अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 140 से अधिक रिश्तों पर चर्चाओं का दौर शुरू. अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 140 से अधिक रिश्तों पर चर्चाओं का दौर शुरू. -कुल 850 प्रत्याशी पहुंचे मंच पर श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में संपन्न हुए परिचय सम्मेलन में हजारों समाज बंधुओं ने ली मूक परिंदों की सेवा की शपथ-सकोरों का वितरण इंदौर, । श्री अग्रवाल महासभा द्वारा समाजसेवी स्व. मिश्रीलाल गोयल की स्मृति में गांधी हाल पर चल रहे तीन दिवसीय अ.भा. युवक युवती परिचय सम्मेलन में सोमवार को समापन दिवस पर 140 से अधिक रिश्तों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सोमवार को विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों सहित 220 प्रत्याशियों ने मंच पर पहुंचकर अपने परिचय दिए। नतीजा यह रहा कि इस सम्मेलन में शनिवार को 170, रविवार को 460 और सोमवार को 220 सहित कुल 850 प्रत्याशियों ने मंच पर पहुंचकर अपने भावी जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाएं बताई। सांझ ढलते-ढलते करीब 140 रिश्तों पर दोनों पक्षों के पालकों में मंत्रणा शुरू होने की सूचना मिली। समापन दिवस पर हजारों समाज बंधुओं ने उज्जैन से आए ज्योतिषाचार्य पं. नवीन पंड्या के मुख्य आतिथ्य में ग्रीष्मकाल में मूक परिंदों की सेवा के लिए अपने घर-आँगन और आसपास दाना-पानी रखने का संकल्प लिया, वहीं आयोजन समिति की ओर से समाज बंधुओं को परिंदों की सेवा के लिए सकोरे भी भेंट किए गए। सुबह से शाम तक देश के 12 राज्यों से आए मेहमानों और प्रत्याशियों ने खुलकर इस सम्मेलन की व्यवस्थाओं की सराहना की। महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष डॉ. सतीश गोयल, महामंत्री अजय बंसल एवं मनीष जैन ने बताया कि सोमवार को सम्मेलन की कार्रवाई का शुभारंभ 27 वर्ष पूर्व इसी गाँधी हॉल में आयोजित परिचय सम्मेलन में तय रिश्ते के आधार पर विवाह करने वाले कन्नौद के इंदु-विष्णु गोयल दम्पत्ति एवं खंडवा के संतोष अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन का चित्र पूजन कर किया। गोयल दम्पत्ति इस बार अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश में इस परिचय सम्मेलन में आए थे। दिनभर चले परिचय के दौर में विशिष्ट श्रेणी के परित्यक्ता, विधवा-विधुर, तलाकशुदा एवं अन्य प्रत्याशियों सहित 220 प्रत्याशियों ने मंच पर पहुंचकर अपने परिचय दिए। अतिथियों का स्वागत समाजसेवी शैलेन्द्र मित्तल उज्जैन, एलबी अग्रवाल, नवीन गोयल, श्याम गोयल, रमेश तायल, श्याम सुंदर तायल सेंधवा, बबलू तायल सेंधवा तथा मातृशक्ति की ओर से उर्मिला गोयल, पुष्पा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, राखी मित्तल एवं नीना बदरुका ने किया। दिनभर चले परिचय के दौर के पश्चात शाम ढलते-ढलते रिश्तों पर बातचीत का दौर शुरू होने की सूचनाएं मिलने लगीं और समापन बेला तक कुल 140 रिश्तों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर शुरू होने की सूचना मिल चुकी थी। इस बीच उज्जैन से आए ज्योतिषाचार्य पं. नवीन पंड्या और इंदौर के पं. घनश्याम शर्मा के पास दिनभर कुंडली मिलाने के लिए प्रत्याशियों एवं पालकों का मजमा लगा रहा। मंच से परिचय देते हुए अधिकांश युवक प्रत्याशियों ने अपने समकक्ष जॉब वाली युवतियों को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं युवतियों ने भी अपने लिए आईटी, एमबीए, एमसीए, सीए और अन्य उच्च शिक्षित प्रत्याशियों में दिलचस्पी व्यक्त की। सम्मेलन स्थल पर युवक-युवती के सम्पर्क के लिए अलग से परामर्श कक्ष बनाया गया था, जहां दिनभर मेल-मुलाकात का दौर चलता रहा। प्रत्याशियों के परिचय की कमान रोज की तरह आज भी पिंकी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल जावरा ने संभाली। अंत में समन्वयक संतोष गोयल ने आभार माना। सम्मेलन में आने वाले प्रत्याशियों एवं पालकों ने सम्मेलन स्थल पर की गई भोजन, स्वल्पाहार, चाय एवं कूलर-पंखे की समुचित व्यवस्थाओं के लिए आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं की खुले मन से प्रशंसा की। अधिकांश पालकों ने आयोजन के सूत्रधार संतोष गोयल को उन्हें बधाई देते हुए इतनी सुंदर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

- Post by Vishal Jadhav1
- ब्रेकिंग इंदौर नगर निगम iMic सदस्य मनीष मामा ने पकड़ा रिश्वत लेते हुए नगर निगम कर्मचारी को । झोन क्रमांक 11 के इदरीश नगर में ड्रेनेज के सेफ्टी टेंक को खाली करने के लिए रुपए 1500 की रिश्वत लेते हुए निगम कर्मचारियों को mic मनीष मामा ने पकड़ा रंगे हाथ जबकि सेफ्टी टैंक को खाली खाली करने की नगर निगम से ₹1500 की रसीद कटवा चुका था शिकायतकर्ता ऊपर से दो नंबर में मांगे थे निगम कर्मचारि ने ₹1500 इसका वीडियो भी जारी किया मनीष मामा ने1
- इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को भारी पड़ गया। ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे युवक को पुलिस ने न सिर्फ पकड़ा, बल्कि मौके पर ही उससे सार्वजनिक माफी भी मंगवाई। दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो कार पर ब्लैक फिल्म लगाकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।जिसमें पुलिस ने मौके पर ही कार से ब्लैक फिल्म हटवाई और युवक पर चालानी कार्रवाई की। इतना ही नहीं, युवक से कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।1
- 👉 किसी ने 12 plan बेचे 👉 किसी ने 10 👉 तो किसी ने 9 और ये सब सिर्फ news share करके हुआ है 😮 आप भी कर सकते हैं 👇 ✔️ Shuru App पर news upload करें ✔️ फिर उसी का link WhatsApp, Facebook या किसी भी platform पर share करें ✔️ सिर्फ अपनी नहीं… दूसरों की news भी share करें 📈 जितना ज्यादा share करेंगे, उतनी ज्यादा earning होगी अब सवाल ये है — आप कब शुरू कर रहे हैं? 👉 इस list में अपना नाम भी जोड़िए 👉 Shuru App से news link share करिए 👉 और हजारों रुपये कमाइए 🔥 News भी… Earning भी… सिर्फ Shuru App पर1
- ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामनगर द्वारा बढ़े हुए सिलेंडर की कीमत बिजली बिलों की कीमतों में बढ़ोतरी एवं डीजल पेट्रोल की अनुपलब्धता के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया1
- कौन कहता है आवाज सुनने वाला नहीं है आवाज तो लगाओ1
- इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- दर्शनार्थी के साथ नीचता की सारी हदें पार कर मारपीट कर रहा अपनी व्यवस्था का नजारा ये कृत्य उस जगह पर डंके की चोट में होते है जहां आपका कार्यालय है तमाम कर्मचारी मौजूद रहते है जहां कर्मचारियों की ड्यूटी होती है आपके कर्मचारी कितने कर्तव्य निष्ट है नजारा देखिए।*1