रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया मदर डे पर गुम बेटे को मां से मिलवाया रायगढ़ ।10 मई की रात करीब 8:00 बजे थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमला नेहरू गार्डन के पास लगभग 4 से 5 वर्ष का एक बालक अपने परिजनों से बिछड़कर अकेला और परेशान अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम द्वारा बालक को समझाइश देते हुए उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम बताया तथा मिट्ठूमुडा क्षेत्र का रहने वाला होना बताया। इसके बाद पेट्रोलिंग स्टाफ बालक को साथ लेकर मिट्ठूमुडा क्षेत्र पहुंचा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक का बड़ा भाई, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है, मिला। दोनों भाईयों से जानकारी लेकर पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंची, जहां बालक को उसकी मां के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकरबच्चे की मां के खुशी से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे वहीं मदर डे के दिन ये मिलन देखते ही बनता था। गुम बच्चे को सकुशल उसके घर पहुंचाने के बाद चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ओर उनकी टीम ने राहत की सांस ली वही बालक के परिवार तथा पड़ोसियों ने और चक्रधरनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

- मौत के बाद भी नहीं चेते लोग: प्रतिबंधित पच धारी डैम पर फिर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद रायगढ़। एक ओर प्रशासन हादसों को रोकने के लिए डैम और जलाशयों पर प्रतिबंध लगाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आ रही है। रायगढ़ के सर्किट हाउस के पीछे स्थित पच धारी डैम में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। हालात इतने चिंताजनक हैं कि यहां न तो पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है और न ही लोगों को रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां तैनात किया गया है। कल दोपहर ही एक युवक की डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती करेगा और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाएगा, लेकिन स्थानीय लोग अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंच गए। परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ पूरे क्षेत्र में देखी गई, जबकि सुरक्षा के नाम पर वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पच धारी डैम लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां पहले भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा चोरी, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। प्रतिबंध के बावजूद लोगों का डैम पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है तो वहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं है? यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाए, बैरिकेडिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।2
- Mrs India Earth 2026 बनीं शीला महंत,डभरा प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत सक्ति जिले के डभरा नगर की श्रीमती शीला महंत ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विद बिजनेस अवॉर्ड सीजन-5 (2026) में Mrs India Earth 2026 का खिताब जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के दम पर उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित किया। बॉलीवुड अभिनेत्री Deepshikha Nagpal ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।4
- sarangarh news : फुलकी ( गोलगप्पे ) पड़ा भारी || पूरा मोहल्ला बीमार || 25 से 30 लोग अस्पताल मे भर्ती फ़ूड पायजेनिंग का शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण,,, बच्चे युवा और महिलाये तक शामिल,,, बताया जा रात को गोलगप्पे ( फुलकी ) खाने से फ़ूड पायजेनिंग हुआ,,, जिसकी वजह से आधी रात को तक़रीबन 20 से 25 लोगो की तबीयत बिगड़ा और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,,,, मामला रेड़ा गांव का हैँ जहाँ एक मोहल्ला के दर्जनों बच्चे महिलाये युवा ने रात मे गोलगप्पे खाये थे,,, जिसके बाद रात को उन्हें उलटी, दस्त, बॉडी मे दर्द और बुखार आना शुरू हुआ,,, उसके बाद ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया हैँ,,,जहाँ उनका इलाज जारी हैँ,,,फिलहाल मरीजों ने बताया की उन्होंने फुलकी खाई थी अब जाँच मे पता चलेगा की आखिर क्या वजह रही1
- सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।1
- रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।1
- शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत, रोते हुए देवर ने दुल्हन के गले में डाला वरमाला, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप आपने अक्सर शादी की वीडियोज देखी होंगी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस कर रहे होंगे. खुश हो रहे होंगे या फिर एक दूसरे के साथ रोमांटिक हो रहे होंगे. लेकिन आपने कभी देखा है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में एक दूसरे को जयमाला डालते हुए रो रहे हों.1
- जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP जांजगीर चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को मिला विशेष सम्मान, बनीं 15 मिनट की SP1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ₹15,000 की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक विजय पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे जुर्माने को कम कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।1