logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बहराइच ,,,आजाद समाज पार्टी काशीराम ने फूंका चुनावी बिगुल, मिशन-2027 के लिए कसी कमर* बहराइच: जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज नानपारा विधानसभा के वक्तावर ग्राम सभा में पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य भाई चंद्रशेखर आजाद की आवाज और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी जे.पी. राव, ओमकार लोधी, नानपारा विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अंबेडकर और बलहा विधानसभा अध्यक्ष महेश अंबेडकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण दे रही थी।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*बहराइच ,,,आजाद समाज पार्टी काशीराम ने फूंका चुनावी बिगुल, मिशन-2027 के लिए कसी कमर* बहराइच: जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज नानपारा विधानसभा के वक्तावर ग्राम सभा में पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य भाई

चंद्रशेखर आजाद की आवाज और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी जे.पी. राव, ओमकार लोधी, नानपारा विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अंबेडकर और बलहा विधानसभा अध्यक्ष महेश अंबेडकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण दे रही थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी, 10 अप्रैल। इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    बाराबंकी, 10 अप्रैल।
इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गेहूॅ फसल की क्राप कटिंग के लिए मोहम्मदनगर पहुॅचे डीएम बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम मोहम्मदनगर की कृषक श्रीमती सुमन पत्नी जोखे लाल के गाटा संख्या 619 पर पहुंचकर गेहूॅ की क्राप कटिंग करायी। कृषक श्रीमती सुमन के खेत में 23.500 कुण्टल प्रति हेक्टेयर गेहूॅ की ऊपज प्राप्त हुई। जबकि पिछले वर्ष जनपद की औसत उपज 22.135 कुंतल प्रति हेक्टेयर थी। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेंहूॅ की प्रति कुण्टल उपज में वृद्धि दर्ज की गई है। क्राप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने प्रभारी अपर सांख्यिकीय अधिकारी एस. रहमान को निर्देश दिया कि जनपद के सभी बीमित कृषकों को नियमानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने का आहवान किया। उन्होंने कृषकों को यह भी सुझाव दिया कि अपनी गेहूॅ की उपज को नजदीकी क्रय केन्द्र पर बिक्री कर अपनी उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त करें और शासन द्वारा संचालित न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठायें। वर्तमान रबी मौसम में क्राप कटिंग को शत-प्रतिशत भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री एैप के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एैप डाउनलोड करके नवीनतम स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। क्राप कटिंग के पश्चात राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाटा अपलोड करते ही सम्बन्धित डाटा एैप के माध्यम से सीधे राजस्व परिषद को पहुॅच जाता है। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री एैप के माध्यम से जनपद में शत-प्रतिशत हो रहे क्राप कटिंग कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोगों में क्राप कटिंग के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा इस कार्य में पारदर्शिता भी आयेगी। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अनिरूद्ध कुमार यादव, कानूनगो राम सजीवन पाण्डेय, लेखपाल जितेन्द्र प्रताप व मनीष कुमार एवं बीमा कम्पनी इफ्को टोकियो जनरल इन्श्योरेन्स के जिला प्रबन्धक अमन मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।
    2
    गेहूॅ फसल की क्राप कटिंग के लिए मोहम्मदनगर पहुॅचे डीएम
बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम मोहम्मदनगर की कृषक श्रीमती सुमन पत्नी जोखे लाल के गाटा संख्या 619 पर पहुंचकर गेहूॅ की क्राप कटिंग करायी। कृषक श्रीमती सुमन के खेत में 23.500 कुण्टल प्रति हेक्टेयर गेहूॅ की ऊपज प्राप्त हुई। जबकि पिछले वर्ष जनपद की औसत उपज 22.135 कुंतल प्रति हेक्टेयर थी। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेंहूॅ की प्रति कुण्टल उपज में वृद्धि दर्ज की गई है। क्राप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने प्रभारी अपर सांख्यिकीय अधिकारी एस. रहमान को निर्देश दिया कि जनपद के सभी बीमित कृषकों को नियमानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने का आहवान किया। उन्होंने कृषकों को यह भी सुझाव दिया कि अपनी गेहूॅ की उपज को नजदीकी क्रय केन्द्र पर बिक्री कर अपनी उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त करें और शासन द्वारा संचालित न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठायें।  वर्तमान रबी मौसम में क्राप कटिंग को शत-प्रतिशत भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री एैप के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एैप डाउनलोड करके नवीनतम स्मार्ट फोन का वितरण किया गया है। क्राप कटिंग के पश्चात राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डाटा अपलोड करते ही सम्बन्धित डाटा एैप के माध्यम से सीधे राजस्व परिषद को पहुॅच जाता है। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री एैप के माध्यम से जनपद में शत-प्रतिशत हो रहे क्राप कटिंग कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोगों में क्राप कटिंग के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा इस कार्य में पारदर्शिता भी आयेगी।  इस अवसर पर तहसीलदार सदर अनिरूद्ध कुमार यादव, कानूनगो राम सजीवन पाण्डेय, लेखपाल जितेन्द्र प्रताप व मनीष कुमार एवं बीमा कम्पनी इफ्को टोकियो जनरल इन्श्योरेन्स के जिला प्रबन्धक अमन मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • यह हमारे गांव में कोलिया का पानी है जिसकी कोई सुनवाई नहीं है बोलने पर मार झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं ग्राम मोरबी गांव मौज महाराष्ट्र जनपद बहराइच
    1
    यह हमारे गांव में कोलिया का पानी है जिसकी कोई सुनवाई नहीं है बोलने पर मार झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं ग्राम मोरबी गांव मौज महाराष्ट्र जनपद बहराइच
    user_Salman N
    Salman N
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • 📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान: ▪️ ट्रिशा (17 वर्ष) ▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष) ▪️ पवित्रा (16 वर्ष) घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। #Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    1
    📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश
Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान:
▪️ ट्रिशा (17 वर्ष)
▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष)
▪️ पवित्रा (16 वर्ष)
घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
#Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 👉 “जहाँ बच्चों को दूध नहीं मिल रहा, वहाँ पानी मिलाया जा रहा है… और जहाँ जरूरत ही नहीं, वहाँ गंगा में दूध बहाया जा रहा है! ये आस्था है या विडंबना?” 😔 👉 “सोचिए… क्या सच में यही धर्म है या हमें बदलाव की जरूरत है?”
    1
    👉 “जहाँ बच्चों को दूध नहीं मिल रहा, वहाँ पानी मिलाया जा रहा है… और जहाँ जरूरत ही नहीं, वहाँ गंगा में दूध बहाया जा रहा है! ये आस्था है या विडंबना?” 😔
👉 “सोचिए… क्या सच में यही धर्म है या हमें बदलाव की जरूरत है?”
    user_FARIYAD ALI
    FARIYAD ALI
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • तहसील रामनगर की कोतवाली थाना क्षेत्र मड़ना चौकाघाट के पास ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिला था ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और विभागीय कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग व उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में ओवरब्रिज निर्माण में पड़ रही जमीन की पैमाइश का समस्या का समाधान कर दिया निर्माण के दौरान वन विभाग के द्वारा सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा रही थी लेकिन बिना पैमाइश के पेड़ों की कटाई पर किसानों ने आपत्ति जताई थी और हंगामा शुरू कर दिया था किसानों का या कहना था कि यह जो पेड़ लगे हैं वह हमारे हैं और हमने देखरेख कल तैयार किया है किसानो की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर जिसमें लगभग 10 मीटर भूमि सड़क क्षेत्र में चिह्नित की गई संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि केवल सड़क सीमा में ही पडने वाले पेड़ों की कटाई की जाएगी किसानों की निजी भूमि पर लगे पेड़ों को नहीं काटा जाएगा किसानों की सहमति से स्थल मेमो तैयार किया गया जिसमें खेत के स्वामियों द्वारा जिसमें अजय कुमार गणेश मिश्रा राजेश अवस्थी रामू दीक्षित मुरारी गौतम सहित अन्य खेत स्वामियों ने हस्ताक्षर किए तहसीलदार के निर्देश पर 3 सदस्य टीम ने जांच की अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया की आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर बैठक की जाएगी प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण समाधान हो गया और किसानों और वन विभाग के बीच सहमति बन गई ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    4
    तहसील रामनगर की कोतवाली थाना क्षेत्र मड़ना चौकाघाट के पास ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिला था ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किसानों और विभागीय कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग व उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों की मौजूदगी में ओवरब्रिज निर्माण में पड़ रही जमीन की पैमाइश का समस्या का समाधान कर दिया निर्माण के दौरान वन विभाग के द्वारा सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा रही थी लेकिन बिना पैमाइश के  पेड़ों की कटाई पर किसानों ने आपत्ति जताई थी और हंगामा शुरू कर दिया था किसानों का या कहना था कि यह जो पेड़ लगे हैं वह हमारे हैं और हमने देखरेख कल तैयार किया है किसानो की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर जिसमें लगभग 10 मीटर भूमि सड़क क्षेत्र में चिह्नित की गई संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि केवल सड़क सीमा में ही पडने वाले पेड़ों की कटाई की जाएगी किसानों की निजी भूमि पर लगे पेड़ों को नहीं काटा जाएगा किसानों की सहमति से स्थल मेमो तैयार किया गया जिसमें खेत के स्वामियों द्वारा जिसमें अजय कुमार गणेश मिश्रा राजेश अवस्थी रामू दीक्षित मुरारी गौतम सहित अन्य खेत स्वामियों ने हस्ताक्षर किए तहसीलदार के निर्देश पर 3 सदस्य टीम ने जांच की अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया की आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर बैठक की जाएगी प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण समाधान हो गया और किसानों  और वन विभाग के बीच सहमति बन गई 
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.