घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता घुघली: घरेलू विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला रामनगर में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत घुघली थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया गया कि बेचई का अपनी पत्नी शोभा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी दौरान शोभा की बहन रीता भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि बेचई ने रीता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने रीता और उसकी बेटी पूजा को दीवार की ओर धक्का देकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान बेचई की पुत्रवधू सुनीता भी मौके पर पहुंची और रीता के साथ मारपीट करने लगी। घटना के बाद रीता घुघली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली भेजा। उपचार के बाद थाने लौटकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- 🚨 रतलाम में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य बाजार में पुलिस ने कराया पैदल मार्च 🚨 रतलाम में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य बाजार में पुलिस ने कराया पैदल मार्च रतलाम (मध्य प्रदेश): माणक चौक थाना क्षेत्र में युवती से लगातार छेड़खानी, पीछा करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस आरोपी को मुख्य बाजार से पैदल घटनास्थल तक लेकर गई, जहां मामले की तस्दीक कराई गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, त्रिवेणी रोड स्थित संत नगर निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि पिछले 3–4 महीनों से कुछ युवक उसकी दुकान के आसपास मंडराते, पीछा करते और अभद्र टिप्पणियां करते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भोजन के लिए जाते समय आरोपियों ने स्कूटी से उसका पीछा कर रास्ता रोकने की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए दुकान पर पहुंचकर आरोपियों का वीडियो बना लिया, जिसमें उनके चेहरे और स्कूटी का नंबर रिकॉर्ड हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। रतलाम में छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस का एक्शन! युवती का पीछा करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मुख्य बाजार से पैदल ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक कराई। वीडियो सबूत के आधार पर हुई कार्रवाई। सबसे पहले खबर देखने के लिए लाईक शेयर फ़ॉलो करना ना भूले🙏🙏🙏💐1
- महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान का तृतीय चरण शुरू | गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान | गौ संरक्षण महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत गांव-गांव जनसंपर्क कर गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सिसवा, घुघली और फरेंदा क्षेत्र में संतों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान से जुड़ने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की।1
- दिलेजाकपुर में श्री लालबाग सेवा समिति के भगवान गणेश जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।1
- गोरखपुर में Force Motors का नया शोरूम शुरू | Urbania, School Bus, Trax की होगी बिक्री1
- राशन दुकान चयन में नियमों की अनदेखी का आरोप, डीएम से शिकायत1
- गोरखपुर में कमरे में पड़ी थी इंजीनियर की लाश, दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस गोरखपुर में शुक्रवार को सहारा स्टेट स्थित मकान नंबर 2/202 में अजीब घटना हई, पिछले चार दिनों से मकान बंद था। सुबह के समय घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तब पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया और अदर घुसी अंदर दाखिल होने पर मृत अवस्था में एक व्यक्ति सोफे पर मिला ।शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था, फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी के रुप में हुई। तीन-चार दिन से पड़ा होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी, तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी स्थित महासोन गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी पेशे से इंजीनियर थे और यहां अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- महराजगंज: जलभराव के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे | निचलौल में लोगों का फूटा गुस्सा महराजगंज: जलभराव के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे | निचलौल में लोगों का फूटा गुस्सा1
- महराजगंज के बृजमनगंज में चोरी का खुलासा: 4 युवक गिरफ्तार, जनरेटर और सोलर पैनल बरामद महराजगंज के बृजमनगंज में निर्माणाधीन धर्मकांटा से जनरेटर और सोलर पैनल चोरी के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक शव को दफनाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। 🚨 वायरल वीडियो पर सवाल, सच्चाई क्या है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक शव को दफनाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालात इतने तनावपूर्ण नजर आते हैं कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ती है। हालांकि, इस वीडियो की जगह, तारीख और घटना की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। इसलिए इसे किसी धर्म, समुदाय या स्थान से जोड़कर दावा करना उचित नहीं होगा। अगर आप इस वायरल वीडियो की वास्तविक जानकारी, स्थान या आधिकारिक पुष्टि जानते हैं, तो विश्वसनीय स्रोत के साथ कमेंट में जरूर साझा करें। अफवाहों से बचें, केवल सत्यापित जानकारी साझा करें।1