Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा "बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठकर चले जाओ और लड़ो ईरान की तरफ से। अगर उन दो देशों में हो रहे झगड़े को लेकर देश में कोई लॉ एंड आर्डर को लेकर गड़बड़ करेगा तो ईलाज हम करेंगे फिर उसका। या हाय हाय करोगे तो ऐसा इलाज करूंगा कि याद रखोगे।
Nitin Sagar
बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। संभल के सीओ कुलदीप कुमार ने कहा "बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठकर चले जाओ और लड़ो ईरान की तरफ से। अगर उन दो देशों में हो रहे झगड़े को लेकर देश में कोई लॉ एंड आर्डर को लेकर गड़बड़ करेगा तो ईलाज हम करेंगे फिर उसका। या हाय हाय करोगे तो ऐसा इलाज करूंगा कि याद रखोगे।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर स्ट्रक्चर गिरने से साठ वर्षीय यात्री की मौत; एक सौ चौदह करोड़ की परियोजना की सुरक्षा पर सवाल वडोदरा, 10 April 2026 गुजरात के वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन (जिसे जनमहल या वेद ट्रांसक्यूब प्लाजा भी कहा जाता है) पर एक भयावह हादसा हो गया। बस पकड़ने जा रहे 60 वर्षीय नरसिंहभाई गोविंदभाई दवे (अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी) पर स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम सजावटी स्ट्रक्चर (मेटल फ्रेमवर्क और प्लास्टर ऑफ पेरिस - पीओपी) गिर पड़ा। मलबे में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नरसिंहभाई बस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से गुजर रहे थे। अचानक करीब चालीस फीट ऊंचाई से लगभग साठ फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा सजावटी फेसाड (ऑर्नामेंटल फेसाड) भरभराकर गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में घटना साफ दिख रही है, जिसमें यात्री अचानक मलबे के नीचे दबते दिख रहे हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, मलबा हटाकर शव निकाला गया। बस सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। यह पांच मंजिला आधुनिक बस स्टेशन एक सौ चौदह करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर बनाया गया था। यह गुजरात का पहला 'एयरपोर्ट जैसा' बस टर्मिनल है, जहां रोजाना दो हजार दो सौ बसें और अट्ठाईस हजार से पैंतीस हजार यात्री आते-जाते हैं। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स और होटल भी हैं। इसका उद्घाटन पंद्रह फरवरी दो हजार चौदह को तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वडोदरा पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और अन्य एजेंसियां स्ट्रक्चर की मजबूती की जांच कर रही हैं। डीसीपी जगदीश चावड़ा ने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। #viralvideo1
- Post by Junaid Junaid1
- Post by शीशपाल सिंह कश्यप4
- रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में आवारा सांड का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब यह सीधे-सीधे लोगों की जान पर बन आया है, लेकिन प्रशासन और सरकार की चुप्पी ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का रही है। सोमवार दोपहर 65 वर्षीय सूरजा देवी, जो गांव के किनारे झोपड़ी में अकेली रहती हैं, परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यही सांड बीते 20 दिनों में पहले भी दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। करीब 20 दिन पहले विमला देवी पर हमला हुआ था, जबकि चार दिन पहले शीला देवी को घायल कर दिया गया था। दोनों अभी भी इलाज करा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई पहल की और न ही प्रशासन ने इस खतरनाक सांड को पकड़ने की जहमत उठाई। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है ? गांव में अब गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।4
- MORADABAD: भोजपुर में आवारा कुत्तों का आतंक,कुत्तों के हमलों से डरे बच्चे और बुजुर्ग,नगरवासियों ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग1
- जी सर आप लोंगो से निवेदन है आवेदन करता हूं नाम अमर जीत पिता का नाम श्री बलवीर सिंह1
- VIDEO लखीमपुर से है... अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति टूटने के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। यह मूर्ति आज ही लगाई गई थी। पुलिस का कहना है कि मूर्ति लगाने की मंजूरी नहीं ली गई थी। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोग भड़क उठे। भीड़ ने एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला की जान बचाई। उसे अस्पताल भेजा गया है। महिला मूर्ति स्थापना का विरोध कर रही थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। सीओ, तहसीलदार की गाड़ियों समेत कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची है। हालात को काबू में करने का प्रयास जारी है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। प्रशासनिक अमला मामले काे शांत करने में जुटा है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। वर्तमान में ग्राम प्रधान, ग्रामीण, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के बीच बातचीत जारी है। एएसपी (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने कहा- बाकेगंज में अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम के बीच कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प कर पत्थरबाजी की। पुलिस ने तुरंत लोगों को समझाया और उपद्रवियों को खदेड़ा गया। मौजूदा समय में मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।2
- उत्तर प्रदेश के एक जिले में युवक की चौकी में बेरहमी से पिटाई कर गम्भीर आरोप आरोप है कि पहले चौकी में लाठी डंडे और पटे से युवक को पीटा गया..हालत बिगड़ने पर युवक को परिजनों को सौंप दिया...! इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए..! #viralvideo1
- MORADABAD: कटघर थाने में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का लाइव संबोधन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर1