प्रधानों की 9 मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री को सौंपा, सहयोग का मिला आश्वासन तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल। शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा
प्रधानों की 9 मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री को सौंपा, सहयोग का मिला आश्वासन तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल। शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं डॉ. सुधीर गुप्ता (एमएलसी) को सौंपा। इस दौरान मंत्री ने प्रधानों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में सरकार के सामने ग्राम प्रधानों की 9 प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें पंचायत चुनाव समय पर
कराए जाने या चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा कार्यों के भुगतान की समय सीमा तय करने, जांच पूरी होने से पहले प्रधानों पर कार्रवाई न करने तथा बिजली बिल निशुल्क करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत की परती जमीन व तालाब निर्धनों को पट्टा देने का अधिकार, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए प्रधानों के अधिकारों का विस्तार, सामग्री के बाजार और सरकारी रेट में अंतर समाप्त करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। वित्त
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानों ने हमेशा उनका साथ दिया है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे प्रधानों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, वशीउल्ला खां, फिरासत अली, सोनू वर्मा, धीरज, मीता खां, अमर सिंह, मदन लाल वर्मा, सुनील वर्मा
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- Post by User50283
- Post by विवेक मिश्र1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- Post by HS TV1
- शाहजहाँपुर में एसओजी, सर्विलांस सेल और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा में महिलाओं के बैग-पर्स से जेवर चोरी करने वाली अन्तरजनपदीय गैंग के 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल, अवैध चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।1
- शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता: ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स से जेवरात चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग गिरफ्तार1
- सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी ने थाना कांट पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांट विद्युत विभाग पर लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप शाहजहाँपुर थाना कांट क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जहाँ पर जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना सर्व समाज मोर्चा को उस वक़्त भारी पड़ गया जिस वक़्त अभद्र भाषा भरी एक कथित ऑडिओ रिकॉर्डिंग सोशल मिडिया पर वायरल हो गई जिसमे एक व्यक्ति आरोप लगाते हुए धमकी भरे लहज़े मे गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा वहीं जब हमने पूरा प्रकरण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नबी से जाना तो उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बताया की जो वैक्ति मेरे संगठन के ज़िला अध्यक्ष के मोबाईल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा असल मे उससे उनका कोई भी विवाद ही नही है उनका कहेना है की सर्व समाज हिताय मोर्चा हमेशा जनहित के लिए कार्य करता है जनता की ही समस्याओ को लेकर ज्ञापन भी दिआ गया था लेकिन उनका कहेना है जिस तरीके से दूर भाष के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है उसमे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है जिसको लेकर थाना कांट पर प्रार्थना पत्र दे दिया गया है पुलिस जाँच कर रही है पूरा मामला कांट की वर्तमान चेयर मैन मुनारा बेगम के बेटे शहज़ाद से जुडा बताया जा रहा है फिलहाल वायरल ऑडिओ की पुष्टि हम नही करते!1