logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साहेटी कोटवाल श्री भुराधर जी महाराज द्वारा आखातीज के कार्यक्रम में विशाल पद यात्रा निकाली गई बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।

8 hrs ago
user_जय गुरू महाराज
जय गुरू महाराज
Voice of people Jothari, Dungarpur•
8 hrs ago
97b358f2-8b24-4842-bde2-0d2a931991d8

साहेटी कोटवाल श्री भुराधर जी महाराज द्वारा आखातीज के कार्यक्रम में विशाल पद यात्रा निकाली गई बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।

More news from Dungarpur and nearby areas
  • महाराज श्री भुराधर जी के सानिध्य में साहेटी समस्त मेट कोटवाल की बेलापती के साथ छाणी मगरी धाम बेडसा में हवन किया गया जिसमें बांसवाड़ा गुजरात वागड़ मालवा चोरासी क्षेत्रों के मेट कोटवाल सामिल हुऐ।
    4
    महाराज श्री भुराधर जी के सानिध्य में साहेटी समस्त मेट कोटवाल की बेलापती के साथ छाणी मगरी धाम बेडसा में हवन किया गया जिसमें बांसवाड़ा गुजरात वागड़ मालवा चोरासी क्षेत्रों के मेट कोटवाल सामिल हुऐ।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    10 hrs ago
  • खडगदा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और “जय परशुराम” के जयकारों के बीच निकली यह यात्रा होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई औदीच्य समाज के नोहरे तक पहुँची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं विभिन्न स्थानों पर गरबा का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में लोक-सांस्कृतिक रंग और अधिक गहरा हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला, जो इस आयोजन की सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है। नोहरे में पहुँचने पर भगवान परशुराम की सामूहिक आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जिग्नेश जोशी ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का भी संदेश देता नजर आया।
    1
    खडगदा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और “जय परशुराम” के जयकारों के बीच निकली यह यात्रा होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई औदीच्य समाज के नोहरे तक पहुँची।
शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं विभिन्न स्थानों पर गरबा का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में लोक-सांस्कृतिक रंग और अधिक गहरा हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला, जो इस आयोजन की सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है।
नोहरे में पहुँचने पर भगवान परशुराम की सामूहिक आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जिग्नेश जोशी ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का भी संदेश देता नजर आया।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कुशलगढ़ में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई, जहां से बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और “जय परशुराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया पगड़ी धारण किए हुए थे, वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा जब बिहारी मंदिर पहुंची, तब वहां महिलाओं ने धूमधाम से गरबा प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगे बढ़ती हुई शोभायात्रा जब मुख्य चौराहे पर पहुंची, तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को ठंडे पेय वितरित किए। इसके बाद शोभायात्रा राम मंदिर पहुंची, जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नोहरे में स्वामी वात्सल्य प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    4
    कुशलगढ़ में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई, जहां से बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और “जय परशुराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
इस दौरान पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया पगड़ी धारण किए हुए थे, वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा जब बिहारी मंदिर पहुंची, तब वहां महिलाओं ने धूमधाम से गरबा प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
आगे बढ़ती हुई शोभायात्रा जब मुख्य चौराहे पर पहुंची, तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को ठंडे पेय वितरित किए। इसके बाद शोभायात्रा राम मंदिर पहुंची, जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नोहरे में स्वामी वात्सल्य प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चिकारड़ा- चिकारड़ा कस्बे में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने कस्बे के भगवान परशुराम चोक पर एकत्रित होते हुए जय घोष के साथ शोभायात्रा शुरू की , शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर ट्रैक्टर में विराजित कर डेकोरेशन से सजाया गया वही महिलाओं द्वारा 151 कलश लिए शोभायात्रा में अपना हुनर दिखा रही थी । पुरुष वर्ग ने धर्म पताका हाथ में लिए लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा सदर बाजार होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहा से मंगलवाड़ निंबाहैड़ा राजमार्ग होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां पर जय विजय की घोष के साथ कार्यक्रम के आयोजन हुए। जहां से पुनः वापसी करते हुए प्रजापत मोहल्ला होते हुए गणपति चौक पहुंची। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मेनारिया समाज के लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व उप प्रधान ने बताया कि डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय घोष के साथ जहां पुरुष एक ही ड्रेस में गले में भगवा दुपट्टा डालें हुए थे तो महिलाओ ने चुनर जैसे परिधान पहन कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी । पुरुष वर्ग के साथ महिला भी डीजे की धुन अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाई ,डीजे की स्व लहरियोने ने माहौल को भगवा मय बनाया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह गुलाब पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते पर ग्रामीणों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था की गई । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे को लहराते हुए अपने आप की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। वही फरसे तलवार के करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा के परशुराम सर्किल पहुंचने पर भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही बताया कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम भगवान शिव के परम भक्त और चिरंजीवी हैं। शोभा यात्रा की खास बात यह रही की हर कोई सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता नजर आया। शोभायात्रा के मौके पर पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर निंबाहेड़ा राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था चाक चोबन्ध रही। शोभायात्रा जय घोष के साथ शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। अंत में भोजन प्रसादीं का आयोजन भी हुआ
    5
    चिकारड़ा- चिकारड़ा कस्बे में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने कस्बे के भगवान परशुराम चोक पर एकत्रित होते हुए जय घोष के साथ शोभायात्रा शुरू की , शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर ट्रैक्टर में विराजित कर डेकोरेशन से सजाया गया वही महिलाओं द्वारा 151 कलश लिए शोभायात्रा में अपना हुनर दिखा रही थी । पुरुष वर्ग ने धर्म पताका हाथ में लिए लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा सदर बाजार होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहा से मंगलवाड़ निंबाहैड़ा राजमार्ग होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां पर जय विजय की घोष के साथ कार्यक्रम के आयोजन हुए। जहां से पुनः वापसी करते हुए प्रजापत मोहल्ला होते हुए गणपति चौक पहुंची। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मेनारिया समाज के लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व उप प्रधान ने बताया कि डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय घोष के साथ जहां पुरुष एक ही ड्रेस में गले में भगवा दुपट्टा डालें हुए थे तो महिलाओ ने चुनर जैसे परिधान पहन कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी । पुरुष वर्ग के साथ महिला भी डीजे की धुन अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाई ,डीजे की स्व लहरियोने ने माहौल को भगवा मय बनाया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह गुलाब पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते पर ग्रामीणों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था की गई । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे को लहराते हुए अपने आप की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। वही फरसे तलवार के करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा के परशुराम सर्किल पहुंचने पर भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही बताया कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम भगवान शिव के परम भक्त और चिरंजीवी हैं। शोभा यात्रा की खास बात यह रही की हर कोई सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता नजर आया। शोभायात्रा के मौके पर पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर निंबाहेड़ा राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था चाक चोबन्ध रही। शोभायात्रा जय घोष के साथ शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। अंत में भोजन प्रसादीं का आयोजन भी हुआ
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उदयपुर जिले की पाटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनबई गांव तिराहा पर नाकाबंदी की।
    1
    उदयपुर जिले की पाटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनबई गांव तिराहा पर नाकाबंदी की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बालदीया गांव में बाइक के आगे चल रहे ट्रोले चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रोले के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक पर सावर 3 युवकों में से दो की मौत हो गई वही एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।
    1
    डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बालदीया गांव में बाइक के आगे चल रहे ट्रोले चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रोले के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक पर सावर 3 युवकों में से दो की मौत हो गई वही एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: वल्लभनगर में थाना अधिकारी पुनाराम जी गुर्जर का भव्य सम्मान | RDX News नमस्ते दोस्तों, आप देख रहे हैं RDX न्यूज़। ​उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाने में आज एक बहुत ही गौरवशाली पल देखने को मिला। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन (भींडर) की ओर से पुलिस निरीक्षक पुनाराम जी गुर्जर एवं उनके समस्त स्टाफ का शाही अभिनंदन किया गया। ​इस वीडियो में देखें कैसे राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी और उपरणा पहनाकर पुलिस के वीर जवानों का मान बढ़ाया गया। समाज और पुलिस के बीच बढ़ते इस भाईचारे की पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    1
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: वल्लभनगर में थाना अधिकारी पुनाराम जी गुर्जर का भव्य सम्मान | RDX News 
नमस्ते दोस्तों, आप देख रहे हैं RDX न्यूज़।
​उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाने में आज एक बहुत ही गौरवशाली पल देखने को मिला। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन (भींडर) की ओर से पुलिस निरीक्षक पुनाराम जी गुर्जर एवं उनके समस्त स्टाफ का शाही अभिनंदन किया गया।
​इस वीडियो में देखें कैसे राजस्थानी परंपरा के अनुसार पगड़ी और उपरणा पहनाकर पुलिस के वीर जवानों का मान बढ़ाया गया। समाज और पुलिस के बीच बढ़ते इस भाईचारे की पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी परमात्मा की लिला देखो न्यारी है,आज परशुराम जयंती अक्षय तृतीया,व पिले चावल) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अब कुशलगढ़ को धर्म नगरी की पहचान बनती दिखाई देती नजर आ रही है,आज परशुराम जयंती पर ब्रहामण जनों ने इस जयंती को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इसी अक्षय तृतीया पर ब्रहामण समाज की बहनों ने मंगल गीत गाते हुए चावल में हल्दी डालक कर कुशलगढ़ में सर्व ब्राह्मण समाज की तत्वाधान में परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धाम से मनाया नीलकंठ महादेव मंदिर पर सभी समाज जनों ने मात्र शक्ति में और युवा शक्ति ने भगवान महादेव भोलेनाथ की सामूहिक आरती कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीलेचावला भिगोए गए एवं राम नाम के कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा नागर ब्राह्मण के लिए निकली माता बहनों ने घर में खेले और राम मंदिर पार्वती पिता के लिए पीले चावल प्रत्येक मंदिर पर भगवान को अर्पण किया और भगवान से प्रार्थना की कुशलगढ़ की राम मंदिर पार्वती का में सर्व समाज सर्व सनातन से सहयोग कर इस धार्मिक अनुष्ठान को मंगलम ए बनाएं कुशलगढ़ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 में से 10 में तक कुशलगढ़ में आयोजित होगा
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
परमात्मा की लिला देखो न्यारी है,आज परशुराम जयंती अक्षय तृतीया,व पिले चावल)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अब कुशलगढ़ को धर्म नगरी की पहचान बनती दिखाई देती नजर आ रही है,आज परशुराम जयंती पर ब्रहामण जनों ने इस जयंती को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इसी अक्षय तृतीया पर ब्रहामण समाज की बहनों ने मंगल गीत गाते हुए चावल में हल्दी डालक कर 
कुशलगढ़ में सर्व ब्राह्मण समाज की तत्वाधान में परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धाम से मनाया  नीलकंठ महादेव मंदिर पर सभी समाज जनों ने मात्र शक्ति में और युवा शक्ति ने भगवान महादेव भोलेनाथ की सामूहिक आरती कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीलेचावला भिगोए गए एवं राम नाम के कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा नागर ब्राह्मण के लिए निकली माता बहनों ने घर में खेले और राम मंदिर पार्वती पिता के लिए पीले चावल प्रत्येक मंदिर पर भगवान को अर्पण किया और भगवान से प्रार्थना की कुशलगढ़ की राम मंदिर पार्वती का में सर्व समाज सर्व सनातन से सहयोग कर इस धार्मिक अनुष्ठान को मंगलम ए बनाएं कुशलगढ़ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 में से 10 में तक कुशलगढ़ में आयोजित होगा
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.