Shuru
Apke Nagar Ki App…
पानी मांगकर की गंदी हरकत 😱 24 घंटे में आरोपी जेल भेजा गया सक्ती जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने पानी मांगने के बहाने महिला से बदसलूकी की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पत्रकार'भुनेश्वर निराला आवाम की आवाज़
पानी मांगकर की गंदी हरकत 😱 24 घंटे में आरोपी जेल भेजा गया सक्ती जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने पानी मांगने के बहाने महिला से बदसलूकी की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। सरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से करीब 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है। यह गांजा उड़ीसा से लाकर जांजगीर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके से कार सहित कुल करीब 10 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सक्ती जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने पानी मांगने के बहाने महिला से बदसलूकी की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।1
- *✰सच को कुछ दिन दबाया जा सकता है, मिटाया नहीं जा सकता।✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- सप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान का निर्देश1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- बलौदाबाजार-भाठापारा, 07 अप्रैल 2026। ग्राम पंचायत मल्लिन एवं आश्रित ग्राम मोहतरा में अधूरी पड़ी नलजल योजना का मुद्दा अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामकली मिर्झा द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि नलजल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, इसके बावजूद योजना का हैंडओवर कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। मोहतरा गांव में पानी टंकी निर्माण स्थल पर समतलीकरण और फ्लोरिंग का कार्य अधूरा है। 30 से 40 परिवारों को अब तक नल कनेक्शन नहीं मिला है और उनके यहां चेम्बर भी नहीं बनाए गए हैं। बोर स्थल पर पम्प रूम का निर्माण नहीं हुआ है, वहीं पानी टंकी में लीकेज होने से पानी लगातार टपक रहा है। इसके अलावा क्लोरीनेटर रूम में मशीन स्थापित नहीं की गई है और गेट का छज्जा भी क्षतिग्रस्त है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा कथित रूप से अनियमित तरीके से योजना को समय से पहले ही ठेकेदार को हैंडओवर कर दिया गया, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को समय पर नहीं दी गई। मल्लिन गांव में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां लंबे समय से पानी सप्लाई बंद है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई गलियों का लगभग 75 प्रतिशत कार्य अधूरा है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और आवागमन में परेशानी हो रही है। कई घर आज भी नल कनेक्शन से वंचित हैं। जनदर्शन में की गई इस शिकायत के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नलजल योजना के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा मिल सके।2
- सारंगढ़ छुहिपाली क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे एक बोरवेल (Borwell) वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सरदार बोरवेल की गाड़ी ग्राम छुहिपाली मे बोर खनन कार्य पूरा कर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में मौजूद लोग गाडी चढ़ाने के दौरान उतर गए थे जिसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ वही गाड़ी पलट रहा था तो ड्राइवर समय रहते समझदारी दिखाते हुए पहले ही खुद गया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल वाहन को सीधा करने की कोशिश की जा रही है।1