logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला जिला 25 वीं जयंती समारोह सरायकेला टाउन हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उपस्थित रहे जिला परिषद सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे और भी कई गणमान्य व्यक्ति एवं छऊ नित्य कलाकार और भी कई कलाकार उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

9 hrs ago
user_Ravi Gupta
Ravi Gupta
सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
9 hrs ago
7b691d4a-fb02-472a-9e9a-bed3377830a4

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला जिला 25 वीं जयंती समारोह सरायकेला टाउन हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उपस्थित रहे जिला परिषद सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे और भी कई गणमान्य व्यक्ति एवं छऊ नित्य कलाकार और भी कई कलाकार उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • * सरायकेला - सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के वार्षिक उत्सव 'चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव' का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। खरकाई नदी के पावन तट पर स्थित आखड़ा शाल में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शिव के रौद्र रूप 'भैरव' की पूजा-अर्चना की गई। यह स्थान सरायकेला राजघराने के समय से ही आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहाँ नृत्य और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने भैरव पूजा स्थल पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की परंपरा के अनुसार, भैरव पूजा को ही इस पूरे उत्सव का आधार माना जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद आखड़ा शाल पूरी तरह से सांस्कृतिक रंगों में डूब गया। यहाँ एक दुर्लभ और उत्साहजनक दृश्य देखने को मिला, जब SDO अभिनव प्रकाश, कलाकार मनोज चौधरी, अविनाश कवि, पूर्व निदेशक तपन पटनायक , भोला मोहंती और सुदीप कवि ने पारंपरिक 'परिखंडा' छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। अधिकारियों को पूरी लय और ऊर्जा के साथ नृत्य करते देख वहाँ उपस्थित जनसमूह और अन्य कलाकार उत्साहित हो उठे और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर छऊ गुरु विजय साहू, नीरज पटनायक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थानीय छऊ कलाकारों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।
    3
    *
सरायकेला -
सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के वार्षिक उत्सव 'चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव' का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। खरकाई नदी के पावन तट पर स्थित आखड़ा शाल में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान शिव के रौद्र रूप 'भैरव' की पूजा-अर्चना की गई। यह स्थान सरायकेला राजघराने के समय से ही आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहाँ नृत्य और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने भैरव पूजा स्थल पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की परंपरा के अनुसार, भैरव पूजा को ही इस पूरे उत्सव का आधार माना जाता है।
पूजा संपन्न होने के बाद आखड़ा शाल पूरी तरह से सांस्कृतिक रंगों में डूब गया। यहाँ एक दुर्लभ और उत्साहजनक दृश्य देखने को मिला, जब SDO अभिनव प्रकाश, कलाकार मनोज चौधरी, अविनाश कवि, पूर्व निदेशक तपन पटनायक , भोला मोहंती और सुदीप कवि ने पारंपरिक 'परिखंडा' छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया। अधिकारियों को पूरी लय और ऊर्जा के साथ नृत्य करते देख वहाँ उपस्थित जनसमूह और अन्य कलाकार उत्साहित हो उठे और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर छऊ गुरु विजय साहू, नीरज पटनायक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थानीय छऊ कलाकारों को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Ravi Gupta
    3
    Post by Ravi Gupta
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गोलियों की बारिश में दोनों को रेस्क्यू, अमेरिका की बड़ी राहत।
    1
    गोलियों की बारिश में दोनों को रेस्क्यू, अमेरिका की बड़ी राहत।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    29 min ago
  • हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के बाघराय साई में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक 407 मालवाहक वाहन संख्या(JH06H 0343) को पीछे से अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 407 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में जा घुसी। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में 407 वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं झोपड़ी भी बुरी तरह टूट गई। चालक को भी मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 407 वाहन संख्या चक्रधरपुर में चावल अनलोड कर खाली होकर राजनगर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बाघराय साई के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार भारी वाहन नियंत्रण खो बैठा और 407 को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद 407 वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे भारी वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
    1
    हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के बाघराय साई में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक 407 मालवाहक वाहन संख्या(JH06H 0343) को पीछे से अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 407 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में जा घुसी।
गनीमत रही कि दुर्घटना के समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में 407 वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं झोपड़ी भी बुरी तरह टूट गई। चालक को भी मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 407 वाहन संख्या  चक्रधरपुर में चावल अनलोड कर खाली होकर राजनगर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बाघराय साई के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार भारी वाहन नियंत्रण खो बैठा और 407 को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।
टक्कर के बाद 407 वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भाग रहे भारी वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
    user_Ravi repoter Rajnagar
    Ravi repoter Rajnagar
    Reporting गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    19 hrs ago
  • *You will be shocked to hear what a Female Doctor said about Modi*
    1
    *You will be shocked to hear what a Female Doctor said about Modi*
    user_डॉ. उमेश कुमार
    डॉ. उमेश कुमार
    Doctor गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • 🚨 उधार के 18 लाख रूपये नहीं देने पर ट्रैक्टर मालिक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    1
    🚨 उधार के 18 लाख रूपये नहीं देने पर ट्रैक्टर मालिक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    18 hrs ago
  • #नारी_शक्ति_वंदन _अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अधिनियम मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का सपना हकीकत बन रहा है। महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहा- "स्वच्छ भारत मिशन" और "जन धन" जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। अब इस अधिनियम में संशोधन कर 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन कर 33% आरक्षण को तुरंत लागू करने की तैयारी है, जिससे 2029 के चुनावों में महिलाएं आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगी।। साभार संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
    1
    #नारी_शक्ति_वंदन _अधिनियम 
महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अधिनियम मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का सपना हकीकत बन रहा है। महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहा- "स्वच्छ भारत मिशन"  और "जन धन"  जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। अब इस अधिनियम में संशोधन कर 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन कर 33% आरक्षण को तुरंत लागू करने की तैयारी है, जिससे 2029 के चुनावों में महिलाएं आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगी।।
साभार संकलक::
कुमार विश्वजीत 
जमशेदपुर 
झारखंड
    user_Kumar Vishwajeet
    Kumar Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    3
    सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।
उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.