छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी में गुरुवार को मिस्कीनी समाज के तत्वावधान में 41वां सालाना जश्न-ए-ताजुल औलिया बड़े एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर में सिंगोड़ी जामा मस्जिद से संदल का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस सबसे पहले छिंदवाड़ा स्थित दरगाह कमली वाले बाबा की मजार पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ यह जुलूस शाम को प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अता-उल्लाह शाह भैयाजी रहमतुल्ला अलैह पहुंचा, जहां नागपुर के ताजाबाद शरीफ से लाई गई बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की चादर शरीफ पेश की गई। यह जश्न-ए-ताजुल औलिया अल्हाज बाबा सैय्यद फरीदउद्दीन मिस्कीनी ताजी साबरी रहमतुल्ला अलैह द्वारा शुरू किया गया था। इस बार पीरे तरीकत सैय्यद शाह हुसैन मिस्कीनी ताजी साबरी, सज्जादा नशीन आस्ताना-ए-आलिया मिस्कीनिया ताजिया सिकन्दराबाद की सरपरस्ती में नागपुर से लाई गई चादर दरगाह भैयाजी में पेश की गई। चादर पेशी के बाद दरगाह परिसर में जिक्र बिल जहर, फातेहा सलाम और विशेष दुआएं की गईं। इसके बाद देर रात तक लंगर की तकसीम हुई और महफिल-ए-शमा नात ख्वानी का आयोजन किया गया। आयोजन में हाजी जमालुद्दीन लाला साहब, वीडी हरगोड़े, ग्यासुद्दीन पाशा, वहीद मिस्किनी, दरगाह खादिम रियाज राजू भाई, कपिल मिश्रा, नर्मदा प्रसाद कटारे और फिरोज अंसारी सहित सिंगोड़ी, रजोला, पिंडरई, डबीर, राजाखों तथा ढाना से भारी संख्या में मिस्कीनी अनुयायी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।

- छिंदवाड़ा जिले के नगर परिषद चांदामेटा बुटरिया में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई गई।1
- छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी में गुरुवार को मिस्कीनी समाज के तत्वावधान में 41वां सालाना जश्न-ए-ताजुल औलिया बड़े एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर में सिंगोड़ी जामा मस्जिद से संदल का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस सबसे पहले छिंदवाड़ा स्थित दरगाह कमली वाले बाबा की मजार पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ यह जुलूस शाम को प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अता-उल्लाह शाह भैयाजी रहमतुल्ला अलैह पहुंचा, जहां नागपुर के ताजाबाद शरीफ से लाई गई बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की चादर शरीफ पेश की गई। यह जश्न-ए-ताजुल औलिया अल्हाज बाबा सैय्यद फरीदउद्दीन मिस्कीनी ताजी साबरी रहमतुल्ला अलैह द्वारा शुरू किया गया था। इस बार पीरे तरीकत सैय्यद शाह हुसैन मिस्कीनी ताजी साबरी, सज्जादा नशीन आस्ताना-ए-आलिया मिस्कीनिया ताजिया सिकन्दराबाद की सरपरस्ती में नागपुर से लाई गई चादर दरगाह भैयाजी में पेश की गई। चादर पेशी के बाद दरगाह परिसर में जिक्र बिल जहर, फातेहा सलाम और विशेष दुआएं की गईं। इसके बाद देर रात तक लंगर की तकसीम हुई और महफिल-ए-शमा नात ख्वानी का आयोजन किया गया। आयोजन में हाजी जमालुद्दीन लाला साहब, वीडी हरगोड़े, ग्यासुद्दीन पाशा, वहीद मिस्किनी, दरगाह खादिम रियाज राजू भाई, कपिल मिश्रा, नर्मदा प्रसाद कटारे और फिरोज अंसारी सहित सिंगोड़ी, रजोला, पिंडरई, डबीर, राजाखों तथा ढाना से भारी संख्या में मिस्कीनी अनुयायी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।1
- छिंदवाड़ा जिले की उमरेड तहसील के ग्राम घाघर तलाई में 32 वर्षीय नीलिमा भावरकर की जिला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देकर गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। नीलिमा की शादी करीब 6 साल पहले नंदकिशोर भावरकर के साथ हुई थी और परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीकर लगातार उसके साथ प्रताड़ना करता था। मृतका के पिता गोपाल खातरकर और भाई जतिन खातरकर का दावा है कि 17 जुलाई को नीलिमा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नीलिमा ने मरने से पहले एक लेटर पैड पर लिखकर बताया था कि उसके पति नंदकिशोर भावरकर और देवर मनीष ने उसे जान से मारने का प्रयास किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने 24 घंटे तक परिवार को यह कहकर गुमराह रखा कि वह खेत में बेहोश मिली थी, जबकि उसके गले, गाल और पीठ पर खरोंच व मारपीट के स्पष्ट निशान मौजूद हैं। मामले की सूचना मिलने पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।3
- सिवनी में कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 26 मामलों के एक हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 6 सनसनीखेज चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से कई पुराने केस भी खुल गए हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया जा रहा है और उनसे पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पी.एम. श्री उत्कृष्ट विद्यालय में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं और NCC कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर "SAY NO TO DRUGS" का संदेश दिया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों, प्राचार्यों और शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने "हमारा यही संदेश, नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश" का संकल्प लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।1
- सिवनी में प्रशासन ने स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन लिया है। इस दौरान कुल 83 स्कूल बसों की जांच की गई और 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई क्षेत्र में 'नशे से दूरी है ज़रूरी' का संदेश देते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। इस संदेश के माध्यम से युवाओं को नशे की आदतों से दूर रहने और एक नशामुक्त जीवन शैली को अपनाने की सीख दी गई है।1
- छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत एक जागरूकता पहल सामने आई है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधान आरक्षक जय सिंह बघेल ने एक प्रेरणादायक गीत के माध्यम से युवाओं और आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने गीत के ज़रिये लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने की प्रेरणा दी और स्वस्थ, सुरक्षित तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।1