टांडा गांव में फैली गंदगी ग्रामीण परेशान संभल (असमोली)। विकासखंड असमोली के गांव टांडा कोठी में गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई वर्षों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते नालियां चोक पड़ी हैं और रास्तों पर पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर वीरेंद्र सिंह प्रजापति, अमन कुमार, बृजेश कुमार सैनी,प्रेमचंद सैनी, राजीव प्रजापति, राम सिंह सैनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव में बढ़ती गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर व्यवस्था सुधारने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, इस संबंध में ग्राम प्रधान पति अली वारिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में एक ही सफाई कर्मी प्राइवेट तौर पर लगाया गया है और गांव काफी बड़ा होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले ही दिन सफाई कर्मी भेजकर सफाई करवाई जाएगी। जलभराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
टांडा गांव में फैली गंदगी ग्रामीण परेशान संभल (असमोली)। विकासखंड असमोली के गांव टांडा कोठी में गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई वर्षों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते नालियां चोक पड़ी हैं और रास्तों पर पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों
का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर वीरेंद्र सिंह प्रजापति, अमन कुमार, बृजेश कुमार सैनी,प्रेमचंद सैनी, राजीव प्रजापति, राम सिंह सैनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव में बढ़ती गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा
भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर व्यवस्था सुधारने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, इस संबंध में ग्राम प्रधान पति अली वारिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में एक ही सफाई कर्मी प्राइवेट
तौर पर लगाया गया है और गांव काफी बड़ा होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले ही दिन सफाई कर्मी भेजकर सफाई करवाई जाएगी। जलभराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ (असमोली) फर्जी PhonePe ऐप से भुगतान दिखाकर दुकानदार से ठगी का प्रयास असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम गुमसानी में एक फास्ट फूड दुकान पर फर्जी डिजिटल पेमेंट के जरिए ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार “जायका कॉर्नर” नामक दुकान पर 6 फरवरी 2026 की रात करीब 9:20 बजे पांच युवक पहुंचे और करीब ₹200 का सामान लिया। युवकों ने दुकान पर लगे भारतपे (BharatPe) क्यूआर कोड को स्कैन कर मोबाइल में PhonePe से भुगतान सफल होने की स्क्रीन दिखाई। दुकान पर मौजूद संचालक के भाई को संदेह होने पर खाते की जांच की गई, लेकिन भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। दुकान मालिक रितिक राजपूत ने जब युवकों के मोबाइल की जांच की तो उसमें दो PhonePe ऐप दिखाई दिए, जिनमें से एक फर्जी प्रतीत हुआ। आरोप है कि नकली ऐप के जरिए भुगतान दिखाकर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया। शक होने पर युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार ने अन्य व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे पेमेंट पर भरोसा न करें, बल्कि अपने खाते, साउंड बॉक्स या मैसेज से भुगतान की पुष्टि अवश्य करें।2
- संभल बहजोई तेली वाले रोड़ नाधौस के निकट दोनों मोटरसाइकिल की भिड़ंत से एक युवक हुआ घायल घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में कराया भर्ती1
- जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया चंदौसी नगर पालिका परिषद का निरीक्षण करने पहुंचे।4
- Post by Ahmad Raza1
- *ट्रैफिक अपडेट-समय...वर्तमान समय में गजरौला चौपला पर यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित है । किसी भी प्रकार का जाम नहीं है यातायात व थाना पुलिस मौके पर मौजूद रहकर लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है ।*1
- इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- Post by Jpn7 News1
- संभल (असमोली)। विकासखंड असमोली के गांव टांडा कोठी में गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई वर्षों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते नालियां चोक पड़ी हैं और रास्तों पर पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर वीरेंद्र सिंह प्रजापति, अमन कुमार, बृजेश कुमार सैनी,प्रेमचंद सैनी, राजीव प्रजापति, राम सिंह सैनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव में बढ़ती गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर व्यवस्था सुधारने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, इस संबंध में ग्राम प्रधान पति अली वारिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में एक ही सफाई कर्मी प्राइवेट तौर पर लगाया गया है और गांव काफी बड़ा होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले ही दिन सफाई कर्मी भेजकर सफाई करवाई जाएगी। जलभराव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।4