Shuru
Apke Nagar Ki App…
*उन्नाव* *फतेहपुर चौरासी* *गंगा की बाढ़ ने तोड़ा वर्षों से जर्जर मार्ग का दम* फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का दंश बीते कई वर्षों से झेल रहा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग आखिरकार पूरी तरह कट गया। इस वर्ष आई बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग गंगा पुल के समीप सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मार्ग कटने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कटे हुए मार्ग और उसके आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
Pavan Kumar
*उन्नाव* *फतेहपुर चौरासी* *गंगा की बाढ़ ने तोड़ा वर्षों से जर्जर मार्ग का दम* फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का दंश बीते कई वर्षों से झेल रहा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग आखिरकार पूरी तरह कट गया। इस वर्ष आई बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग गंगा पुल के समीप सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मार्ग कटने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कटे हुए मार्ग और उसके आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छविराम जीको हरदोई जिले से बिलग्राम ब्लॉक से संवाददाता नियुक्त किया गया1
- *श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया आशीर्वाद* सफीपुर कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में 1 सितंबर से श्री मद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पहुंचकर व्यास जी का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता (किरन) के संयोजन से हो रहा है। वृंदावन धाम के श्री नंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से कथा सुना रहे हैं। कस्बे के बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं। सौरभ बाजपेई के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, विनोद गुप्ता, सृजन गुप्ता एडवोकेट, धीरज तिवारी और रामलोटन राजपूत जैसे लोग भी मौजूद रहे।2
- *उन्नाव* *फतेहपुर चौरासी* *गंगा की बाढ़ ने तोड़ा वर्षों से जर्जर मार्ग का दम* फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का दंश बीते कई वर्षों से झेल रहा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग आखिरकार पूरी तरह कट गया। इस वर्ष आई बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग गंगा पुल के समीप सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मार्ग कटने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कटे हुए मार्ग और उसके आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया। यह मार्ग कानपुर को बांगरमऊ से सीधे जोड़ता है। मार्ग कटने से कानपुर से सीधा संपर्क टूट गया है और कटरी क्षेत्र का आवागमन भी बंद हो गया है। पिछले साल भी गंगा में बाढ़ आने से यह मार्ग कटने लगा था। तब क्षेत्रीय विधायक, उपजिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के प्रयासों से इसे बचाया गया था। डामर रोड कट गया था, लेकिन किनारे की पट्टी बच गई थी। इसके बाद बगल से एक रपटा मार्ग बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। लेकिन इस बार आई बाढ़ में सोमवार सुबह वह रपटा मार्ग भी कट गया है। नदी की धारा सड़क की बची हुई पट्टी को काटते हुए आगे निकल गई है। कटरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाए। इससे किसानों, स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को कानपुर जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।1
- दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू की भूमिका आई सामने, छह लाख में हत्या की साजिश का खुलासा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या की साजिश करीब 15 से 20 दिन पहले रची गई थी। आरोप है कि बहू ने अभियुक्तों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। लंबे समय तक दुकान पर काम करने के कारण उसका मृतक के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू कार्यों के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। पूछताछ में हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घर में लगे कैमरों के कारण बहू की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की बात घटना के पीछे एक कारण बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। अभियुक्तों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन. सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है। एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई। ये हैं प्रमुख मांगें पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।4
- बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला हुई लापता गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज1
- उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात के बाद दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवकों की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मजरा रसूलपुर रुरी निवासी जयप्रकाश की रुरी गांव के तिराहे पर परचून की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 सितंबर की शाम करीब 8:15 बजे वह दुकान बंद कर अपने पिता हरिश्चंद्र के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। दोनों के पास दुकान की बिक्री के करीब 20 से 25 हजार रुपये अलग-अलग जेबों में रखे थे। आरोप है कि सीताराम खेड़ा मोड़ के आगे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर दो युवक भी पहुंच गए और कथित तौर पर दोनों की जेबों से रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से रुरी की ओर भागने लगे। पीड़ित ने मौके से ही अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दूसरी बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज उर्फ बल्लू और रेहान खान उर्फ रहीश बताया है। पीड़ित के अनुसार, सूरज के पास से 3,400 रुपये और रेहान के पास से 2,650 रुपये बरामद हुए, जिन्हें दुकान की बिक्री का पैसा बताया गया है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के दौरान दोनों युवकों की पिटाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फरार आरोपियों में से एक ने तमंचे से धमकाया था। साथ ही वारदात कराने में एक परिचित व्यक्ति की भूमिका होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1