परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, गरबा और मंगल गीतों से झूम उठा गांव खडगदा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और “जय परशुराम” के जयकारों के बीच निकली यह यात्रा होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई औदीच्य समाज के नोहरे तक पहुँची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं विभिन्न स्थानों पर गरबा का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में लोक-सांस्कृतिक रंग और अधिक गहरा हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला, जो इस आयोजन की सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है। नोहरे में पहुँचने पर भगवान परशुराम की सामूहिक आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जिग्नेश जोशी ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का भी संदेश देता नजर आया।

- डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है।1
- महाराज श्री भुराधर जी के सानिध्य में साहेटी समस्त मेट कोटवाल की बेलापती के साथ छाणी मगरी धाम बेडसा में हवन किया गया जिसमें बांसवाड़ा गुजरात वागड़ मालवा चोरासी क्षेत्रों के मेट कोटवाल सामिल हुऐ।4
- कुशलगढ़ में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई, जहां से बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और “जय परशुराम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया पगड़ी धारण किए हुए थे, वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा जब बिहारी मंदिर पहुंची, तब वहां महिलाओं ने धूमधाम से गरबा प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगे बढ़ती हुई शोभायात्रा जब मुख्य चौराहे पर पहुंची, तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को ठंडे पेय वितरित किए। इसके बाद शोभायात्रा राम मंदिर पहुंची, जहां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नोहरे में स्वामी वात्सल्य प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।4
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी परमात्मा की लिला देखो न्यारी है,आज परशुराम जयंती अक्षय तृतीया,व पिले चावल) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अब कुशलगढ़ को धर्म नगरी की पहचान बनती दिखाई देती नजर आ रही है,आज परशुराम जयंती पर ब्रहामण जनों ने इस जयंती को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इसी अक्षय तृतीया पर ब्रहामण समाज की बहनों ने मंगल गीत गाते हुए चावल में हल्दी डालक कर कुशलगढ़ में सर्व ब्राह्मण समाज की तत्वाधान में परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धाम से मनाया नीलकंठ महादेव मंदिर पर सभी समाज जनों ने मात्र शक्ति में और युवा शक्ति ने भगवान महादेव भोलेनाथ की सामूहिक आरती कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीलेचावला भिगोए गए एवं राम नाम के कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा नागर ब्राह्मण के लिए निकली माता बहनों ने घर में खेले और राम मंदिर पार्वती पिता के लिए पीले चावल प्रत्येक मंदिर पर भगवान को अर्पण किया और भगवान से प्रार्थना की कुशलगढ़ की राम मंदिर पार्वती का में सर्व समाज सर्व सनातन से सहयोग कर इस धार्मिक अनुष्ठान को मंगलम ए बनाएं कुशलगढ़ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 में से 10 में तक कुशलगढ़ में आयोजित होगा4
- भारत आदिवासी ध्यान दो।1
- Post by Parmeshvar redash1
- डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बालदीया गांव में बाइक के आगे चल रहे ट्रोले चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रोले के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक पर सावर 3 युवकों में से दो की मौत हो गई वही एक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया।1
- Post by Parmeshvar redash1
- Post by सुनील कुमार खटीक1