logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालदिया गांव के पास सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत, एक गम्भीर घायल डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बालदीया गांव में बाइक के आगे चल रहे ट्रोले चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रोले के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक पर सावर 3 युवकों में से दो की मौत हो गई वही एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।

10 hrs ago
user_Dungarpur Fast News
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

बालदिया गांव के पास सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत, एक गम्भीर घायल डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बालदीया गांव में बाइक के आगे चल रहे ट्रोले चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रोले के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक पर सावर 3 युवकों में से दो की मौत हो गई वही एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैल को ढूंढने निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू से गहरा वार लगा है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। - मामले के अनुसार, चुंडावाड़ा निवासी पंकज बलात अपने ही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्में चल रही थीं और मंडप का माहौल था, तभी अचानक एक बैल खूंटे से रस्सी तुड़ाकर भाग निकला। बैल को पकड़ने के लिए गांव के कई लोग पीछे दौड़े, जिनमें पंकज भी शामिल था।बैल को तलाशते समय रास्ते में गांव के ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की और फिर अचानक चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल पंकज को बिछीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल युवक का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैल को ढूंढने निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू से गहरा वार लगा है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
- मामले के अनुसार, चुंडावाड़ा निवासी पंकज बलात अपने ही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्में चल रही थीं और मंडप का माहौल था, तभी अचानक एक बैल खूंटे से रस्सी तुड़ाकर भाग निकला। बैल को पकड़ने के लिए गांव के कई लोग पीछे दौड़े, जिनमें पंकज भी शामिल था।बैल को तलाशते समय रास्ते में गांव के ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की और फिर अचानक चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल पंकज को बिछीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल युवक का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले में भगवान परशुराम जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर के नया महादेव मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुरामजी मंदिर में रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के बीच विधि-विधान से अभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    डूंगरपुर। जिले में भगवान परशुराम जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर के नया महादेव मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुरामजी मंदिर में रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के बीच विधि-विधान से अभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।
    4
    बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और सागवाड़ा वृत्ताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसमल (आरपीएस) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को गलियाकोट रोड स्थित हाईवे के पास होटल शाहीराज पर दबिश दी, जहां लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। मौके से पुलिस ने सुभाष मकवाणा (22), निवासी वाकावाड़ा (बांसवाड़ा) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टुबोर्ग, किंगफिशर, कार्ल्सबर्ग बीयर के साथ-साथ रॉयल चैलेंज, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग सहित कई ब्रांड की व्हिस्की और वोडका के पव्वे जब्त किए गए। इसी क्रम में पुलिस टीम ने जेठाना रोड स्थित होटल सागर पर भी कार्रवाई की, जहां हरिश मीणा को गिरफ्तार किया गया। यहां से भी टुबोर्ग और किंगफिशर बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं, जिन्हें अवैध रूप से ग्राहकों को परोसा जा रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में यह जांच जारी है कि होटल का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था और जब्त की गई शराब कहां से लाई गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और सागवाड़ा वृत्ताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसमल (आरपीएस) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को गलियाकोट रोड स्थित हाईवे के पास होटल शाहीराज पर दबिश दी, जहां लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। मौके से पुलिस ने सुभाष मकवाणा (22), निवासी वाकावाड़ा (बांसवाड़ा) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टुबोर्ग, किंगफिशर, कार्ल्सबर्ग बीयर के साथ-साथ रॉयल चैलेंज, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग सहित कई ब्रांड की व्हिस्की और वोडका के पव्वे जब्त किए गए।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने जेठाना रोड स्थित होटल सागर पर भी कार्रवाई की, जहां हरिश मीणा को गिरफ्तार किया गया। यहां से भी टुबोर्ग और किंगफिशर बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं, जिन्हें अवैध रूप से ग्राहकों को परोसा जा रहा था।
पुलिस के अनुसार दोनों ही मामलों में यह जांच जारी है कि होटल का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था और जब्त की गई शराब कहां से लाई गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार नयागांव सुराता निवासी कल्पेश डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता दिनेश डामोर के साथ मोटरसाइकिल पर ऑतरी की ओर जा रहे थे। बाइक उसके पिता चला रहे थे और वे सड़क किनारे धीमी गति से अपनी साइड में चल रहे थे। इसी दौरान लिमडी के पास सुराता रोड पर पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे दिनेश डामोर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल निजी गाड़ी की मदद से पीएचसी ऑतरी लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे सागवाड़ा के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश डामोर की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने दुर्घटना के लिए आरोपी बाइक चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - ईश्वरलाल एएसआई
    2
    डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है। 
चौरासी थाना पुलिस के अनुसार नयागांव सुराता निवासी कल्पेश डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि  वह अपने पिता दिनेश डामोर के साथ मोटरसाइकिल पर ऑतरी की ओर जा रहे थे। बाइक उसके पिता चला रहे थे और वे सड़क किनारे धीमी गति से अपनी साइड में चल रहे थे। इसी दौरान लिमडी के पास सुराता रोड पर पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे दिनेश डामोर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल निजी गाड़ी की मदद से पीएचसी ऑतरी लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे सागवाड़ा के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश डामोर की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने दुर्घटना के लिए आरोपी बाइक चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइट - ईश्वरलाल एएसआई
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अंदेश्वर ग्राम पंचायत स्थित अति प्राचीन अंदेश्वर महादेव मंदिर में श्री अंदेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं सर्व सनातन हिंदू समाज के सहयोग से भव्य महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मठ मंगलेश्वर के दिवाकर भारती एवं डॉक्टर स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें मंदिर शिखर, मूर्तियों, ध्वजा दंड और कीर्ति स्तंभ की विधिवत प्रतिष्ठा की जा रही है। स्वामी विवेकानंद महाराज ने बताया कि अरावली पर्वतमाला में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों से वातावरण शुद्ध हुआ है। इस दौरान 51 सपत्नीक यजमानों ने 150 किलो देशी घी व 100 किलो औषधियुक्त सामग्री के साथ 1 लाख महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दीं। प्रधान आचार्य पुनीत त्रिवेदी के निर्देशन में महारुद्र, नवचंडी महायज्ञ, शिव राजोपचार महापूजा और रुद्र सूक्त के 66 आवर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सह आचार्य अरविंद त्रिवेदी एवं योगेश पंड्या ने देव पूजन, अष्टदिक्षु होम, 51 औषधियुक्त कलशों से स्नपन कर्म सहित अन्य विधियां कराईं। द्वितीय दिवस पर 21 किलो पंचामृत, 21 किलो दूध, 108 दीप प्रज्वलन के साथ शिव महापूजा का आयोजन हुआ। सोमवार चतुर्थी को अभिजीत मुहूर्त में अंदेश्वर महादेव, खोडियार माता व शीतला माता मंदिर की प्रतिष्ठा के साथ हजारों महिलाओं द्वारा भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली जाएगी। अंत में महाआरती, महाप्रसाद एवं रात्रिकालीन भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। समाजसेवी लाल सिंह वड़खिया व ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि समिति के बसंतलाल वड़खिया व देवीलाल वड़खिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
    2
    अंदेश्वर ग्राम पंचायत स्थित अति प्राचीन अंदेश्वर महादेव मंदिर में श्री अंदेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं सर्व सनातन हिंदू समाज के सहयोग से भव्य महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मठ मंगलेश्वर के दिवाकर भारती एवं डॉक्टर स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें मंदिर शिखर, मूर्तियों, ध्वजा दंड और कीर्ति स्तंभ की विधिवत प्रतिष्ठा की जा रही है।
स्वामी विवेकानंद महाराज ने बताया कि अरावली पर्वतमाला में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों से वातावरण शुद्ध हुआ है। इस दौरान 51 सपत्नीक यजमानों ने 150 किलो देशी घी व 100 किलो औषधियुक्त सामग्री के साथ 1 लाख महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दीं। प्रधान आचार्य पुनीत त्रिवेदी के निर्देशन में महारुद्र, नवचंडी महायज्ञ, शिव राजोपचार महापूजा और रुद्र सूक्त के 66 आवर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
सह आचार्य अरविंद त्रिवेदी एवं योगेश पंड्या ने देव पूजन, अष्टदिक्षु होम, 51 औषधियुक्त कलशों से स्नपन कर्म सहित अन्य विधियां कराईं। द्वितीय दिवस पर 21 किलो पंचामृत, 21 किलो दूध, 108 दीप प्रज्वलन के साथ शिव महापूजा का आयोजन हुआ।
सोमवार चतुर्थी को अभिजीत मुहूर्त में अंदेश्वर महादेव, खोडियार माता व शीतला माता मंदिर की प्रतिष्ठा के साथ हजारों महिलाओं द्वारा भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली जाएगी। अंत में महाआरती, महाप्रसाद एवं रात्रिकालीन भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
समाजसेवी लाल सिंह वड़खिया व ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि समिति के बसंतलाल वड़खिया व देवीलाल वड़खिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है।
    1
    डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.