Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है, जिसके उपलक्ष्य में देश भर के शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ पूरा माहौल पूरी तरह शिवमय हो चुका है। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में तड़के से ही 1 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। प्रशासन के मुताबिक, कई कांवड़ियों के जलार्पण करने की संभावना है।
Arvind Kumar Pandey
3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है, जिसके उपलक्ष्य में देश भर के शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ पूरा माहौल पूरी तरह शिवमय हो चुका है। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में तड़के से ही 1 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। प्रशासन के मुताबिक, कई कांवड़ियों के जलार्पण करने की संभावना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना रोजा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार,* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी रोजा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 28.07.2026 को थाना रोजा पर वादिनी श्रीमती गीता देवी पत्नी मुकेश सिंह निवासी ग्राम गुर्री, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर की लिखित तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 342/2026, धारा 303(2), 318(4), 351(3) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात व्यक्तियों एवं वाइस्तवाह रेनू पत्नी अजयपाल निवासी फकरगंज, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। तहरीर के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के घर में "साया" होने की बात कहकर रेनू के साथ वादिनी के घर आकर वादिनी के मुंह के सामने एक रूमाल झाड़ दिया, जिससे वादिनी की स्मरण शक्ति प्रभावित हो गई। इसके उपरांत वादिनी की अलमारी से सोने के दो हार, तीन पेंडल, एक मांगटीका, दो जोड़ी झाले, कान की बाली, एक जोड़ी कुंडल, एक सूई-धागा, तीन अंगूठियां, दो झुमकी, पांच जोड़ी पायल, दो चांदी की जेवरी, एक हाथफूल, एक कमर बिछुवा सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वादिनी द्वारा रेनू के उक्त व्यक्तियों से मिलीभगत होने का संदेह व्यक्त किया गया । उक्त अभियोग की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना रोजा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम, शांति व्यवस्था ड्यूटी, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 28.07.2026 को ग्राम फकरगंज में टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला गिरोह पुनः किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जनपद शाहजहाँपुर आया है तथा इस समय इटोरिया नहर से ग्राम नेकनामपुर की ओर से आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रोजा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 02.08.2026 को समय 13:38 बजे इटोरिया नहर से ग्राम नेकनामपुर जाने वाले मार्ग पर एनएच-30 से लगभग 600 मीटर पूर्व नहर किनारे से अभियुक्तगण 1. मो0 कलीम पुत्र मो० सलीम निवासी पटेलनगर, कस्बा बछरावा, थाना बछरावा, जनपद रायबरेली, उम्र करीब 28 वर्ष, 2. मो० ईसराईल पुत्र मो० इकबाल निवासी उपरोक्त, उम्र करीब 25 वर्ष तथा 3. आरिफ अली पुत्र मोहम्मद रफी वारसी निवासी उपरोक्त, उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी किए गए पीली एवं सफेद धातु के आभूषण, जिनमें एक जोड़ी कान के झाले, एक पेंडल, एक मांगटीका, दो अंगूठियां, तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी हाथफूल तथा तीन जोड़ी पायल, घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन XUV-500 W8, एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP33CA5132, चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त धनराशि में से शेष ₹84,000/- नगद, एक धूपबत्ती का डिब्बा, एक तोलने वाला कांटा, दो लाइनदार रजिस्टर, 05 स्मार्टफोन, 03 कीपैड मोबाइल फोन एवं 03 टैबलेट बरामद किए गए। अभियुक्तगण से हुई बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर उनका नाम प्रकाश में लाते हुए अभियोग में धारा 317(2)/111 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।4
- टप्पेबाज अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामदगी भी की है। मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने मीडिया को बाइट के माध्यम से दी।1
- गौतम मौर्य हत्याकांड: सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था सामान्य- शाहजहाँपुर पुलिस शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र में 31 जुलाई को हुए गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्टों का शाहजहाँपुर पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 1 अगस्त को आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके बाद विवेचना के दौरान सामने आए तीन अन्य आरोपियों को भी 2 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक, असत्य या भड़काऊ पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी को ही प्रामाणिक मानें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की गई है।4
- *थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।* *थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।*1
- राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा में निभाएं अग्रणी भूमिका : कुंवर मुनीश शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय, बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी (निकट नवीन पुलिस चौकी), शाहजहांपुर में समाजसेवी एवं क्षत्रिय समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री पदम सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने कहा कि स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों का अनुसरण करे तो समाज में सेवा, एकता और राष्ट्रहित की भावना और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि राजा अजय सिंह (परौर) ने समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्री रामचंद्र सिंह भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजा अजय सिंह (परौर) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक योगदान को सदैव अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह चंदेल, सुमित सिंह भदौरिया, ओम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रामचंद्र सिंह भदौरिया, स्वदेश सिंह, रामकुमार सिंह चौहान, श्रीमती संदेश सिंह, अमित प्रताप सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र वीर सिंह, मुकेश सिंह परिहार, राजन परमार, ए.के. सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- गौतम हत्याकांड के कांट पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार थाना कांट क्षेत्र के प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव में 1 अगस्त को हुई गौतम की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत गौतम के पिता चन्द्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर एक युवती से जुड़ी स्टोरी डालने के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।1