logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीमच हुआ कृष्णमय, 1450 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा नीमच। जन्माष्टमी के पर्व पर नीमच में भक्ति, संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर की सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय कर दिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई एवं सैनिक स्कूल के करीब 1450 विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित 10 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बाल कृष्ण, माखन चोरी, रासलीला, कालिया नाग वध, पूतना वध, सांदीपनि आश्रम और सुदामा मिलन जैसे प्रसंगों का विद्यार्थियों ने जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं तरंगिणी म्यूजिक ग्रुप, लेजिम गर्ल्स, दुर्गा वाहिनी और आरएसएस थीम की टुकड़ी ने शोभायात्रा में जोश और आकर्षण बढ़ाया। खाटू श्याम बाबा सहित विभिन्न संदेशपरक झांकियां भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय की उपप्राचार्य प्रतिभा शर्मा के अनुसार, शोभायात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर विकासनगर, जैन मंदिर, समता चौराहा, गायत्री मंदिर रोड, हेमू कलानी चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी और फोर जीरो चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जन्माष्टमी पर निकली इस भव्य शोभायात्रा ने नीमच में धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर पेश कर दी।

1 day ago
user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
1 day ago

नीमच हुआ कृष्णमय, 1450 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा नीमच। जन्माष्टमी के पर्व पर नीमच में भक्ति, संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर की सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय कर दिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई एवं सैनिक स्कूल के करीब 1450 विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित 10 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बाल कृष्ण, माखन चोरी, रासलीला, कालिया नाग वध, पूतना वध, सांदीपनि आश्रम और सुदामा मिलन जैसे प्रसंगों का विद्यार्थियों ने जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं तरंगिणी म्यूजिक ग्रुप, लेजिम गर्ल्स, दुर्गा वाहिनी और आरएसएस थीम की टुकड़ी ने शोभायात्रा में जोश और आकर्षण बढ़ाया। खाटू श्याम बाबा सहित विभिन्न संदेशपरक झांकियां भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय की उपप्राचार्य प्रतिभा शर्मा के अनुसार, शोभायात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर विकासनगर, जैन मंदिर, समता चौराहा, गायत्री मंदिर रोड, हेमू कलानी चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी और फोर जीरो चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जन्माष्टमी पर निकली इस भव्य शोभायात्रा ने नीमच में धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जीवंत तस्वीर पेश कर दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आप खुद ही बताओ कि ईडी को कहाँ FIR करानी चाहिए! पंजाब में या मध्यप्रदेश में
    1
    आप खुद ही बताओ कि ईडी को कहाँ FIR करानी चाहिए! पंजाब में या मध्यप्रदेश में
    user_प्रकाश दोसावत
    प्रकाश दोसावत
    जर्नलिज्म एंड सोशल वर्क मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️मन्दसौर जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना* जय हो भगवान इंद्र देवता की… हर-हर महादेव! मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है और क्षेत्रवासियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। आसमान में घने बादलों के बीच हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र का नजारा मनमोहक बना दिया है। वहीं खेत-खलिहानों में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। बारिश का खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है… प्रकृति ने बदला अपना रंग !
    3
    🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️मन्दसौर जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना*

जय हो भगवान इंद्र देवता की… हर-हर महादेव!
मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है और क्षेत्रवासियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
आसमान में घने बादलों के बीच हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र का नजारा मनमोहक बना दिया है। वहीं खेत-खलिहानों में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। बारिश का खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है… प्रकृति ने बदला अपना रंग !
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रामपुरा में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से बनाया गया रामपुरा लालबाग में मटकी फोड़ कार्यक्रम विजेता टीम बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान जय कन्हैया लाल की - रामपुरा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई रहा विजेता रामपुरा में आस्था और उत्साह का संगम लालबाग में भव्य मटकी फोड़ का आयोजन रामपुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के लालबाग परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद *बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई* की टीम ने मटकी फोड़ कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शांति और सौहार्द के साथ त्योहार को मनाया गया, जिसके लिए आयोजकों की सराहना की जा रही है।
    3
    रामपुरा में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से बनाया गया रामपुरा लालबाग में मटकी फोड़ कार्यक्रम विजेता टीम बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई
ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान
जय कन्हैया लाल की - रामपुरा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई रहा विजेता
रामपुरा में आस्था और उत्साह का संगम लालबाग में भव्य मटकी फोड़ का आयोजन
रामपुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
शहर के लालबाग परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद *बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई* की टीम ने मटकी फोड़ कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शांति और सौहार्द के साथ त्योहार को मनाया गया, जिसके लिए आयोजकों की सराहना की जा रही है।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • धनेतकलां में एक महीने में चार मौतों का असर, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में कम दिखी भीड़ एक महीने में चार मौतों से धनेतकलां गांव में छाया गम का साया, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में पहले की अपेक्षा कम दिखी भीड़, फिर भी श्रद्धालुओं की रही अच्छी खासी मौजूदगी — सामने आया जन्माष्टमी का वीडियो #धनेतकलां #चित्तौड़गढ़ #जन्माष्टमी #कृष्णजन्माष्टमी #कृष्णमंदिर #Janmashtami2026 #DhanetKalan #Chittorgarh #HelloChittorgarhNews #RajasthanNews
    1
    धनेतकलां में एक महीने में चार मौतों का असर, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में कम दिखी भीड़
एक महीने में चार मौतों से धनेतकलां गांव में छाया गम का साया, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में पहले की अपेक्षा कम दिखी भीड़, फिर भी श्रद्धालुओं की रही अच्छी खासी मौजूदगी — सामने आया जन्माष्टमी का वीडियो
#धनेतकलां #चित्तौड़गढ़ #जन्माष्टमी #कृष्णजन्माष्टमी #कृष्णमंदिर #Janmashtami2026 #DhanetKalan #Chittorgarh #HelloChittorgarhNews #RajasthanNews
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ CP Joshi का दावा: चित्तौड़गढ़ में फिर लहराएगा BJP का परचम, बोर्ड बनना तय!
    1
    चित्तौड़गढ़ CP Joshi का दावा: चित्तौड़गढ़ में फिर लहराएगा BJP का परचम, बोर्ड बनना तय!
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग संत पर दिखाई दबंगता, मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने सख्त कार्यवाही की मांग की। दैनिक वीरधरा राजस्थान। बेंगु। नन्दवाई पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर संत-महात्मा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा ने संत-महात्मा के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। बनन्दवाई के लोगों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी, पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, हेड कांस्टेबल मिश्री लाल और चांद मल खटीक अपनी टीम के साथ नन्दवाई कस्बे पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और संत-महात्मा से बातचीत की। देर रात तक यह मामला शांत हुआ। मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा को चित्तौड़गढ़ लाइन हाजिर कर दिया। ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    1
    कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग संत पर दिखाई दबंगता, मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने सख्त कार्यवाही की मांग की।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बेंगु। नन्दवाई पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर संत-महात्मा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा ने संत-महात्मा के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
बनन्दवाई के लोगों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी, पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, हेड कांस्टेबल मिश्री लाल और चांद मल खटीक अपनी टीम के साथ नन्दवाई कस्बे पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और संत-महात्मा से बातचीत की।
देर रात तक यह मामला शांत हुआ।
मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा को चित्तौड़गढ़ लाइन हाजिर कर दिया। ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • MP - वाय डी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूल बस चालकों को बस धीमी गति से चलाने की दी हिदायत* मन्दसौर के वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूली बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बसों में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। तेज गति और लापरवाही से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने चालकों से अपील की कि बच्चों की जान की परवाह करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
    1
    MP - वाय डी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूल बस चालकों को बस धीमी गति से चलाने की दी हिदायत*
मन्दसौर के वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूली बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बसों में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। तेज गति और लापरवाही से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने चालकों से अपील की कि बच्चों की जान की परवाह करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रामपुरा की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट स्टार आवेश खान का भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज *आवेश खान* का आज रामपुरा की सरजमीं पर आगमन हुआ। रामपुरा लालबाग पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सम्राट दीक्षित मित्र मंडल, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने आवेश खान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आवेश खान ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। इस गरिमामय स्वागत समारोह में सम्राट दीक्षित, अमिताभ उच्छाना, मो. शादी खान, मौजु, शहजाद मंसूरी, एजाज कुरैशी, अरशद, शोयब मंसूरी, मन्नू चांदना, विनय अरोरा, अर्जुन योगी, लोकेंद्र योगी, दीपक धूलिया, सुनील करेल, कपिल मणिक, आशीष मुथा, कल्लू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। रामपुरा की जनता ने आवेश खान के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है।
    4
    रामपुरा की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट स्टार आवेश खान का भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज *आवेश खान* का आज रामपुरा की सरजमीं पर आगमन हुआ। रामपुरा लालबाग पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर सम्राट दीक्षित मित्र मंडल, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने आवेश खान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आवेश खान ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया।
इस गरिमामय स्वागत समारोह में सम्राट दीक्षित, अमिताभ उच्छाना, मो. शादी खान, मौजु, शहजाद मंसूरी, एजाज कुरैशी, अरशद, शोयब मंसूरी, मन्नू चांदना, विनय अरोरा, अर्जुन योगी, लोकेंद्र योगी, दीपक धूलिया, सुनील करेल, कपिल मणिक, आशीष मुथा, कल्लू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
रामपुरा की जनता ने आवेश खान के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में सियासी संग्राम, ‘मिशन 60’ बनाम कांग्रेस की साख! 2014 का ‘कमल’ या 2019 का ‘हाथ’? चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में सियासी शह-मात का खेल, ‘मिशन 60’ के सामने कांग्रेस की साख और निर्दलीयों की चुनौती!
    1
    चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में सियासी संग्राम, ‘मिशन 60’ बनाम कांग्रेस की साख!
2014 का ‘कमल’ या 2019 का ‘हाथ’? चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में सियासी शह-मात का खेल, ‘मिशन 60’ के सामने कांग्रेस की साख और निर्दलीयों की चुनौती!
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.