logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9वीं से 12वीं तक NCERT का फैसला 'ऊंट के मुंह में जीरा', नर्सरी से 8वीं तक की लूट पर चुप क्यों है सरकार? — शिवम पांडेय 'शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा' के माध्यम से प्रदेश भर के अभिभावकों की आवाज उठा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक NCERT पुस्तकें अनिवार्य करने के फैसले को नाकाफी बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को अभिभावकों के साथ एक क्रूर मजाक और 'ऊंट के मुंह में जीरा' करार दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जारी बयान में कहा:"माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह फैसला आधा-अधूरा है। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा असली गुंडागर्दी और लूट कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक की जा रही है। इन कक्षाओं में निजी प्रकाशकों (Private Publishers) की महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही हैं और मनमानी फीस वसूली जा रही है। जब तक नर्सरी से 8वीं तक NCERT अनिवार्य नहीं होती और निजी स्कूलों की फीस पर लगाम नहीं लगती, तब तक इस फैसले का कोई जमीनी लाभ नहीं होगा।" प्रमुख मांगें और चेतावनी: शिवम पांडेय ने प्रदेश प्रशासन और सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं: 1. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से NCERT की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं। 2. अवकाश के महीनों में ली जाने वाली अवैध बस फीस (परिवहन शुल्क) और अन्य छुपे हुए शुल्कों पर पूर्णतः रोक लगे। 3. स्कूल परिसर के भीतर या चुनिंदा दुकानों से किताब-ड्रेस खरीदने की बाध्यता खत्म हो। आंदोलन का अल्टीमेटम: राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नर्सरी से 8वीं तक की इस 'शिक्षा डकैती' पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की होगी। "शिक्षा कोई व्यापार नहीं है कि इसे चंद पूंजीपतियों के भरोसे छोड़ दिया जाए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।"

5 hrs ago
user_Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

9वीं से 12वीं तक NCERT का फैसला 'ऊंट के मुंह में जीरा', नर्सरी से 8वीं तक की लूट पर चुप क्यों है सरकार? — शिवम पांडेय 'शिक्षा सत्याग्रह जन अधिकार यात्रा' के माध्यम से प्रदेश भर के अभिभावकों की आवाज उठा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक NCERT पुस्तकें अनिवार्य करने के फैसले को नाकाफी बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को अभिभावकों के साथ एक क्रूर मजाक और 'ऊंट के मुंह में जीरा' करार दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जारी बयान में कहा:"माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह फैसला आधा-अधूरा है। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा असली गुंडागर्दी और लूट कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक की जा रही है। इन कक्षाओं में निजी प्रकाशकों (Private Publishers) की महंगी किताबें जबरन थोपी जा रही हैं और मनमानी फीस वसूली जा रही है। जब तक नर्सरी से 8वीं तक NCERT अनिवार्य नहीं होती और निजी स्कूलों की फीस पर लगाम नहीं लगती, तब तक इस फैसले का कोई जमीनी लाभ नहीं होगा।" प्रमुख मांगें और चेतावनी: शिवम पांडेय ने प्रदेश प्रशासन और सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं: 1. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से NCERT की पुस्तकें अनिवार्य की जाएं। 2. अवकाश के महीनों में ली जाने वाली अवैध बस फीस (परिवहन शुल्क) और अन्य छुपे हुए शुल्कों पर पूर्णतः रोक लगे। 3. स्कूल परिसर के भीतर या चुनिंदा दुकानों से किताब-ड्रेस खरीदने की बाध्यता खत्म हो। आंदोलन का अल्टीमेटम: राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नर्सरी से 8वीं तक की इस 'शिक्षा डकैती' पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-आंदोलन खड़ा करने को बाध्य होगा। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की होगी। "शिक्षा कोई व्यापार नहीं है कि इसे चंद पूंजीपतियों के भरोसे छोड़ दिया जाए। राष्ट्रीय छात्र पंचायत हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।"

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में एक श्रद्धालु नाबालिग लड़की द्वारा एक पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा काटे जाने का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की सड़क पर रोते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है,आरोप है कि पुजारी ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और मंदिर परिसर की धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म किया, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मथुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जैत थाना क्षेत्र की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में एक श्रद्धालु नाबालिग लड़की द्वारा एक पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा काटे जाने का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की सड़क पर रोते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है,आरोप है कि पुजारी ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और मंदिर परिसर की धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म किया, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मथुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जैत थाना क्षेत्र की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    1
    अप्रैल 2026 की शुरुआत में, भीषण ऊर्जा और ईंधन संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने देश के कई हिस्सों में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) या आंशिक लॉकडाउन लागू किया है। इस कदम के तहत शनिवार और रविवार को बाजार, शॉपिंग मॉल और गैर-जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जा रहे हैं, जबकि शादियों और समारोहों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
    user_Nikhil Vyas Official
    Nikhil Vyas Official
    Rudauli, Ayodhya•
    12 hrs ago
  • दिल्ली की आशाओं का दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन दिल्ली आशा वर्कर एसोसिएशन के आह्वान पर आज 6 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन,दिल्ली के सभी जिलों से आशाएं भारी संख्या में दिल्ली सचिवालय पर एकत्रित हुई और वहां पर प्रचंड प्रदर्शन किया आशाओं ने इंसेंटिव नहीं वेतन दो आशाओं को पक्का करो आशाओं का उत्पीड़न बंद करो कम से कम वेतन ₹15000/ दो के नारे लगाए और घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर दिनभर धरना दिया सैकड़ो की तादाद में दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरियों से आई हुई आशाओं को सभी जिलों की आशा नेताओं के अलावा दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर सलाहकार मैनेजर चौरसियाAIUTUC के दिल्ली राज्य अध्यक्ष एसएस नेगी उपाध्यक्ष सतीश पवार एवं विजय कुमार, निर्मल कुमार और अरुणा आसफ अली यूनियन के अध्यक्ष विपत्ति राम जी ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी आशा कर्मी स्वास्थ्य क्षेत्र की रीड की हड्डी है जिनके बिना दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा ठीक से नहीं चल सकता अतः मांगों को पूरा किया जय इसी बीच आशाओं के प्रतिनिधिमंडल से स्वास्थ्य सचिव दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की और आशाओं की प्रमुख मांगों को एक हफ्ते में पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने आशा मिशन के अधिकारियों को इस विषय को तुरंत ही संज्ञान में लेने और सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए सभी संभव कदम उठाने का निर्देश दिया धरने पर बैठी हुई आशाओं ने फैसला किया कि यह कार्यक्रम जो 6 दिन की हड़ताल के लिए घोषित है आगे चलता रहेगा आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि नारों के साथ आज के धरने का 6:00 बजे समापन हुआ और सभी आशाओं ने कल सुबह पुन इसी धरना स्थल पर आने की घोषणा की समाचार द्वारा उषा ठाकुर जनरल सेक्रेटरी दावा यूनियन दिल्ली
    1
    दिल्ली की आशाओं का दिल्ली सचिवालय पर प्रचंड प्रदर्शन 
दिल्ली आशा वर्कर एसोसिएशन के आह्वान पर आज 6 दिवसीय हड़ताल के पहले दिन,दिल्ली के सभी जिलों से आशाएं भारी संख्या में दिल्ली सचिवालय पर एकत्रित हुई और वहां पर प्रचंड प्रदर्शन किया आशाओं ने  इंसेंटिव नहीं वेतन दो आशाओं को पक्का करो आशाओं का उत्पीड़न बंद करो कम से कम वेतन ₹15000/ दो के नारे लगाए और घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली सचिवालय पर दिनभर धरना दिया सैकड़ो की तादाद में दिल्ली की विभिन्न डिस्पेंसरियों से आई हुई आशाओं को सभी जिलों की आशा नेताओं के अलावा दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर सलाहकार मैनेजर चौरसियाAIUTUC  के दिल्ली राज्य अध्यक्ष एसएस नेगी उपाध्यक्ष सतीश पवार एवं विजय कुमार, निर्मल कुमार और अरुणा आसफ अली यूनियन के अध्यक्ष विपत्ति राम जी ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी आशा कर्मी स्वास्थ्य क्षेत्र की रीड की हड्डी है जिनके बिना दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा ठीक से नहीं चल सकता अतः मांगों को पूरा किया जय  इसी बीच आशाओं के प्रतिनिधिमंडल से स्वास्थ्य सचिव दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की और आशाओं की प्रमुख मांगों को एक हफ्ते में पूरा करने का आश्वासन दिया और उन्होंने आशा मिशन के अधिकारियों को इस विषय को तुरंत ही संज्ञान में लेने और सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए सभी संभव कदम उठाने का निर्देश दिया 
धरने पर बैठी हुई आशाओं ने फैसला किया कि यह कार्यक्रम जो 6 दिन की हड़ताल के लिए घोषित है आगे चलता रहेगा आशा एकता जिंदाबाद आशाओं की मांगे पूरी करो आदि नारों के साथ आज के धरने का 6:00 बजे समापन हुआ और सभी आशाओं ने कल सुबह पुन इसी धरना स्थल पर आने की घोषणा की 
समाचार द्वारा 
उषा ठाकुर जनरल सेक्रेटरी दावा यूनियन दिल्ली
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अयोध्या जनपद नाम रोशन करने वाले ननिहाल बच्चे एवं बच्चियों ने उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 चयनित बच्चों को सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर पल्लवी प्रियदर्शी का चयन होने पर उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दिन इस दौरान श्री सिंह ने कहा यह हमारे बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की वह हमारे गांव की बेटी है इस सफलता के पीछे इनके पिता प्रदीप कुमार प्रियदर्शी व माता दीप का प्रियदर्शी का बहुत बड़ा योगदान है इनके पिता बैंक के अधिकारी थे इन्होंने अपने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए अच्छी शिक्षा दीक्षा दी जिसका परिणाम आज सबके सामने है मैं पल्लवी बेटी के साथ-साथ और भी सब बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देता हूं जिनका पीसीएस 2024 में चयनित होकर के जिले का नाम रोशन किया है वही पल्लवी प्रियदर्शी ने बताया कि मैं अपनी पढ़ाई नवोदय विद्यालय अयोध्या से की है उसके बाद ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करते हुए दृष्टि आईएएस की कोचिंग में पढ़ते हुए तैयारी की है प्रथम बार पीसीएस 2024 का परीक्षा दी परीक्षा में उत्तीर्ण हुई,मेरा चयन कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर हुआ है
    4
    अयोध्या जनपद नाम रोशन करने वाले ननिहाल बच्चे एवं बच्चियों ने उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 चयनित बच्चों को सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर पल्लवी प्रियदर्शी का चयन होने पर उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दिन इस दौरान श्री सिंह ने कहा यह हमारे बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की वह हमारे गांव की बेटी है इस सफलता के पीछे इनके पिता प्रदीप कुमार प्रियदर्शी व माता दीप का प्रियदर्शी का बहुत बड़ा योगदान है इनके पिता बैंक के अधिकारी थे इन्होंने अपने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए अच्छी शिक्षा दीक्षा दी जिसका परिणाम आज सबके सामने है मैं पल्लवी बेटी के साथ-साथ और भी सब बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देता हूं जिनका पीसीएस 2024 में चयनित होकर के जिले का नाम रोशन किया है वही पल्लवी प्रियदर्शी ने बताया कि मैं अपनी पढ़ाई नवोदय विद्यालय अयोध्या से की है उसके बाद ग्रेजुएशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करते हुए दृष्टि आईएएस की कोचिंग में पढ़ते हुए तैयारी की है प्रथम बार पीसीएस 2024 का परीक्षा दी परीक्षा में उत्तीर्ण हुई,मेरा चयन कमर्शियल टैक्स अधिकारी के पद पर हुआ है
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संविदा-आउटसोर्सिंग पर AAP का सवाल, स्थायी नौकरी खत्म करने का आरोप
    1
    संविदा-आउटसोर्सिंग पर AAP का सवाल, स्थायी नौकरी खत्म करने का आरोप
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #gonda ​#gondabreaking ​#chhapianews​#GondaFireIncident छपिया के मांड़ा गांव में आग का तांडव आग से फूस के पांच घर जलकर हुए राख शिवनारायण, प्रेम नारायण राम प्रसाद बलराम और दुर्गा प्रसाद की घर गृहस्ती तबाह अनाज के दाने से लेकर घर का सारा सामान जला खुले आसमान के नीचे आए पांचो परिवार तेज हवाओं ने आग की लपटों में किया घी का काम सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी राजस्व टीम ने आग से नुकसान का लिया जाएजा इलाकाई नेताओं ने पहुंच कर दिया मदद का भरोसा छपिया थाना क्षेत्र के मांड़ा गांव का मामला
    1
    #gonda ​#gondabreaking ​#chhapianews​#GondaFireIncident
छपिया के मांड़ा गांव में आग का तांडव 
आग से फूस के पांच घर जलकर हुए राख 
शिवनारायण, प्रेम नारायण राम प्रसाद
बलराम और दुर्गा प्रसाद की घर गृहस्ती तबाह 
अनाज के दाने से लेकर घर का सारा सामान जला 
खुले आसमान के नीचे आए पांचो परिवार 
तेज हवाओं ने आग की लपटों में किया घी का काम 
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी 
राजस्व टीम ने आग से नुकसान का लिया जाएजा 
इलाकाई नेताओं ने पहुंच कर दिया मदद का भरोसा
छपिया थाना क्षेत्र के मांड़ा गांव का मामला
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आओ चले प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन अनमोल बनाए जागो जागो भारतवर्ष की जनता जागे नहीं तो शुद्धहवा शुद्ध पानी नहीं मिलेगा पर्यावरण संरक्षण करे जीवन खुशहाल बनाएं ।।।। ।। आज सुबह टाइम्स दिल्ली ।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    1
    आओ चले प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन अनमोल बनाए जागो जागो भारतवर्ष की जनता जागे नहीं तो शुद्धहवा शुद्ध पानी नहीं मिलेगा पर्यावरण संरक्षण करे जीवन खुशहाल बनाएं ।।।।
।। आज सुबह टाइम्स दिल्ली ।।।
रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के घुरेहटा शक्ति केंद्र स्थित जहानपुर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर साफ-सफाई से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। सूबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पार्टी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामसागर सिंह, भगवती सिंह, भुलई कोरी, सियाराम मौर्य, रामचंद्र सिंह, राजू दुबे, हनुमान सिंह, विकास सिंह, राम अवतार, प्रजापति, जगदीश दुबे और सुभाष पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जनता के हित में और बेहतर कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के घुरेहटा शक्ति केंद्र स्थित जहानपुर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर  साफ-सफाई से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। सूबह 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला 
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पार्टी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामसागर सिंह, भगवती सिंह, भुलई कोरी, सियाराम मौर्य, रामचंद्र सिंह, राजू दुबे, हनुमान सिंह, विकास सिंह, राम अवतार, प्रजापति, जगदीश दुबे और सुभाष पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जनता के हित में और बेहतर कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान* के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 24/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना हरदत्त नगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नफीस पुत्र पुत्तन निवासी मुलायमपुरवा दा0 पटपरगंज थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती को देवरनिय़ा ईदगाह के पास से दिनांक 07.04.2026 को समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भिनगा जनपद श्रावस्ती रवाना किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दहेज की मांग को लेकर विपक्षीगण द्वारा मुकदमा वादिनी की पुत्री को प्रताडित करना जिस कारण दिनांक 16.02.2026 को रुकसार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना ।
    1
    *दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व *क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान* के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 24/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना हरदत्त नगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नफीस पुत्र पुत्तन निवासी मुलायमपुरवा दा0 पटपरगंज थाना हरदत्तनगर गिरन्ट जनपद श्रावस्ती को देवरनिय़ा ईदगाह के पास से दिनांक 07.04.2026 को समय करीब 10.05 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भिनगा जनपद श्रावस्ती रवाना किया गया ।  
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दहेज की मांग को लेकर विपक्षीगण द्वारा मुकदमा वादिनी की पुत्री को प्रताडित करना जिस कारण  दिनांक 16.02.2026 को रुकसार द्वारा  फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना ।
    user_पी.एन.पाठक
    पी.एन.पाठक
    Ikauna, Shravasti•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.