logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानों की 9 मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री को सौंपा, सहयोग का मिला आश्वासन शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा, आकाश गुप्ता, राजाराम गिरी, आगा खां, वसीम खां, महेश चंद्र गौतम सहित सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्ष और सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by User5028
    3
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by HS TV
    1
    Post by HS TV
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
    1
    शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार
    1
    शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी ने थाना कांट पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांट विद्युत विभाग पर लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहाँ पर जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना सर्व समाज मोर्चा को उस वक़्त भारी पड़ गया जिस वक़्त अभद्र भाषा भरी एक कथित ऑडिओ रिकॉर्डिंग सोशल मिडिया पर वायरल हो गई जिसमे एक व्यक्ति आरोप लगाते हुए धमकी भरे लहज़े मे गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा वहीं जब हमने पूरा प्रकरण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी से जाना तो उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बताया की जो वैक्ति मेरे संगठन के ज़िला अध्यक्ष के मोबाईल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा असल मे उससे उनका कोई भी विवाद ही नही है उनका कहेना है की सर्व समाज हिताय मोर्चा हमेशा जनहित के लिए कार्य करता है जनता की ही समस्याओ को लेकर ज्ञापन भी दिआ गया था लेकिन उनका कहेना है जिस तरीके से दूर भाष के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है उसमे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है जिसको लेकर थाना कांट पर प्रार्थना पत्र दे दिया गया है पुलिस जाँच कर रही है पूरा मामला कांट की वर्तमान चेयर मैन मुनारा बेगम के बेटे शहज़ाद से जुडा बताया जा रहा है फिलहाल वायरल ऑडिओ की पुष्टि हम नही करते!
    1
    सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी ने थाना कांट पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग 
सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांट विद्युत विभाग पर 
लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप
शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहाँ पर जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना सर्व समाज मोर्चा को उस वक़्त भारी पड़ गया जिस वक़्त अभद्र भाषा भरी एक कथित ऑडिओ  रिकॉर्डिंग सोशल मिडिया पर वायरल हो गई जिसमे एक व्यक्ति आरोप लगाते हुए धमकी भरे लहज़े मे गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा वहीं जब हमने पूरा प्रकरण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी से जाना तो उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बताया की जो वैक्ति मेरे संगठन के ज़िला अध्यक्ष के मोबाईल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा असल मे उससे उनका कोई भी विवाद ही नही है
उनका कहेना है की सर्व समाज हिताय मोर्चा हमेशा जनहित के लिए कार्य करता है जनता की ही समस्याओ को लेकर ज्ञापन भी दिआ गया था लेकिन उनका कहेना है जिस तरीके से दूर भाष के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है उसमे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है जिसको लेकर थाना कांट पर प्रार्थना पत्र दे दिया गया है पुलिस जाँच कर रही है पूरा मामला कांट की वर्तमान चेयर मैन मुनारा बेगम के बेटे शहज़ाद से जुडा बताया जा रहा है फिलहाल वायरल ऑडिओ की पुष्टि हम नही करते!
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.