश द्वार पर स्वच्छता हेतु जलधारा की व्यवस्था की गई थी। कमेटी द्वारा चमड़े की वस्तुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मां कामाख्या धाम के महंत मनोज मिश्रा व संतोष मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रभु श्री राम के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी आशीष सिंह अपने दलबल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। कुल मिलाकर यह संकीर्तन महोत्सव क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन गया।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज। हनुमानगढ़ी प्रांगण में बीती रात भव्य खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 8:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बाजार के व्यापारियों सहित आसपास व दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अर्पणा मिश्रा, अनंत मिश्रा, वर्तिका तिवारी और आकाश गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। बाबा खाटू श्याम के भव्य दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा के दर्शन व आशीर्वाद के लिए लगी रहीं।
दरबार सेवक प्रखर शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम स्थल पर इत्र का छिड़काव, भव्य पंडाल सजावट और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, निःशुल्क जूता-चप्पल काउंटर तथा प्रवेश द्वार पर स्वच्छता हेतु जलधारा की व्यवस्था की गई थी। कमेटी द्वारा चमड़े की वस्तुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया था।
कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाजार वासियों के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मां कामाख्या धाम के महंत मनोज मिश्रा व संतोष मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रभु श्री राम के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी आशीष सिंह अपने दलबल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। कुल मिलाकर यह संकीर्तन महोत्सव क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन गया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.