logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप, ने हिंदू नव संवत्सर पर किया गया अभिनंदन गंगापुर सिटी। गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप के तत्वावधान में हिंदू नव संवत्सर 2083 एवं नवरात्र स्थापना के पावन अवसर पर अमृत उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भगवान सहाय बजाज, दामोदर लाल एडवोकेट, शिव चरण, सुरेश चंद गुप्ता (लेखाधिकारी), ओम प्रकाश, विष्णु जिंदल, वेद प्रकाश (व्याख्याता), रमाकांत बंसल, नवल वरिया, भैरू बरिया, कुंज बिहारी, ओमप्रकाश बंसल, कैलाश चंद, बाबूलाल (प्राचार्य), रामदयाल (सेक्रेटरी), घनश्याम वरिया, जगदीश, शिवकुमार बस (एडवोकेट), हरि ओम भगत सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव संवत्सर के पावन पर्व पर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने का संकल्प लिया गया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में नेमीचंद मसवता द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया। अंत में संरक्षक सुरेश चंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
3 hrs ago

गंगापुर सिटी गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप, ने हिंदू नव संवत्सर पर किया गया अभिनंदन गंगापुर सिटी। गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप के तत्वावधान में हिंदू नव संवत्सर 2083 एवं नवरात्र स्थापना के पावन अवसर पर अमृत उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भगवान सहाय बजाज, दामोदर लाल एडवोकेट, शिव चरण, सुरेश चंद गुप्ता (लेखाधिकारी), ओम प्रकाश, विष्णु जिंदल, वेद प्रकाश (व्याख्याता), रमाकांत बंसल, नवल वरिया, भैरू बरिया, कुंज बिहारी, ओमप्रकाश बंसल, कैलाश चंद, बाबूलाल (प्राचार्य), रामदयाल (सेक्रेटरी), घनश्याम वरिया, जगदीश, शिवकुमार बस (एडवोकेट), हरि ओम भगत सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव संवत्सर के पावन पर्व पर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा नियमित रूप से उनमें पानी भरने का संकल्प लिया गया। नव वर्ष के उपलक्ष्य में नेमीचंद मसवता द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया। अंत में संरक्षक सुरेश चंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को पुरानी अनाज मंडी में हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार *हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को राहगीरो को तिलक लगाकर, दुपट्टा पहनाकर, मिठाई खिलाकर नव वर्ष की सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गयी। साथ ही इसके महत्व के बारे में उपस्थित सभी लोगों को विस्तार पूर्वक समझाया। और कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। और पेड़ों में नई हरियाली का आगमन होता है। कार्यक्रम में उपस्थित --- दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा(अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान), राधा मोहन गोयल (अध्यक्ष अग्रवाल कर्मचारी परिषद),महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा,रोहित गुप्ता,अरविंद गोयल, ओमप्रकाश पीएनबी,अनिल कुमार जैन, संतोष नारोली, मोहनलाल शर्मा, सुनील गर्ग,अमित तारु,कल्याण सेन, रमेश, प्रभु पटेल, घनश्याम गुप्ता, नमो मीणा , ऋषि गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को पुरानी अनाज मंडी में हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार *हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम 19 मार्च 2026  को राहगीरो को तिलक लगाकर, दुपट्टा पहनाकर, मिठाई खिलाकर नव वर्ष की सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गयी।
साथ ही इसके महत्व के बारे में उपस्थित सभी लोगों को विस्तार पूर्वक समझाया।
और कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है।
और पेड़ों में नई हरियाली का आगमन होता है। 
कार्यक्रम में उपस्थित --- 
दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा(अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान), राधा मोहन गोयल (अध्यक्ष अग्रवाल कर्मचारी परिषद),महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा,रोहित गुप्ता,अरविंद गोयल, ओमप्रकाश पीएनबी,अनिल कुमार जैन, संतोष नारोली, मोहनलाल शर्मा, सुनील गर्ग,अमित तारु,कल्याण सेन, रमेश, प्रभु पटेल, घनश्याम गुप्ता, नमो मीणा , ऋषि गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पारदर्शी लाभ देने के लिए फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। दुमोदा और जालपाखेड़ी गांव में अधिकारियों की मौजूदगी में वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन का आकलन किया गया।
    1
    सवाई माधोपुर जिले में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पारदर्शी लाभ देने के लिए फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। दुमोदा और जालपाखेड़ी गांव में अधिकारियों की मौजूदगी में वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन का आकलन किया गया।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया। प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    7
    गंगापुर सिटी। 
शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की।
हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया।
प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by SURENDRA SINGH GURJAR
    2
    Post by SURENDRA SINGH GURJAR
    user_SURENDRA SINGH GURJAR
    SURENDRA SINGH GURJAR
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 19 मार्च। जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    सवाई माधोपुर, 19 मार्च। जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही।
*ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* 
मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
*कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी।
*“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से*
प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा,  पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • करौली सदर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे 4, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी सुरेश मीना पुत्र रामचरण मीना निवासी पाटौरन, इकराम पुत्र रामचरण मीना निवासी पाटौरन, सतीश उर्फ शिवकुमार पुत्र टीकाराम मीना निवासी कोडर, महेश उर्फ कउआ पुत्र कैलाश मीना निवासी कोडर को मासलपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 05 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार शेष एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
    1
    करौली सदर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे 4, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी जगदीश सिंह ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में तीन माह से फरार चल रहे 
आरोपी सुरेश मीना पुत्र रामचरण मीना निवासी पाटौरन, इकराम पुत्र रामचरण मीना निवासी पाटौरन, सतीश उर्फ शिवकुमार पुत्र टीकाराम मीना  निवासी कोडर, महेश उर्फ कउआ पुत्र कैलाश मीना निवासी कोडर को मासलपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 05 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार शेष एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.