logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रजत जयंती वर्ष अवसर पर सजेगा भजनों का महाकुंभ-21 फरवरी 2026 को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का होगा आयोजन* जनपद सुल्तानपुर में *श्याम भक्तों की आस्था का महापर्व श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव* इस वर्ष 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को *ऐतिहासिक आयोजन खुर्शीद क्लब मैदान में भव्य और दिव्य स्वरूप* में आयोजित होगा। *यह वर्ष महोत्सव का रजत जयंती* वर्ष है। जिसे विशेष आध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खाटू धाम के गर्भगृह की तर्ज पर अलौकिक दरबार सजाया जाएगा,जिससे श्रद्धालु सुल्तानपुर में ही बाबा श्याम के दिव्य दर्शन का अनुभव कर सकेंगे। *विशेष आकर्षण:* प्रथम बार बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार विभिन्न प्रकार के मेवों से किया जाएगा,कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार यह श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भव्य सेल्फी प्वाइंट की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। भक्ति रस की अविरल धारा: सनातनी भजन प्रवाहिका अंजली द्विवेदी (नाथ नगरी बरेली), राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित रिंगस (खाटू) सुप्रसिद्ध भजन गायक संतोष व्यास। *सुल्तानपुर की शान और आयोजन की मजबूत टीम:* शहर के लोकप्रिय भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव मंच की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन में आयोजक श्री श्याम सत्संग मंडल की टीम के सभी सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।जिनके मार्गदर्शन और समर्पण से यह रजत जयंती महोत्सव भव्य स्वरूप ले रहा है। *समय: सायं 5 बजे से स्थान:* खुर्शीद क्लब मैदान,सुल्तानपुर। आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित इस दिव्य भजन संध्या में सादर आमंत्रित हैं। आइए,रजत जयंती वर्ष में एक स्वर से गूंज उठे— *“हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा"।*

4 hrs ago
user_कुमार लालजी
कुमार लालजी
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
3edd15cd-1bf6-4565-9f25-c3244606f071

*रजत जयंती वर्ष अवसर पर सजेगा भजनों का महाकुंभ-21 फरवरी 2026 को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का होगा आयोजन* जनपद सुल्तानपुर में *श्याम भक्तों की आस्था का महापर्व श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव* इस वर्ष 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को *ऐतिहासिक आयोजन खुर्शीद क्लब मैदान में भव्य और दिव्य स्वरूप* में आयोजित होगा। *यह वर्ष महोत्सव का रजत जयंती* वर्ष है। जिसे विशेष आध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खाटू धाम के गर्भगृह की तर्ज पर अलौकिक दरबार सजाया जाएगा,जिससे श्रद्धालु सुल्तानपुर में ही बाबा श्याम के दिव्य दर्शन का अनुभव कर सकेंगे। *विशेष आकर्षण:* प्रथम बार बाबा श्याम का मनोहारी श्रृंगार विभिन्न प्रकार के मेवों से किया जाएगा,कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार यह श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भव्य सेल्फी प्वाइंट की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। भक्ति रस की अविरल धारा: सनातनी भजन प्रवाहिका अंजली द्विवेदी (नाथ नगरी बरेली), राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित रिंगस (खाटू) सुप्रसिद्ध भजन गायक संतोष व्यास। *सुल्तानपुर की शान और आयोजन की मजबूत टीम:* शहर के लोकप्रिय भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव मंच की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन में आयोजक श्री श्याम सत्संग मंडल की टीम के सभी सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।जिनके मार्गदर्शन और समर्पण से यह रजत जयंती महोत्सव भव्य स्वरूप ले रहा है। *समय: सायं 5 बजे से स्थान:* खुर्शीद क्लब मैदान,सुल्तानपुर। आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित इस दिव्य भजन संध्या में सादर आमंत्रित हैं। आइए,रजत जयंती वर्ष में एक स्वर से गूंज उठे— *“हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा"।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मेरठ के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। सबा फरहत उर्फ नाजिया, जो 1988 में भारत आई थी, दो अलग-अलग नामों से फर्जी वोटर आईडी और दस्तावेजों के सहारे दशकों से यहाँ रह रही थी। इतना ही नहीं, अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी के भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर विदेश यात्राएं करने और आईएसआई (ISI) से तार जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ कागजों का खेल है या किसी बड़े नेटवर्क की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। #Meerut #BreakingNews #Investigation #SecurityAlert #FakeDocuments #UPPolice #NationalSecurity #IntelligenceAgency #LawEnforcement
    1
    मेरठ के दिल्ली गेट इलाके में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का भंडाफोड़ किया है। सबा फरहत उर्फ नाजिया, जो 1988 में भारत आई थी, दो अलग-अलग नामों से फर्जी वोटर आईडी और दस्तावेजों के सहारे दशकों से यहाँ रह रही थी।
इतना ही नहीं, अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी के भी फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर विदेश यात्राएं करने और आईएसआई (ISI) से तार जुड़े होने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। क्या यह सिर्फ कागजों का खेल है या किसी बड़े नेटवर्क की साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
#Meerut #BreakingNews #Investigation #SecurityAlert #FakeDocuments #UPPolice #NationalSecurity #IntelligenceAgency #LawEnforcement
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्री नीलकंठ महाकालेश्वर धाम का भव्य स्वरूप निकला ये केवल संभव हो पाया डॉ श्रवण मिश्रा जी ब्लॉक प्रमुख कादीपुर की वजह से रोज भक्त आ रहे हैं
    4
    श्री नीलकंठ महाकालेश्वर धाम का भव्य स्वरूप निकला ये केवल संभव हो पाया डॉ श्रवण मिश्रा जी ब्लॉक प्रमुख कादीपुर की वजह से रोज भक्त आ रहे हैं
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Salesperson जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बेजुबान मछलियों की तड़प... बवाना गांव के जोहड़ का ये मंजर देखकर आपका दिल दहल जाएगा। 😢" ​"प्रदूषण की मार या कुछ और? महेंद्रगढ़ के बवाना में जल जीवन खत्म होने की कगार पर।"
    1
    बेजुबान मछलियों की तड़प... बवाना गांव के जोहड़ का ये मंजर देखकर आपका दिल दहल जाएगा। 😢"
​"प्रदूषण की मार या कुछ और? महेंद्रगढ़ के बवाना में जल जीवन खत्म होने की कगार पर।"
    user_KGB DIGITAL MEDIA
    KGB DIGITAL MEDIA
    Local News Reporter Amethi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • "खेती-किसानी"😃😅🤣🤪 मजेदार फनी काॅमेडी
    1
    "खेती-किसानी"😃😅🤣🤪 मजेदार फनी काॅमेडी
    user_यूट्यूबर बब्लू पंडित 'टकाटक'
    यूट्यूबर बब्लू पंडित 'टकाटक'
    Content Creator (YouTuber) बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर की आत्महत्या* हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि छात्रा इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी।सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर की आत्महत्या*
हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि छात्रा इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी।सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के जामो-वारिसगंज रोड स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज के पास निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का पुत्र विराज मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वारिसगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर (नंबर यूपी 36 ए 7126) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सूर्य हॉस्पिटल, जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कृष्ण प्रकाश यादव ने जामो थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को वहां से भगा दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक विवेक तिवारी उर्फ सोनू निवासी दयालापुर, थाना गौरीगंज है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के जामो-वारिसगंज रोड स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज के पास निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का पुत्र विराज मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वारिसगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर (नंबर यूपी 36 ए 7126) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सूर्य हॉस्पिटल, जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कृष्ण प्रकाश यादव ने जामो थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को वहां से भगा दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक विवेक तिवारी उर्फ सोनू निवासी दयालापुर, थाना गौरीगंज है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.