logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसवंतनगर में महिलाओं की नई पहल | पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम जसवंतनगर के मॉडल तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी रेस्टोरेंट की सफलता भोजन की शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि समूह की महिलाओं को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। रेस्टोरेंट का संचालन जय मां काली स्वयं सहायता समूह, जगसोरा द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्ष विनीता इसकी देखरेख कर रही हैं। समूह की महिलाओं को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में खान-पान निर्माण का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता मिल सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह यादव, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईएसबी महेश कुमार राजपूत, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रवीण सहित कई विभागीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

1 day ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जसवंतनगर में महिलाओं की नई पहल | पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम जसवंतनगर के मॉडल तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी रेस्टोरेंट की सफलता भोजन की शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि समूह की महिलाओं को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। रेस्टोरेंट का संचालन जय मां काली स्वयं सहायता समूह, जगसोरा द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्ष विनीता इसकी देखरेख कर रही हैं। समूह की महिलाओं को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में खान-पान निर्माण का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्ता मिल सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह यादव, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईएसबी महेश कुमार राजपूत, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रवीण सहित कई विभागीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मणी महारानी जी जन्म स्थान कुदरकोट ( कुन्दनपुर ) बिधूना की याद में रुक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा महन्त छविराम दास, महन्त श्री शिवराज दास के नेतृत्व महामंडलेश्वर धनश्याम दास त्यागी, श्री अमरदास जी त्यागी के साथ सैकड़ों साधु-संत श्रृद्धालु भजन कीर्तन कर पैदल यात्रा निकाली जो कई क्षेत्रों से होकर निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर इनका भव्य स्वागत किया गया। यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा 1 मार्च को पुनः कुदरकोट में समाप्त होगी। इन साधु-संतो का शासन से मांग है माता रुक्मणी महारानी का यहां एक भव्य मंदिर पर्टयक स्थल होना चाहिए। इतिहासकारों का कहना है जनपद इटावा से 30 किमी दूरी पर स्थित कस्बा कुदरकोट में माता रुक्मणी महारानी का जन्म हुआ था पहले इस स्थान का कुन्दनपुर था जहां मुगल सम्राटों ने मंदिर व जन्म स्थल को समाप्त करके इस जगह का नाम कुदरकोट रख दिया था। इन साधु-संतो का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दलों ने इस मंदिर क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दिया जहां महाभारत में भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी माता रुक्मणी जी की भी पूजा की जाती है। इस अस्तित्व को बचाने के लिए यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा निकाली गई।
    1
    भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मणी महारानी जी जन्म स्थान कुदरकोट ( कुन्दनपुर ) बिधूना की याद में रुक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा महन्त छविराम दास, महन्त श्री शिवराज दास के नेतृत्व महामंडलेश्वर धनश्याम दास त्यागी, श्री अमरदास जी त्यागी के साथ सैकड़ों साधु-संत श्रृद्धालु भजन कीर्तन कर पैदल यात्रा निकाली जो कई क्षेत्रों से होकर निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर इनका भव्य स्वागत किया गया। यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा 1 मार्च को पुनः कुदरकोट में समाप्त होगी। इन साधु-संतो का शासन से मांग है माता रुक्मणी महारानी का यहां एक भव्य मंदिर पर्टयक स्थल होना चाहिए। इतिहासकारों का कहना है जनपद इटावा से 30 किमी दूरी पर स्थित कस्बा कुदरकोट में माता रुक्मणी महारानी का जन्म हुआ था पहले इस स्थान का कुन्दनपुर था जहां मुगल सम्राटों ने मंदिर व जन्म स्थल को समाप्त करके इस जगह का नाम कुदरकोट रख दिया था। इन साधु-संतो का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दलों ने इस मंदिर क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दिया जहां महाभारत में भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी माता रुक्मणी जी की भी पूजा की जाती है। इस अस्तित्व को बचाने के लिए यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा निकाली गई।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ — रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक युवक के गले में खतरनाक पतंग के मांझे का धागा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कटने से बाल-बाल बची, मौके पर मौजूद एक महिला और अन्य व्यक्ति ने तुरंत संभालकर उसे सुरक्षित किया लोगों का कहना है कि इस तरह का मांझा बेहद जानलेवा होता है और इससे पेड़ तक कट सकते हैं, ऐसे धागों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठ रही है
    1
    लखनऊ — रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक युवक के गले में खतरनाक पतंग के मांझे का धागा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कटने से बाल-बाल बची, मौके पर मौजूद एक महिला और अन्य व्यक्ति ने तुरंत संभालकर उसे सुरक्षित किया
लोगों का कहना है कि इस तरह का मांझा बेहद जानलेवा होता है और इससे पेड़ तक कट सकते हैं, ऐसे धागों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठ रही है
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत खंभा नंबर 55 के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। यात्रियों ने बताया कि वे गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा (UPEIDA) के अधिकारी और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि एक यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फिरोजाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कर यातायात सुचारू कराया।
    1
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक  सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत खंभा नंबर 55 के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। यात्रियों ने बताया कि वे गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा (UPEIDA) के अधिकारी और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि एक यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फिरोजाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कर यातायात सुचारू कराया।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *शीघ्र ही रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भिंड के लहार तहसील में हुआ विरोध ओबीसी महासभा ने दिया थाने में आवेदन कहा फिल्म के कलाकार डायरेक्टर प्रोड्यूसर पर हो FIR दर्ज और क्या कहा जानने के लिए देखें यह खबर*
    1
    *शीघ्र ही रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का भिंड के लहार तहसील में हुआ विरोध ओबीसी महासभा ने दिया थाने में आवेदन कहा फिल्म के कलाकार डायरेक्टर प्रोड्यूसर पर हो FIR दर्ज और क्या कहा जानने के लिए देखें यह खबर*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किशनी।थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश यादव का शव बुधवार सुबह 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हाईवे किनारे मिला। कमलेश चार दिन से लापता थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्वालियर बरेली हाईवे जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके भाई की हत्या की और शव को यहा फेंका।कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह कासगंज में एक डेयरी पर काम करते थे। वह 20 फरवरी को नौकरी से घर लौट रहे थे, लेकिन नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने किशनी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने हाईवे किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कमलेश के रूप में की।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। मृतक के भाई अवधेश यादव ने आरोप लगाया है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कमलेश की हत्या की और शव को यहां फेंका है। मृतक कमलेश के दो बेटे, 12 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय पीयूष, अपने पिता की मौत से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    किशनी।थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश यादव का शव बुधवार सुबह 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हाईवे किनारे मिला। कमलेश चार दिन से लापता थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्वालियर बरेली हाईवे जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके भाई की हत्या की और शव को यहा फेंका।कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह कासगंज में एक डेयरी पर काम करते थे। वह 20 फरवरी को नौकरी से घर लौट रहे थे, लेकिन नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने किशनी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे लोगों ने हाईवे किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कमलेश के रूप में की।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
मृतक के भाई अवधेश यादव ने आरोप लगाया है कि कमलेश की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कमलेश की हत्या की और शव को यहां फेंका है। मृतक कमलेश के दो बेटे, 12 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय पीयूष, अपने पिता की मौत से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी की छत से गिरने से एक माली गंभीर रूप से घायल हो गया.माली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान माली की मौत हो गई. बताया जा रहा हैँ कि तबादले से नाराज था माली.पुलिस ने माली के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया हैँ. मामले में पुलिस विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पूछताछ करेगी.
    1
    ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी की छत से  गिरने से एक माली गंभीर रूप से घायल हो गया.माली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान माली की मौत हो गई. बताया जा रहा हैँ कि तबादले से नाराज था माली.पुलिस ने माली के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया हैँ. मामले में पुलिस विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पूछताछ करेगी.
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली है. हाँ बिलकुल है पर ये वाली होली विदेशी है! अवश्य देखें और आनंद लें! बस अंतर यह है कि हमारे यहाँ कुछ लोग होली को पानी की बर्बादी मानते हैं! 🚆
    1
    होली है. हाँ बिलकुल है पर ये वाली होली विदेशी है! 
अवश्य देखें और आनंद लें! 
बस अंतर यह है कि हमारे यहाँ कुछ लोग होली को पानी की बर्बादी मानते हैं!
🚆
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगला लेखराज में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी के करीब नजर आया। करीब 8 फीट लंबे इस मगरमच्छ को गेहूं के खेत से गांव की गलियों की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी की और करीब पाँच घंटे की मशक्कत के बाद रात 9:30 बजे मगरमच्छ को रस्सियों से काबू कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से यह तालाब में देखा जा रहा था, जिससे मवेशियों और बच्चों पर हमले का डर बना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मगरमच्छ को सुरक्षित अपने साथ ले गई।ग्रामीणों का अंदेशा है कि गांव के पास से सेंगर नदी बह रही है शायद मगरमच्छ उसी नदी के द्वारा ही गांव तक आया होगा।
    1
    नगला लेखराज में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी के करीब नजर आया। करीब 8 फीट लंबे इस मगरमच्छ को गेहूं के खेत से गांव की गलियों की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी की और करीब पाँच घंटे की मशक्कत के बाद रात 9:30 बजे मगरमच्छ को रस्सियों से काबू कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से यह तालाब में देखा जा रहा था, जिससे मवेशियों और बच्चों पर हमले का डर बना हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मगरमच्छ को सुरक्षित अपने साथ ले गई।ग्रामीणों का अंदेशा है कि गांव के पास से सेंगर नदी बह रही है शायद मगरमच्छ उसी नदी के द्वारा ही गांव तक आया होगा।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.