Shuru
Apke Nagar Ki App…
(अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल (अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल
अंकुर गर्ग
(अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल (अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- (अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल (अंकुर गर्ग ) फिर बीच सड़क पर दिखा गुर्राता तेंदुआ,वीडियो हुआ वायरल1
- थाना खोडंरे क्षेत्र अंतर्गत विसुही नदी मैं 1शव मिलने की सूचना पर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल की बाइट गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत विसूही नदी में 1शव मिलने की सूचना पर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में मनकापुर क्षेत्र अधिकारी उदित नारायण पालीवाल की बाइट विसुही नदी मैं मिला शव मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाना खोड़ारे मेशव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दिया फिलहाल शव की पहचान मृत्यु के कारण घटना से जुड़े अन्य तथ्यो की जानकारी अधिकारी के द्वारा दीगई जानकारी के आधार पर की जानी है1
- अयोध्या में अवधी फूड फेस्टिवल मेले का आयोजन, 25 नवंबर तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम.... बृजेश सेन अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। श्री हनुमान प्रसाद मंदिर, हनुमान गढ़ी के निकास द्वार के पास 11 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक श्रीराम नाम संकीर्तन एवं श्रीराम चरित्र कथा के साथ अवधी फूड फेस्टिवल मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, आचार्य अभयानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 108 कुंडीय श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ का भी आयोजन प्रस्तावित है। मेले में मिलेंगे विभिन्न राज्यों के व्यंजन अवध फूड फेस्टिवल मेले में राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, मराठी और साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ अवधी चाट, छोला, पानीपुरी, मिठाई, पूड़ी, कोफ्ता, माला सहित कई प्रकार के खाद्य पदार्थ और आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। मेले में खानपान के साथ कलात्मक प्रस्तुतियों का भी आकर्षण रहेगा। सनातन सेवा और धार्मिक आयोजनों पर जोर इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक वातावरण के साथ लोगों को खानपान और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। कार्यक्रम का आयोजन सनातन सेवा आश्रम ट्रस्ट एवं श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ संकल्प समिति की ओर से किया जा रहा है।1
- आज देश व विश्व भर में पोलियो दिवस मनाई गई हमारे देश मे पोलियो अभियान 2014 मे पोलियो मुक्त घोषित कर दिया पर आज भी हम सब को अपने बच्चों को लेकर स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत बने हम सब को हमेशा जगरूक्त होना चाहिए l, आज सुबह टाइम्स, रिपोर्टिंग, Lal chand SONI,, आज देश व विश्व भर में पोलियो दिवस मनाई गई हमारे देश मे पोलियो अभियान 2014 मे पोलियो मुक्त घोषित कर दिया पर आज भी हम सब को अपने बच्चों को लेकर स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत बने हम सब को हमेशा जगरूक्त होना चाहिए l, आज सुबह टाइम्स, रिपोर्टिंग, Lal chand SONI,,1
- अयोध्या: कृष्णानगर में हाईटेक लाइब्रेरी की सौगात, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन अयोध्या,बेनीगंज रोड स्थित कृष्णानगर फेस-1 में विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक और हाईटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। लाइब्रेरी के संचालक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रवीन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सुविधा को ध्यान में रखकर लाइब्रेरी को तैयार किया गया है। यहां एक साथ 154 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। आरामदायक अध्ययन के लिए तीन प्रकार की कुर्सियां - व्हील वाली, नेट वाली और सामान्य कुर्सियां लगाई गई हैं, ताकि छात्र अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सकें। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में 4 एसी, 22 पंखे और कॉफी मशीन की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, फायर एक्सटिंग्विशर यंत्र और आपातकालीन खिड़कियां लगाई गई हैं। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय और आवागमन के लिए करीब 5 अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात यह है कि यह लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी। रात में पढ़ने वाले 10-12 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क क्लासेज की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों से रात्रि में एक निश्चित समय पर एक बार गेट खोला जाएगा...समाजसेवा की भावना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें यहां पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।2
- मिशन शक्ति की मुहिम: गांव-गांव पहुंच रही पुलिस जागरूकता की तैयारी सुरक्षा की गारंटी का महिलाओं को पढ़ाया पाठ (बल्दीराय/सुल्तानपुर) थाना बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरवल स्थित माता रानी के पंडाल पर आज शनिवार मिशन शक्ति केंद्र, थाना बल्दीराय के तत्वाधान में नारी सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा, कानूनी अधिकार तथा आपातकालीन सहायता की जानकारी पहुंचाना था। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपात स्थिति में चुप बैठने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता लें। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की ओर से उपनिरीक्षक राजदेव यादव, कांस्टेबल अंकित साहू तथा महिला कांस्टेबल सविता यादव उपस्थित रहे। टीम ने महिलाओं को बताया कि उत्पीड़न, ऑनलाइन धोखाधड़ी या किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या की स्थिति में 112, 1090, 181, 1098 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग किया जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के लिए 102, एम्बुलेंस के लिए 108 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी गई। यह कार्यक्रम साबित करता है कि पुलिस अब केवल थाने तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव जाकर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता सुनिश्चित कर रही है। मिशन शक्ति के तहत थाना बल्दीराय पुलिस की यह सक्रियता प्रशासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाती है। अब यह उम्मीद है कि ऐसे कार्यक्रमों का क्रम निरंतर जारी रहे और हर महिला को अपने अधिकारों तथा सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी मिले। ब्यूरो रिपोर्ट4
- दोबारा बहू बेगम मकबरे के मुतवल्ली बने अशफाक हुसैन जिया, संभाला चार्ज दोबारा बहू बेगम मकबरे के मुतवल्ली बने अशफाक हुसैन जिया, संभाला चार्ज रिपोर्ट साजिद हुसैन --------------------------- कार्यभार संभालते ही बड़ा ऐलान—गरीबों, कैंसर पीड़ितों, दिव्यांगों, विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को मुफ्त जमीन देने की पहल एक सप्ताह में गठित होगी कमेटी, नवंबर से शुरू हो सकता है समाजसेवा का अभियान अयोध्या। ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरे के मुतवल्ली पद की जिम्मेदारी एक बार फिर अशफाक हुसैन जिया को सौंप दी गई है। आठ महीने का कार्यकाल पूरा होने के बाद जफरुल हसन ने दोबारा उन्हें मकबरे का चार्ज सौंपा। जिम्मेदारी संभालते ही अशफाक हुसैन जिया ने समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी पहल का ऐलान कर दिया। उन्होंने गरीबों, कैंसर पीड़ितों, दिव्यांगों, विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने की योजना सामने रखी। अशफाक हुसैन जिया ने घोषणा की कि इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें पार्षदों, अधिवक्ताओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों को शामिल किया जाएगा। कमेटी जरूरतमंद लोगों की स्थिति का आकलन करने के बाद पात्र व्यक्तियों का चयन करेगी। योजना के तहत पात्र लोगों को 500 वर्गफुट जमीन मुफ्त उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद करना समय की जरूरत है। मकबरे से जुड़ी व्यवस्था का उपयोग सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल समाज में एक नई मिसाल कायम करेगी। एक सप्ताह में कमेटी के गठन का ऐलान अशफाक हुसैन जिया ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर कमेटी का गठन कर दिया जाएगा और नवंबर में इसके माध्यम से काम शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना है, जिन्हें वास्तव में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। हालांकि, जमीन आवंटन की योजना को लागू करने के लिए संबंधित नियमों, जमीन की उपलब्धता और आवश्यक अनुमतियों की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। जफरुल हसन ने गिनाईं आठ महीने की उपलब्धियां चार्ज सौंपने के दौरान जफरुल हसन ने अपने आठ महीने के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी व्यवस्था को पटरी पर लाने और उसे बेहतर बनाने में समय लगता है। इसके बावजूद उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और बेहतर तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं और उपलब्ध समय में उन्होंने अपने स्तर से बेहतर काम करने की पूरी कोशिश की। कई प्रमुख लोग रहे मौजूद बहू बेगम मकबरे में चार्ज हस्तांतरण के दौरान ताजियादारान कमेटी के अध्यक्ष हैदर मेहंदी, जमाल मेहंदी, सैयद परवेज हुसैन, मौलाना जफर अब्बास कुम्मी और पार्षद सलमान हैदर समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे। अब निगाहें अशफाक हुसैन जिया की घोषित योजना पर टिकी हैं। यदि जमीन उपलब्ध कराने की यह पहल संबंधित नियमों और आवश्यक अनुमतियों के तहत धरातल पर उतरती है, तो इससे समाज के जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।1
- फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी सदर तहसील के 10 बूथ का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नवयुवक एवं पहली बार वोट डालने वाले व्यक्तियों का नाम निर्वाचन नामावली में शामिल फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी समेत सदर तहसील के 10 बूथ का निरीक्षण जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया नवयुवक एवं नए मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन निर्वाचन अधिकारी फकरुद्दीन अली अहमद जीआईसी सेम तो सदर तहसील के 10 बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया नवयुवक और नए वोट डालने वाले पहली बार का नाम निर्वाचन नामावली में शामिल करने पर विशेष में ध्यान दिया इस संबंध में जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन की बाइट पत्रनागरिक एवं नवयूबको शामिल करने पर विशेष ध्यान दिए जाने निर्वाचन नियमावली के पुनरीक्षण 2026 के बूथ कार्यक्रम बूध व्यवस्थाओं का जायजा लिया1