Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, गाड़ियों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च
SANDEEP SHARMA
चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, गाड़ियों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च
More news from राजस्थान and nearby areas
- बेला पंचायत में पूर्व सरपंच प्रत्याशी अरसान को मिल रहा जनता का प्यार और समर्थन बेला पंचायत में पूर्व सरपंच प्रत्याशी अरसान को एक बार फिर लोगों का प्यार और समर्थन देखने को मिला। इस बार के चुनाव में भी ग्रामीणों ने उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया। चुनाव के दौरान लोगों की मौजूदगी और मिल रहे समर्थन की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।1
- डीग में चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में हजारों जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग एसपी शरण गोपीनाथ बोले- भयमुक्त होकर मतदान करें मतदाता, गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस डीग। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए डीग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में एसपी शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में जिलेभर में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें एएसपी दिनेश यादव, एएसपी अखिलेश शर्मा, सीओ राजेश शर्मा, जिले के सभी थानाधिकारी और हजारों पुलिस जवान वाहनों के साथ शामिल हुए। कामां क्षेत्र में भी एएसपी दिनेश यादव, एएसपी अखिलेश शर्मा, सीओ राजेश शर्मा एवं कामां थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।2
- नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली *-थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल* *-तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी* *नूंह/माथुर:* थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- * *डीग पुलिस द्वारा उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* * *रिजर्व पुलिस लाइन तथा जिले के समस्त थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।* * *गुजरात के केवड़िया (एकतानगर) में आज सायं 05ः30 बजे से आयोजित एकता परेड-2026 के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की रिजर्व पुलिस लाइन एवं समस्त थानों में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।* अमर दीप सेन डीग महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार, )लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर) आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक डीग *शरण गोपीनाथ के. IPS* के निर्देषन मे डीग पुलिस द्वारा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन डीग सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। *शपथ ग्रहण समारोहः-* जिला स्तर पर रिजर्व पुलिस लाइन तथा जिले के समस्त थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई, जिससे सभी ने राष्ट्र सेवा और आपसी सद्भाव का संकल्प लिया। *एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण और जन-सहभागिता* तत्पश्चात गुजरात के केवड़िया (एकतानगर) में आज सायं 05ः30 बजे से आयोजित एकता परेड-2026 के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की रिजर्व पुलिस लाइन एवं समस्त थानों में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इस सामुदायिक कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के स्कूली बच्चों, युवाओं, सीएलजी (ब्पअपसपंद स्पंपेवद ळतवनच) के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पुलिस अधीक्षक डीग, श्री शरण गोपीनाथ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों एवं उपस्थित आमजन के साथ इस सजीव प्रसारण को देखा गया। *संदेशः* इन आयोजनों के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करने, आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।4
- गाँठोली में दबंगई का आरोप, भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर हमला और जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव गाँठोली में कथित दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा मीडिया प्रभारी केशव देव सैनी के घर पर कुछ लोगों द्वारा पहुंचकर हंगामा करने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग केशव देव सैनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए कथित तौर पर हमला किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में भय का माहौल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है और आरोपों के आधार पर क्या कदम उठाती है।1
- गन्ना का भाव 700 रूपये और गेहूं का भाप 5000 रूपये कुंटल करना तो पड़ेगा गन्ना का भाव 700 रूपये और गेहूं का भाप 5000 रूपये कुंटल करना तो पड़ेगा1
- रामजीलाल मैदान दिल्ली................................ see more1
- चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, गाड़ियों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च1