कादिर राणा चौक पर फूटा गुस्सा: तबलशा रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग मुज़फ्फरनगर। शहर के कादिर राणा चौक पर उस समय माहौल गर्म हो गया जब समाजसेवी अली जैदी और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में किदवई नगर व कृष्णापुरी के सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य तबलशा रोड पर भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क की जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि कादिर राणा की कोठी सहित करीब पांच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए हैं, जिससे रास्ता संकरा होकर जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी सड़क पर शिव मंदिर, मस्जिद और जनैबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, छात्राएं और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसों की आवाजाही भी बाधित हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दबाव और भय के चलते अब तक कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए और नालों की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👇 बायट,, अली ज़ेदी बायट, जीशान सिद्दीकी किसान यूनियन अध्यक्ष अंबावत

- सेवा दल में सियासी संकल्प: 49 कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, सदस्यता शपथ के साथ कांग्रेस ने भरी नई हुंकार मुजफ्फरनगर में कांग्रेस संगठन ने बड़ा संदेश दिया है। सेवा दल के जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी के नेतृत्व में 49 कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में सेवा दल की जिला अध्यक्ष अफसाना अंसारी और मुख्य बॉडी के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता की शपथ ली और जनसेवा का संकल्प दोहराया। VO: शहर में आयोजित कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सेवा दल के जिला अध्यक्ष नौशाद अल्वी ने मंच से संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए 49 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र मिलते ही कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर सदस्यता की शपथ ली और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया। अपने संबोधन में नौशाद अल्वी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में संगठन का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उनका कहना था कि सेवा दल संगठन की रीढ़ है और जमीनी स्तर पर पार्टी की ताकत को बढ़ाने का काम करेगा। सेवा दल की जिला अध्यक्ष अफसाना अंसारी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और गली-मोहल्लों तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाया जाएगा और समाज के हर वर्ग की आवाज को मंच दिया जाएगा मुख्य बॉडी के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों के सवालों पर कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। सतपाल कटारिया ने यह भी कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी और सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करने का संकल्प दोहराया। सेवा दल के इस विस्तार को जिले की सियासत में कांग्रेस की सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 👇 बायट,, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया बायट,, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नौशाद अल्वी1
- अवैध केमिकल गोदामों से उठ रहा मौत का धुआं, बच्चों की सांसों पर खतरा1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)2
- Post by Mohit Kumar Gurjar1
- बाबा श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव कार्यक्रम शिव चौक स्थित श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूमल वाला) में श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ निम्न कार्यक्रमानुसार मनाया जा रहा है। बुधवार दिनांक 25 फरवरी 2026 को शोभायात्रा मेहता क्लब नई मण्डी से प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर नई मण्डी के मुख्य मार्गों से होते हुए अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड सदर बाजार से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर निकट शिव चौक पर विश्राम लेगी। बृहस्पतिवार दिनांक 26 फरवरी 2026 को सांय 6:00 बजे श्री श्याम नाम की मेंहदी एवं निशान वितरण मंदिर प्रागण से किया जायेगा। शुक्रवार दिनांक 27 फरवरी 2028 सुबह 9:00 बजे एकादशी निशान यात्रा हनुमान चौक (शामली रोड) से प्रारम्भ होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, होते हुए मंदिर पर सम्पन्न होगी। शुकवार दिनांक 27 फरवरी 2026 रात्री 7:00 बजे से एकादशी भव्य कीर्तन में बाबा का गुणगान होगा जिसमें मुख्य भजन प्रवाहक अभिषेक माहेश्वरी चित्तौडगढ एवं स्थानीय भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। जिसमे बाबा संग श्यान नाम की केसर-चंदन होली, फूलो की होली, चंग धमाल मंदिर प्रांगण में होगा। शनिवार दिनांक 28 फरवरी 2026 में रात्री 7:00 बजे से द्वादशी भव्य कीर्तन प्रभु की इच्छानुसार बाबा का गुणगान होगा जिसमें मुख्य भजन प्रवाहक सौरभ शर्मा (कलकत्ता) एवं स्थानीय भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। श्री हनुमान मंदिर (लाला कल्लूमल वाला) ट्रस्ट परिवार नगर की सम्मानित जनता से अनुरोध करता है कि उपरोक्त कार्यक्रमो में उपस्थित होकर बाबा खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। प्रेस वार्ता में शामिल आदित्य गर्ग, मोगेन्द्र गर्ग, सचिन गर्ग,प्रवीण कुमार गर्ग, नवीन गर्ग, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग सौरम गर्ग, अिं अंकित गर्ग, विपिन गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग (मुन्ना), नीशू गर्ग) अंकुर गर्ग, नमन कसंल, डी०के० कश्यप, संजय गोयल, हिमांशु वर्मा, कार्तिक गर्न व समस्त सदस्य श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूमल वाला) ट्रस्ट परिवार भयंक गर्ग, अंकुश गर्ग1
- उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक साथ उठे 6 ज़नाजे , " मेरठ में कल रात एक घर में भीषण आग लग गयी , आग लगने से 5 बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गयी , आज सुबह 6 ज़नाजे एक साथ उठे , अल्लाह मरने वालो जन्नतुल फ़िरदौस नसीब करे और उनके परिवार, रिश्तेदारों को सब्र दे : आमीन9
- मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गंग नहर पटरी मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रॉला और मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। पिकअप में सवार मजदूर मटर तोड़ने के लिए मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव पाली की ओर जा रहे थेl हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में गंग नहर कावड़ पटरी मार्ग पर सठेडी पुल से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय ट्रक ट्रॉला और पिकअप गाड़ी के बीच सीधी भिड़ंत हुई, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर जानसठ थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरहेड़ी के निवासी थे। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रामचंद्र और 65 वर्षीय ताराचंद के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य एवं घायलों की स्थिति दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 21 मजदूरों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पिकअप गाड़ी में गांव गुर्जरहेड़ी और रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी के मजदूर सवार थे। जांच जारी, कारणों का पता लगाने का प्रयास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।1
- कादिर राणा चौक पर फूटा गुस्सा: तबलशा रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग मुज़फ्फरनगर। शहर के कादिर राणा चौक पर उस समय माहौल गर्म हो गया जब समाजसेवी अली जैदी और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में किदवई नगर व कृष्णापुरी के सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य तबलशा रोड पर भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क की जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि कादिर राणा की कोठी सहित करीब पांच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए हैं, जिससे रास्ता संकरा होकर जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी सड़क पर शिव मंदिर, मस्जिद और जनैबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, छात्राएं और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसों की आवाजाही भी बाधित हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दबाव और भय के चलते अब तक कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए और नालों की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👇 बायट,, अली ज़ेदी बायट, जीशान सिद्दीकी किसान यूनियन अध्यक्ष अंबावत1