Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल में कमल खिलने को बेताब! बिहार-ओडिशा के बाद अब यहीं भगवा लहर। बीते समय में... अंग यानी बिहार ने कमल खिलाया है। कलिंग यानी ओडिशा ने कमल खिलाया है। अब बंग यानी बंगाल की बारी है... और यहां जो माहौल मैं देख रहा हूं... इस बार बंगाल में भी कमल खिलना तय है।
मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
बंगाल में कमल खिलने को बेताब! बिहार-ओडिशा के बाद अब यहीं भगवा लहर। बीते समय में... अंग यानी बिहार ने कमल खिलाया है। कलिंग यानी ओडिशा ने कमल खिलाया है। अब बंग यानी बंगाल की बारी है... और यहां जो माहौल मैं देख रहा हूं... इस बार बंगाल में भी कमल खिलना तय है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जनपद हरदोई पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के अन्तर्गत मादक पदार्थों का कराया गया निस्तारण/ विनिष्टीकरण-* श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन दहन के अन्तर्गत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों में जब्त मादक पदार्थों का निर्धारित प्रक्रिया अनुसार विनिष्टीकरण करना है। इसी क्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री प्रवीण कुमार व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र श्री किरण एस के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.04.2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) के अध्यक्ष श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में प्रचलित ऑपरेशन दहन के अंतर्गत *थाना बिलग्राम जनपद हरदोई में पंजीकृत मु0अ0सं0 453/21 धारा 8/18/23(c)/60/29 ndps act में बरामद मादक पदार्थ 1683.304 कि0ग्राम डोडा व थाना को0 देहात जनपद हरदोई में पंजीकृत मु0अ0सं0 544/19 धारा 8/15 ndps act में बरामद मादक पदार्थ 2499.8 कि0ग्राम डोडा (कुल मात्रा 4183.104 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 6,27,46,560)* के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में आज दिनाँक 30.04.2026 को इन्सीनरेटर के माध्यम से 4183.104 किग्रा डोडा का विनिष्टीकरण कराया गया। जनपद हरदोई थाना संडीला स्थित ए 0वी0 बायो मेडिकल वेस्ट सर्विस ग्राम मलैया के इन्सिनरेटर द्वारा निस्तारण/ विनिष्टीकरण कराया गया। इस मौके पर माल निस्तारण कमेटी के सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर जनपद हरदोई श्री सत्येंद्र सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे । *नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण:* 1.कुल अवैध डोडा – 4183.104 किलोग्राम *( अनुमानित कीमत 6,27,46,560/- रुपये)*1
- झारखंड के चतरा जिले में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यहां के कई गांवों में लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा। आलम ये है कि ग्रामीण जमीन में गड्ढे खोदकर उसमें जमा गंदला पानी निकालते हैं और उसी से अपनी प्यास बुझाते हैं। बच्चे और बुजुर्ग सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। सरकारी योजनाओं की पहुंच न होने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।1
- मुंबई में डिप्टी सीएम Eknath Shinde ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसका श्रेय Narendra Modi और Amit Shah को दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति खुद अमित शाह ने तैयार की थी और उसी का असर एग्जिट पोल में साफ दिखाई दे रहा है। इस बयान के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। क्या नतीजों में भी यही ट्रेंड जारी रहेगा? जानिए पूरी खबर। #EknathShinde #NarendraModi #AmitShah #ExitPolls #BJP #Politics #Trending #IndiaNews #WestBengal #BreakingNews1
- हरैया थाने की मनमानी निर्दोष मजदूर मुन्नीलाल पर बेरहमी से मारपीट, चोरों को छोड़ गरीबों पर डंडे का कहर। बस्ती हरैया थाने की पुलिस ने निर्दोष मजदूर मुन्नीलाल चौधरी को शनिवार को मंदिर से मुकुट चोरी के झूठे मामले में थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। नाक से खून बहने लगी, हालत गंभीर हो गई, फिर भी रात भर थाने में बंद रखा। न पानी दिया,न भोजन कराया। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने बरी तरह पीट दिया, जिससे मुन्नीलाल बेहोश हो गए। परिजनों ने हरैया अस्पताल में इलाज कराया, जहां रात भर उल्टी होती रही। मजदूर मुन्नीलाल चौधरी अब इतने कमजोर हैं कि मजदूरी करने लायक नहीं बचे। परिवार का पेट कैसे पालेगा? इलाज का खर्च कौन वहन करेगा? गरीब परिवार के सामने अब लाले पड़े हैं। पत्नी और बेटी परेशान हैं कि आगे क्या होगा। चोरों को संरक्षण, निर्दोषों पर अत्याचार। मुकुट चोरी के मामले में पुलिस असली अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई, बल्कि निर्दोष मजदूर को निशाना बनाया। दर्जनों शिकायतों के बावजूद चोरों पर कोई कार्रवाई नहीं। इसके उलट, झूठे प्रार्थना पत्रों पर गरीबों को पकड़कर पीटने का सिलसिला चल रहा है। आईजीआरएस शिकायतें डिफॉल्ट होने पर भी थाना अध्यक्ष तहसीलदार सिंह पर कोई एक्शन नहीं। कई सालों से इसी थाने पर जमे होने के कारण उनकी मनमानी बढ़ती जा रही है। दिनभर अनैतिक कार्यों में व्यस्त रहने का आरोप लग रहा है। परिजनों का कहना है कि यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है। थाना अध्यक्ष तहसीलदार सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी जाएगी। बस्ती पुलिस कब सुधरेगी? गरीबों की आस कब पूरी होगी? आमजन परेशान है, न्याय की उम्मीद टूट रही है। पुलिस की लापरवाही पर सवाल। रुपये लेकर गरीबों को उठाने और अपराधियों को बचाने का आरोप लग रहा है। थाने की यह कार्यशैली आमजन को परेशान कर रही है। जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं, जबकि निर्दोष परिवार बर्बाद हो रहा है।1
- लखनऊ स्वामी प्रसाद मौर्य को पुलिस ने आवास पर रोका फतेहपुर रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे मौर्य यूपी पुलिस अपराध रोकने में नाकाम- स्वामी प्रसाद पीड़ित से मिलने जाने पर रोकने पर उठाए सवाल यूपी सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Sanjay Lal1
- महाराष्ट्र के नंदुरबार में नमाज अदा करते समय अचानक मस्जिद में सांप घुस आया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए नमाज बाधित हो गई और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।1