Shuru
Apke Nagar Ki App…
पार्थ नर्सिंग होम की तरफ़ से समस्त देशवासियों को माहे रमजान व होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Mehboob ALi
पार्थ नर्सिंग होम की तरफ़ से समस्त देशवासियों को माहे रमजान व होली की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के बुलंदशहर में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। जहाँगीराबाद के अमरगढ़ में घुड़चढ़ी के दौरान कार का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एयरफोर्स जवान प्रथम सिंह और उनके पिता को भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दबंग लाठी-डंडों और लात-घूसों से जवान पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।1
- Post by Mehboob ALi1
- 🚨 बड़ी खबर: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले किसान नेता नजरबंद! बुलन्दशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन को लेकर जहाँ एक ओर प्रशासन मुस्तैद है, वहीं दूसरी ओर किसानों की आवाज को दबाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता मेरठ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार को उनके ही आवास पर नज़रबंद कर दिया है। 📍BKU (भानू) के कार्यकर्ता मेरठ कूच की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जिला अध्यक्ष प्रवेश कुमार के घर पर डेरा डाला, बाहर निकलने पर पाबंदी। किसानों में भारी आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल। 🤔 बड़ा सवाल: आखिर किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने से क्यों रोका गया? क्या लोकतंत्र में अब अपनी बात किसी बड़े नेता के सामने रखना गलत हो गया है? इस कार्रवाई से सरकार और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ✍️ रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज #BulandshahrNews #PMModi #FarmersProtest #BKUBhanu #BreakingNews #Meerut #KisanUnion #UPPolice #BulandshahrTimes1
- Post by HARENDRA Singh1
- श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुरजा पर प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली “खुरजा वाली मईया की रसोई” में आज रविवार, 22 फरवरी 2026 की सेवा श्री विशाल कुमार तायल जी (वैशाली, खुरजा) द्वारा अपने पुत्र गिरवेश तायल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रद्धापूर्वक की गई। इस पावन अवसर पर भक्तों ने स्वादिष्ट एवं जायकेदार फुल प्लेट प्रसाद श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था रही। मंदिर के मार्गदर्शक डीसी गुप्ता (कांटे वाले) ने बताया कि भोजन वितरण हेतु भक्तों के लिए अलग से सुंदर स्टील की मेजों की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु सहजता एवं सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर सकें। इस सेवा कार्य में एडवोकेट ममता अग्रवाल, विशाल तायल, काजल तायल, गिरवेश तायल, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), धर्मेंद्र सिंह, हितेश अग्रवाल, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, मोहित राघव सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा। जय माता की 🚩2
- भारत के युवाओं में वह काबिलियत है जो देश को AI में शीर्ष पर पहुँचा सकती है। AI के इंजन का ईंधन Data है और 140 करोड़ भारतीयों के Data में वह ताकत है जो दुनिया की AI को चला सकती है। मगर, मोदी सरकार ने किया क्या? भारत का बहुमूल्य डेटा अमेरिका को मुफ्त में सौंप दिया। अब वो इससे अपनी ताकत बढ़ाएगा, और भारत का युवा बस देखता रह जाएगा।1
- Post by Rana Punit1
- बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक गांव में 10 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।आरोपी सारुख ने बच्चे को 10 रुपये का लालच देकर सरसों के खेत में ले जाकर यह घिनौना कृत्य किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।1