Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाटिया थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरी लग्जरी कार को किया जब्त, तस्कर मौका पाकर हुआ फरार उदयपुर जिले की पाटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनबई गांव तिराहा पर नाकाबंदी की।
Local Tv News Channel
पाटिया थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरी लग्जरी कार को किया जब्त, तस्कर मौका पाकर हुआ फरार उदयपुर जिले की पाटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनबई गांव तिराहा पर नाकाबंदी की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान 45°C के पार जा सकता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी, दही और छाछ जैसी चीज़ों का सेवन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके। 👉 इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।1
- उदयपुर जिले की पाटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कनबई गांव तिराहा पर नाकाबंदी की।1
- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- चिकारड़ा- चिकारड़ा कस्बे में रविवार को परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने कस्बे के भगवान परशुराम चोक पर एकत्रित होते हुए जय घोष के साथ शोभायात्रा शुरू की , शोभायात्रा में भगवान परशुराम की तस्वीर ट्रैक्टर में विराजित कर डेकोरेशन से सजाया गया वही महिलाओं द्वारा 151 कलश लिए शोभायात्रा में अपना हुनर दिखा रही थी । पुरुष वर्ग ने धर्म पताका हाथ में लिए लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे । शोभा यात्रा सदर बाजार होती हुई मुख्य बस स्टैंड पहुंची जहा से मंगलवाड़ निंबाहैड़ा राजमार्ग होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां पर जय विजय की घोष के साथ कार्यक्रम के आयोजन हुए। जहां से पुनः वापसी करते हुए प्रजापत मोहल्ला होते हुए गणपति चौक पहुंची। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए मेनारिया समाज के लक्ष्मी लाल मेनारिया पूर्व उप प्रधान ने बताया कि डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में जय घोष के साथ जहां पुरुष एक ही ड्रेस में गले में भगवा दुपट्टा डालें हुए थे तो महिलाओ ने चुनर जैसे परिधान पहन कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी । पुरुष वर्ग के साथ महिला भी डीजे की धुन अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाई ,डीजे की स्व लहरियोने ने माहौल को भगवा मय बनाया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह गुलाब पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रास्ते पर ग्रामीणों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था की गई । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के शस्त्र फरसे को लहराते हुए अपने आप की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। वही फरसे तलवार के करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा के परशुराम सर्किल पहुंचने पर भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व उप प्रधान लक्ष्मी लाल मेनारिया ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। वही बताया कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र परशुराम भगवान शिव के परम भक्त और चिरंजीवी हैं। शोभा यात्रा की खास बात यह रही की हर कोई सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता नजर आया। शोभायात्रा के मौके पर पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर निंबाहेड़ा राजमार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था चाक चोबन्ध रही। शोभायात्रा जय घोष के साथ शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई। अंत में भोजन प्रसादीं का आयोजन भी हुआ5
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by PRAKASH SOLANKI CHITTOR1
- निंबाहेड़ा शहर की अटल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में बढ़ते असुरक्षित माहौल, हिंसक कुत्तों के आतंक, मारपीट की घटना तथा सड़क पर बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी के एक निजी मकान में 5 से 10 कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उक्त परिवार के कुत्तों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाओं और उनके साथ मौजूद युवकों ने पीड़ित युवकों के साथ डंडों व हाथों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित परिवार ने अपने मकान के बाहर सड़क पर मनमाने तरीके से अवैध स्पीड ब्रेकर बना रखा है, जो नियमों के विपरीत है। इसके कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रहवासियों का कहना है कि उक्त परिवार किराए से निवास कर रहा है तथा उनके कुत्तों और मनमानी गतिविधियों के कारण मोहल्ले का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को तुरंत हटाया जाए, हिंसक कुत्तों को क्षेत्र से हटवाया जाए तथा जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी मनीष सिंगोलिया ने कहा कि यदि सड़क पर अवैध रूप से जालियां या अन्य निर्माण किया गया है तो इसकी लिखित शिकायत आयुक्त को दी जाए। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अवैध स्पीड ब्रेकर के संबंध में सहायक अभियंता द्वारा जांच किए जाने की बात कही। उधर, कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के बजाय औपचारिक जवाब देकर मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है। मोहल्ले के 20 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।1