logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुलगो टोल प्लाजा पर अनियंत्रित पार्किंग से हादसों का खतरा, पुलिस से कार्रवाई की मांग डुमरी /गिरिडीह। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू ने गुरुवार को एसडीपीओ आबिद खान को कुलगो टोल प्लाजा के पास घंटों तक अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले वाहनों से लगातार दुर्घटना की आशंका को लेकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि टोल प्लाजा के पास वाहन चालक घंटों तक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण आए दिन वहां सड़क हादसे होते रहते हैं और कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने मांग की है कि टोल प्लाजा पर वाहनों को नियंत्रित तरीके से खड़ा करवाया जाए और वहां पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इसकी प्रतिलिपि डुमरी थाना प्रभारी को भी दी गई है।इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस मीडिया प्रभारी सादिक अली, सनाउल्लाह अंसारी, जब्बार अंसारी, युसूफ अंसारी छोटू शर्मा आदि मौजूद थे।

42 min ago
user_Ajay Kumar Rajak
Ajay Kumar Rajak
Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
42 min ago
58f4f980-843e-485a-a20a-241f834d8773

कुलगो टोल प्लाजा पर अनियंत्रित पार्किंग से हादसों का खतरा, पुलिस से कार्रवाई की मांग डुमरी /गिरिडीह। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू ने गुरुवार को एसडीपीओ आबिद खान को कुलगो टोल प्लाजा के पास घंटों तक अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले वाहनों से लगातार दुर्घटना की आशंका को लेकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि टोल प्लाजा के पास वाहन चालक घंटों तक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिस कारण आए दिन वहां सड़क हादसे होते रहते हैं और कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने मांग की है कि टोल प्लाजा पर वाहनों को नियंत्रित तरीके से खड़ा करवाया जाए और वहां पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इसकी प्रतिलिपि डुमरी थाना प्रभारी को भी दी गई है।इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस मीडिया प्रभारी सादिक अली, सनाउल्लाह अंसारी, जब्बार अंसारी, युसूफ अंसारी छोटू शर्मा आदि मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब* बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    1
    *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब*
बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    57 min ago
  • पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।
    1
    पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल

पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल
मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    21 hrs ago
  • छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    1
    छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    1
    कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी
कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    8 hrs ago
  • डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    1
    डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी! गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। 📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा। Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच #JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    1
    JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी!
गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची।
गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह
देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा।
Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच
#JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।
    1
    धनबाद 


झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर


झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी । पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधी को बचा रही है और इसमें बड़े हस्ती का हाथ है ।
    1
    सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग  के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग  के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी । पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधी को बचा रही है और इसमें बड़े हस्ती का हाथ है ।
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.